चेन्नई में घूमने के लिए अच्छी हैं ये 3 जगहें, परिवार के साथ जाएं

चेन्नई अपनी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और ऐतिहासिक महत्व के कारण फेमस है। भरतनाट्यम, कर्नाटक संगीत, और पारंपरिक तमिल नाटकों का केंद्र माना जाने वाला शहर चेन्नई घूमने के लिए बेस्ट जगह है। अगर आप अपने परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको यहां जाना चाहिए। यहां आपको एक साथ कई सुंदर जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा। इसलिए आपको और कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
मरीना बीच

मरीना बीच लगभग 13 किलोमीटर लंबा है, जो इसे भारत का सबसे लंबा और दुनिया का दूसरा सबसे लंबा समुद्र तट बनाता है। मरीना बीच पर सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा आपको सुकून और शांति का अहसास करवाएगा। यहां पतंग उड़ाना और घुड़सवारी जैसे कई खेल भी होते हैं।
मरीना बीच पर स्थित लाइटहाउस भी इस जगह की खूबसूरती को और बढ़ाता है। मरीना बीच के आसपास,जैसे कि चेपक स्टेडियम, यूनिवर्सिटी ऑफ मद्रास, और म्यूजियम रोड जैसी जगहों पर भी आप जा सकते हैं। यह परिवार के साथ घूमने के लिए अच्छी जगहो में से एक है।
इसे भी पढ़ें- चेन्नई के इन Water Parks में मिल रहा है खास ऑफर, जानें टिकट प्राइस से लेकर सब कुछ
मयलापुर
मयलापुर चेन्नई का एक प्राचीन इलाका है। यहां अलग-अलग त्योहारों, मेलों, और उत्सवों का आयोजन बड़े धूमधाम से किया जाता है। मयलापुर अपने धार्मिक स्थलों, सांस्कृतिक धरोहर, प्राचीन वास्तुकला, और रंगीन बाजार के लिए फेमस है।
यहां की गलियां, बाजार और स्थानीय जीवन भारतीय संस्कृति का खास उदाहरण पेश करते हैं। मयलापुर की गलियों में घूमते हुए आप स्थानीय बाजारों में खरीदारी कर सकते हैं। इसके अलावा, आप यहां पर पारंपरिक तमिल कपड़े और हस्तशिल्प की भी खरीदारी कर सकते हैं। यहां परिवार के साथ स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लेना न भूलें।
इसे भी पढ़ें- एडवेंचर पसंद करने वाले लोगों के लिए जन्नत से कम नहीं है ये 3 जगहें, तुरंत बना लें घूमने का प्लान
कपालीश्वर मंदिर

यह चेन्नई की सबसे खास जगहों में से एक है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और इसे 7वीं शताब्दी में पल्लव वंश के शासन के दौरान बनवाया गया था। कपालीश्वर मंदिर में विभिन्न धार्मिक त्योहार और उत्सव धूमधाम से मनाए जाते हैं। इसकी प्राचीन वास्तुकला और शिल्प कला इस क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाती है। यहां मंदिर के अंदर विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियों पर सुंदर नक्काशी भी आप देख सकते हैं। कपालीश्वर मंदिर का शांतिपूर्ण वातावरण आपकी यात्रा की थकान को खत्म कर देगा।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।