herzindagi
coolest places in india to visit in may june 2025

ठंडी और सस्ती जगहों की लिस्ट देखें यहां, यहां जून में भी नहीं लगेगी गर्मी

मई-जून में जब तापमान शहरों में 40 डिग्री के पार पहुंच जाता है, तब लोग किसी ऐसी जगह पर घूमने निकल पड़ते हैं, जहां दिन में भी आपको पूरी बाजू के कपड़े पहनने पड़ेंगे, क्योंकि यहां का मौसम आपको मई-जून में भी ठंडा लगेगा।
Editorial
Updated:- 2025-05-13, 18:18 IST

गर्मियों में ठंडी जगहों पर घूमना आपको महंगा पड़ सकता है। क्योंकि, इन जगहों पर सबसे ज्यादा टूरिस्ट जाने लगते हैं। गर्मी के मौसम में लोग जमीनी जगहों पर घूमने का प्लान कम बनाते हैं, क्योंकि यहां भी आप अपने शहर की तरह ही गर्मी से परेशान हो जाएंगे। यही कारण है कि लोग ट्रिप के लिए कोई लंबा ट्रिप प्लान करते हैं, जिसमें भले ही सफर लंबा हो लेकिन मौसम उन्हें ठंडा मिले। अगर आप भी किसी ऐसी जगह पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, जो आपको ठंडक का अहसास करवाए, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ठंडक भरी जगहों के बारे में जानकारी देंगे।

माथेरान, लोनावला और खंडाला

coolest places in india to visit in may june

ये महाराष्ट्र की ऐसी जगहें हैं, जहां आपको भले ही नजारा अच्छा लगे, लेकिन मौसम भी आपको ठंडा लगेगा। लोग दूर-दूर से इन जगहों पर घूमने का प्लान बनाते हैं, क्योंकि यहीं घूमना भी आपको महंगा नहीं पड़ेगा। यह तीनों हिल स्टेशन समुद्र तल से लगभग 600 से 800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसलिए, यहां का मौसम गर्मी में भी ठंडा रहता है। इसके साथ ही यहां बारिश भी होती रहती है, इसलिए यात्रा करने में आपको मजा आएगा। यह महाराष्ट्र के बेस्ट हिल स्टेशन में से एक है।

इसे भी पढ़ें-  बेंगलुरु के पास इन 3 खूबसूरत झरनों को देखने बच्चों के साथ जा सकती हैं आप

नैनीताल, मसूरी और धर्मशाला

coolest places in india to visit in may

हिमाचल और उत्तराखंड की ये जगहें आपको परेशान नहीं होने देगी। क्योंकि, यहां आपको गर्मी नहीं लगने वाली। मई-जून में भी आपको यहां का मौसम अच्छा लगेगा।। इस बात की सबसे अच्छी बात यह है कि ये तीनों जगहें पहाड़ियों में बसे हैं। हरे-भरे पेड़, प्राकृतिक सुंदरता, हरियाली और ठंडी जलवायु आपके मई-जून के ट्रिप को भी यादगार बना देगी। यहां घूमना आपको महंगा भी नहीं पड़ने वाला है। इसलिए ट्रिप प्लान कर सकते हैं। यह भारत में घूमने के लिए सस्ती जगहों में से एक है।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें- सिंगल वीमेन को पसंद आएंगी भारत की ये 3 जगहें, क्या आप घूमना चाहेंगी

दार्जिलिंग, गंगटोक और मनाली

manali

भले ही ये जगहें आपको थोड़ी महंगी लगे, लेकिन फिर भी आप छोटा ट्रिप 20 हजार रुपये के अंदर आसानी से पूरा कर लेंगे। अगर आप यात्रा में बजट का ध्यान रखते हैं और फिजूल खर्चे नहीं करते हैं, तो आपको यात्रा में बिलकुल भी परेशानी नहीं होने वाली। आप आसानी से कम बजट में 3 से 4 दिन पहाड़ों पर बिता कर आ जाएंगे। यहां भी आप मई-जून में घूमने जा सकते हैं, क्योंकि यहां आपको दिन में भी ठंड का अहसास होगा।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।