herzindagi
basant panchami 2025 top 5 flower gardens in delhi ncr

Delhi Flower Garden: बसंत पंचमी के दिन घूमने के लिए दिल्ली की इन जगहों पर जाते हैं लोग, क्या आप गए हैं?

बसंत पंचमी पर लोगों को फूलों वाली जगहों पर घूमना अच्छा लगता है। यहां आप अपने पूरे परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं, क्योंकि गार्डन में वह तरह-तरह के सुंदर फूल और रंग-बिरंगी तितलियां देख सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-01-28, 14:39 IST

इस साल 2 फरवरी को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाने वाला है। रविवार के दिन यह पर्व पड़ रहा है, इसलिए लोग शहर के आस-पास ही कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं। अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं, तो बसंत पंचमी के दिन घूमने के लिए आपके पास जगहों की कमी नहीं है। बसंत पंचमी को बसंत ऋतु की शुरुआत मानी जाती है। यह ठंडे मौसम के अंत और गर्मी की शुरुआत को सेलिब्रेट करने का दिन होता है। हरा-भरा वातावरण, सरसों के पीले फूलों की बहार और रंग-बिरंगे गार्डन वाली जगहें लोगों को आकर्षित करती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली-एनसीआर में स्थित सुंदर फूलों वाले गार्डन की जानकारी देंगे। आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ यहां घूमने जा सकते हैं।

राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान 

basant panchami 2025 top 5 flower gardens in delhi ncr

दिल्ली-एनसीआर वाले अगर सबसे बेस्ट सुंदर फूलों वाले गार्डन का नजारा देखना चाहते हैं, तो उनके लिए इससे अच्छी जगह नहीं हो सकती। सबसे अच्छी बात यह है कि यह उद्यान साल में केवल 2 बार ही कुछ समय के लिए खोला जाता है। 2 फरवरी के दिन इसे आम जनता के लिए खोला जा रहा है और इसी दिन बसंत पंचमी भी है। यह पार्क अपने अलग-अलग रंगों और प्रकार वारे फूलों और साफ-सुथरे गार्डन के लिए जाना जाता है। आप अमृत उद्यान के पहले दिन यहां पूरे परिवार के साथ जाने का मजा उठा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-Famous Places in Noida: अगर आपको भी लगता है कि नोएडा में नहीं है घूमने के लिए कुछ अच्छा, तो इन लोकेशन के बारे में एक बार जान लें

भारत अफ्रीकी मैत्री गार्डन (India Africa Friendship Rose Garden)

basant panchami 2025  flower gardens in delhi ncr

भारत अफ्रीकी मैत्री गार्डन में आपको एक साथ हजारों गुलाब के फूलों को देखने का मौका मिलेगा। रंग-बिरंगे गुलाब के फूल अगर एक ही जगह पर देखने को मिल जाए, तो इससे अच्छा और क्या हो सकता है। चाणक्यपुरी में स्थित इस गार्डन में जाने के लिए आपको टिकट लेना होगा। अगर आप यहां आ रहे हैं, तो ध्यान रखें कि फूलों को हाथ न लगाएं। इसके लिए आपको बच्चों पर खास ध्यान रखना होगा। क्योंकि, फूलों को नुकसान पहुंचाने पर आपको फाइन देना पड़ सकता है। यह दिल्ली में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें- Faridabad में आपके लिए खोज लाएं है हम शाम के समय घूमने के लिए अच्छी जगह, बच्चों को आएगी सबसे ज्यादा पसंद

गार्डेन आफ फाइव सेंसिज 

basant panchami 2025 top 5 flower gardens in delhi ncr3

यह दिल्ली की सबसे सुंदर जगहों में से एक है। दिल्ली के सैयद-उल-अजैब गांव में स्थित इस गार्डन को एक अनोखे तरीके से सजाया गया है। पेड़-पत्तों की कटाई अनोखे डिजाइन भी की गई है, जो लोगों को आकर्षित करती है। यहां आप परिवार और दोस्तों के साथ घंटों समय बिता सकते हैं। क्योंकि, देखने के लिए यहां बहुत कुछ है। तरह-तरह के फूल और उन पर उड़ती तितलिया, इस जगह कों और भी ज्यादा आकर्षित बना देती हैं। यह दिल्ली के बेस्ट पार्क में से एक है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।