बेंगलुरु के पास इन 3 खूबसूरत झरनों को देखने बच्चों के साथ जा सकती हैं आप

बेंगलुरु में रहने वाले लोग घूमने के शौकीन होते हैं। घूमने-फिरने के बेहद शौकीन लोग यहां वीकेंड पर भी ट्रिप प्लान कर लेते हैं। लेकिन कम बजट में ट्रिप प्लान करने वाले लोगों के लिए हर वीकेंड शहर से बाहर जाना आसान नहीं होता। इसलिए, लोग बजट में ट्रिप प्लान करने के लिए शहर के आस-पास ही घूमने का प्लान बनाते है। काम के तनाव और शहर की तेज रफ्तार जिंदगी से सुकून पाने के लिए बेस्ट है कि आप खूबसूरत झरनों का नजारा देखने जाएं। बेंगलुरु के 200-300 किलोमीटर की दूरी पर कई ऐसी जगहें है, जहां से आप एक ही दिन में घूमकर वापस आ सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ खूबसूरत झरनों वाली जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
शिवसमुद्रम जलप्रपात

बेंगलुरु के पास इससे खूबसूरत झरना आपको और कहीं नहीं देखने को मिलेगा। बेंगलुरु से यह लगभग 133 किमी की दूरी पर है। लगभग 120 किलोमीटर दूर कावेरी नदी पर स्थित है। यहां पहुंचने में आपको लगभग 2 से 3 घंटे का समय लग जाएगा, इसलिए आप 1 दिन में इस ट्रिप को आसानी से पूरा कर लेंगे। आप बेंगलुरु से कार, बाइक या बस से आसानी से जा सकते हैं। यह भारत के खूबसूरत झरनों में से एक है।
इसे भी पढ़ें- पार्टनर के साथ बनाएं एक दिन का ट्रिप प्लान, घूमने के लिए अच्छी हैं ये जगहें
मेकेदातु और संगम
बेंगलुरु से यहां पहुंचने में आपको लगभग 100 किमी की दूरी पर स्थित है। यहां पहुंचने में भी आपको 2 से 3 घंटे का समय लग जाएगा। यह एक खूबसूरत चट्टानों वाली जगह है। लेकिन बच्चों के साथ जाते समय आपको खास ध्यान रखना होगा। यहां पानी की बहाव तेज रहता है, इसलिए आपको अलर्ट पर रहना पड़ेगा। प्राकृतिक सुंदरता और ट्रैकिंग के शौकीन लोगों को यह जगह पसंद आएगी। यह बैंगलोर का बेस्ट हिल स्टेशन माना जाता है।
इसे भी पढ़ें- बेंगलुरु में बच्चों के साथ बनाएं एक दिन का ट्रिप प्लान, पिकनिक के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगह
थोट्टिकल्लू फॉल्स

यहां आना बच्चों को भी अच्छा लगेगा। झरनों पर घूमने जा रहे लोग, साथ में एक्स्ट्रा कपड़े लेकर चलें। क्योंकि, बच्चों को ऐसी जगहें पसंद आती है, जहां उन्हें पानी में खेलने का मौका मिलता है। यह एक छोटा लेकिन शांत झरना है, यहां आपको मानसून में भीड़ ज्यादा देखने को मिलेगी। छोटे ट्रिप का प्लान बनाने वाले लोग यहां जा सकते हैं। यह बेंगलुरु से लगभग 41 किमी की दूरी पर स्थित है। यहां पहुंचने में आपको लगभग 1 घंटे का समय लगेगा।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।