फूडी नहीं हैं शक्ति मोहन मगर इस ख़ास डिज़र्ट के बिना रेस्तरां के बाहर नहीं निकलतीं

शक्ति मोहन को बचपन से ही बाहर का खाने की आदत नहीं है। वह बताती हैं, 'मैं ब्रेकफास्ट में खूब सारे फ्रूट्स खाती हूँ। दिन भर में कम से कम 4 लीटर पानी पीती हूँ।'
Updated:- 2018-10-12, 12:31 IST
shaktimohan cake main

इन दिनों डांस रियलिटी शो डांस इंडिया डांस की जज की कुर्सी पर बैठीं शक्ति मोहन 12 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। डांस की दुनिया में सबकी फेवरेट शक्ति रियल लाइफ में अपने आपको सिंपल लाइफस्टाइल जीने वाली लड़की मानती हैं। शक्ति कहती हैं कि आज मैं जिस भी मुकाम पर हूँ, मेरे अन्दर की आम लड़की हमेशा मेरे साथ रहती है। मैं बहुत सिंपल लाइफ चाहती हूँ और वैसे ही जीती हूं।

shaktimohan cake inside

शक्ति का कहना है कि मुझे कभी भी रेस्तरां का खाना पसंद नहीं आया है। मुझे मेरी मां के हाथ का ही खाना पसंद है। मेरी मां ने हमेशा से ही हेल्दी खाने की सलाह दी है और मैंने हमेशा ही अपने आपको फिट रखने का सोचा है। सिंपल और छोटी छोटी चीज़ों से मैं अपने आपको फिट रखती हूं। शक्ति ने हमसे अपने फ़ूड हैबिट्स के बारे में भी बात की, आइये डिटेल में जानते हैं-

सिंपल फ़ूड और सिंपल फिटनेस लाइफ है मेरा फंडा

 

shaktimohan cake inside

शक्ति ने कहा कि मुझे खाना बनाना नहीं आता लेकिन, मैं जानती हूं कि मुझे क्या खाना है और क्या नहीं। अच्छी बात है कि बचपन से ही मुझे बाहर का खाने की आदत नहीं है। मैं ब्रेकफास्ट में खूब सारे फ्रूट्स खाती हूं। दिन भर में कम से कम 4 लीटर पानी पीती हूँ। मेरा डिनर स्प्राउट्स या सलाद ही होता है, जिसके साथ में अक्सर छाछ पीती हूँ। कभी-कभी मां के हाथ से बनी चपाती और सब्जी भी मेरे डिनर का हिस्सा बनते हैं।

 

बस चले तो जन्मदिन पर काटूं दाल खिचड़ी का केक

 

shaktimohan cake inside

शक्ति ने कहा यह फनी है मगर मेरा बस चले तो मैं जन्मदिन पर दाल खिचड़ी का ही केक काट लूं। मुझे दाल खिचड़ी बहुत पसंद है और ये मैं कभी भी खा सकती हूं। मेरे जन्मदिन पर मैं ढेरों केक काटती हूँ मगर उन्हें खाती नहीं हूँ, इसलिए मेरा बस चले तो दाल खिचड़ी को केक समझ कर कांट लूँ, मुझे लगता है ये दुनिया का सबसे हेल्दी केक होगा। दाल खिचड़ी के साथ काली मिर्च डला हुआ दही बहुत अच्छा लगता है।

Read more : साउथ इंडियन फूड के दीवाने हैं अनीता हसनंदानी और उनके पति

मीठे में पसंद है हनी नूडल्स विद आइसक्रीम

शक्ति ने आगे कहा कि मैं बिलकुल फूडी नहीं हूं लेकिन, मिठाइयां मेरी कमजोरी है। मैं अक्सर दोस्तों के साथ चायनीज़ रेस्तरां जाती हूं तो फ्रेश लाइम पीती हूँ, कुछ स्टार्टर्स खाती हूं और डेज़र्ट में हनी नूडल्स विद आइसक्रीम मंगवाती हूं... इसके बिना मैं किसी चायनीज़ रेस्तरां से बाहर नहीं निकलती।

Image Courtesy : Instagram (@mohanshakti)

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।