दिल्ली-NCR की इन जगहों पर ले सकते हैं स्काईडाइविंग का मजा, बस एक टिकट के लिए देने होंगे इतने रुपये

स्काईडाइविंग का मजा लेने के लिए आपको दिल्ली-NCR से बाहर जाने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हमको स्काईडाइविंग के लिए सबसे सही जगह बताने वाले हैं। यहां आप अपने दोस्तों या फैमिली के साथ स्काईडाइविंग का मजा ले सकते हैं।
यहां सबसे खास बात यह है कि आपको जंप के साथ-साथ आपकी जंप की वीडियो और फोटो लेने का भी विकल्प मिलेगा। लेकिन इसके लिए आपको अलग से पैसे देने होंगे। स्काईडाइविंग में ऊंचाई पर विमान की सहायता से आपको नीचे छलांग लगानी होती है। इसके लिए आपको पैराशूट पहनाया जाता है।
इस जगह ले सकते हैं स्काईडाइविंग का मजा

नई दिल्ली से दो घंटे की दूरी पर स्थित बाछौद हवाई पट्टी के पास आप स्काईडाइविंग का मजा उठा सकते हैं। यह हरियाणा के नारनौल के करीब करवाया जाता है। यहां दो तरह की स्काईडाइविंग कराई जाती है। जिसमें टेंडेम जंप और स्टेटिक लाइन जंप शामिल है।
- टेंडेम जंप- इसमें आपके साथ एक सहायक होता है, तो जंप मारते हुए आपके साथ रहता है।वह आपकी हर चीज का ख्याल रखेगा, इसमें आपको बस स्काईडाइविंग का मजा लेना है।
- स्टेटिक लाइन जंप- इस जंप में आपको आसमान से अकेले छलांग लगानी होती है। इसमें एक तार होती है जो विमान के एक छोर पर लगी होती है और दूसरे छोर पर जम्पर के "डी-बैग" से इसे जोड़ा जाता है।
- ऊंचाई- 10 हजार फीट ऊपर से छलांग मारी जाती है।
- टेंडेम जंप कीमत- 27881 रुपये प्रति व्यक्ति
- स्टेटिक लाइन जंप- इसके लिए आपको 29619 रुपये देने होंगे। (नोएडा के पास खूबसूरत वादियां)
इसे भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में उठाए बंजी जंपिग का मजा, पढ़ें लोकेशन से लेकर टिकट प्राइस तक सभी जरूरी बातें
- स्काईडाइविंग के लिए आपको आधार या पैन कार्ड लेकर जाना होगा।
- मेडिकल सर्टिफिकेट लेकर जाना होगा कि आप पूरी तरह से स्वस्थ है।
- उम्र 18 से 50 साल की उम्र के लोग स्काईडाइविंग कर सकते हैं।
- 90 किलो तक के वजन वाले लोग स्काईडाइविंग कर सकते हैं। (बजट में इन हिल स्टेशन की करें सैर)
इसे भी पढ़ें- यह है भारत का सबसे छोटा हिल स्टेशन, अपनी सुंदरता के लिए दुनियाभर में है फेमस
समय-
- सुबह का स्लॉट: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक
- शाम का स्लॉट: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
आज के आर्टिकल में बस इतना है। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें।
Image Credit- Insta
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।