herzindagi
delhi best place for mother day celebration

Mothers Day पर मां के लिए करना चाहते हैं कुछ खास, तो दिल्ली की इन जगहों पर घुमाने लेकर जाएं

कई बच्चे ऐसे होते हैं, जो अपनी मां को यह कहने की हिम्मत नहीं कर पाते कि वह उनसे कितना प्यार करते हैं। वह कभी उनके प्रति अपने प्रेम को जाहिर नहीं कर पाते।
Editorial
Updated:- 2024-05-03, 12:02 IST

मदर्स डे हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। इस साल यह दिन 12 मई को मनाया जाएगा। इस दिन को मनाने का उद्देश्य मां को सम्मान देना है। यह दिन मां को उनके निस्वार्थ सेवा और प्यार के बदले  सम्मान और धन्यवाद देने के लिए होता है। वैसे तो हर दिन ही मां का होता है, लेकिन इस एक दिन को मां के लिए और भी ज्यादा स्पेशल माना जाता है।

आपकी मां हर दिन आपके लिए बहुत कुछ करती है। अगर आप अपनी मां को यह नहीं कह पा रहे हैं कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं, तो चिंता न करें। मदर्स डे पर आप उनके लिए एक सरप्राइज ट्रिप प्लान कर सकते हैं। दिल्ली में ऐसी कई जगहें, जहां आप उन्हें घुमाने ले जा सकते हैं। 

अक्षरधाम मंदिर 

temple

मदर्स डे के दिन आप अपनी मां को अक्षरधाम मंदिर घुमाने लेकर जा सकते हैं। हो सकता है कि आपकी मां यहां पहले ही जा चुकी हो, लेकिन यहां शाम के समय जाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां शाम को वाटर शो होता है। ये वाटर शो इतना ज्यादा सुंदर होता है कि हर कोई इसे बार-बार देखना जाता है। यह दिल्ली में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

mothers day

image credit- akshardham.com

ध्यान रखें कि अक्षरधाम मंदिर दर्शन मंगलवार से रविवार तक सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहता है। 

  • वाटर शो का समय- मंदिर भले ही रात 8 बजे तक खुला रहता है, लेकिन वाटर शो के लिए एंट्री आपको केवल शाम 6:30 बजे तक ही मिलेगी। वाटर शो का समय शाम 6:30 से 7:30 तक होता है।  
  • लोकेशन- अक्षरधाम मंदिर मेट्रो स्टेशन से आप यहां जा सकते हैं आपको इसके लिए ऑटो लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि मात्र 5 मिनट में आप यहां पहुंच सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- One day trip: एक दिन की ट्रिप में Delhi-NCR की इन बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर करें

यह विडियो भी देखें

 

 

गुरुद्वारा बंगला साहिब या इस्कॉन मंदिर 

bangla sahib

ये दोनों ही जगह शाम के समय और भी ज्यादा सुंदर होती है। मदर्स डे के दिन आप यहां जा सकते हैं। गुरुद्वारा बंगला साहिब से कनॉट प्लेस भी पास है। बंगला साहिब दर्शन के बाद आप सीपी के अच्छे रेस्टोरेंट में अपनी मां को डिनर करवा सकते हैं। इस्कॉन मंदिर भी बेहद आकर्षित जगह है। श्री कृष्ण का यह मंदिर हर किसी को आकर्षित करता है। यह दिल्ली की सुंदर जगह में से एक है। 

इसे भी पढ़ें- दिल्ली की इन जगहों पर घूमने का बना लें प्लान

हौज खास विलेज

hauz khas

अगर सुंदर नजारे के साथ मां को अच्छा डिनर करवाना चाहते हैं, तो आप यहां जा सकते हैं। यहां का रूफ टॉप रेस्टोरेंट सुंदर लाइटों के साथ-साथ आपको ठंडी हवा का भी अहसास करवाएगा। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दिल्ली के हौज खास गांव इलाके में रणवीर और दीपिका की फिल्म तमाशा के भी कई सीन शूट किए गए हैं। यहां रेस्टोरेंट से आप हौज खास झील का नजारा भी देख सकते हैं। ध्यान रखें कि यहां आप शाम के समय जाएं। क्योंकि शाम के समय झील से हवा टकराते हुए ठंडी लगती है। 

  • लोकेशन- निकटतम मेट्रो स्टेशन हौज खास से आप यहां पहुंच सकते हैं। 

मदर्स डे 2024: इस मदर्स डे को स्पेशल बनाने के लिए जाने आप क्या गिफ्ट कर सकते हैं और उनकी पसंदीदा मूवी, सॉन्ग के साथ कैसे करे एन्जॉय। Herzindagi के कैंपेन 'Maa Beyond Stereotypes' से जुड़ें और सदियों से चली आ रही रूढ़िवादी सोच को बदलें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।