
दिल्ली-एनसीआर में नोएडा को घूमने की बेहतरीन जगहों में से एक माना जाता है। यह एक ऐसी जगह है, जहां पर आपको कई बेहतरीन मॉल मिल जाएंगे। इन मॉल्स में घूमने, शॉपिंग करने और खाने-पीने के अलावा भी कई अन्य चीजों को एक्सपीरियंस कर सकते हैं। हालांकि, अगर आप यह सोचती हैं कि नोएडा जाकर आप सिर्फ शॉपिंग कर सकती हैं या फिर मॉल घूम सकती हैं तो आप गलत हैं।
नोएडा में देखने व एक्सपीरियंस करने के लिए और भी बहुत कुछ है। उदाहरण के तौर पर, आप नोएडा में म्यूजियम भी देख सकती हैं और काफी कुछ नया जान सकती हैं। खासतौर से, अगर आप बच्चों के साथ नोएडा घूमने का प्लॉन कर रही हैं तो ऐसे में म्यूजियम में घूमना एक अच्छा आइडिया हो सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको नोएडा के कुछ ऐसे ही म्यूजियम्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको अवश्य एक्सप्लोर करना चाहिए-
किरण नादर म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट नोएडा के सेक्टर 126 में स्थित है। इसकी स्थापना साल 2010 में की गई थी। इस म्यूजियम का मुख्य उद्देश्य लोगों का जुड़ाव एक बार फिर से आर्ट और कल्चर के साथ करना था। यह एक प्राइवेट म्यूजियम है, जहां पर आपको मॉडर्न और कंटेपरेरी आर्ट की खूबसूरत झलक देखने को मिलेगी। इस आर्ट म्यूजियम में 20वीं सदी के कई चित्रकारों से लेकर यंग जेनरेशन की कला भी प्रदर्शित है। यह म्यूजियम सोमवार को बंद रहता है।
इसे भी पढ़ें : गुरुग्राम में मॉल ही नहीं, स्थित हैं म्यूजियम भी

अगर आपने बच्चों के साथ नोएडा घूमने का मन बनाया है तो आपको एक बार इस म्यूजियम में जरूर विजिट करना चाहिए। यह नोएडा में कुछ नया सीखने और मस्ती करने की बेहतरीन जगहों में से एक है। इस म्यूजियम में कुल सात गैलरी हैं, जिनमें से हर गैलरी की एक अलग थीम है - इनवेंशन से लेकर लाइव, डिस्कवर, एक्सप्लोर और स्पलैश आदि। इस म्यूजियम में बच्चे ही नहीं, बल्कि बड़े भी काफी मस्ती कर सकते हैं। यह म्यूजियम सोमवार को बंद रहता है।

लंदन का मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम तो पूरी दुनिया में मशहूर है, लेकिन अब भारत में भी कई जगहों पर वैक्स म्यूजियम बनाया जा चुका है। नोएडा के डीएलएफ मॉल में भी एक वैक्स म्यूजियम है। यहां पर दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति डॉ.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम और महात्मा गांधी से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कपिल देव जैसे कई दिग्गजों का वैक्स स्टैच्यू बनाया गया है। बता दें कि यह वैक्स म्यूजियमय सबसे पहले साल 2017 में नई दिल्ली में खोला गया था, लेकिन कोरोना काल में इसे कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया। बाद में, इस म्यूजियम को नोएडा के डीएलएफ मॉल में शिफ्ट किया गया। यहां पर लोग इन महान हस्तियों के वैक्स स्टैच्यू देखने और उनके साथ तस्वीरें लेने के लिए आते हैं।
इसे भी पढ़ें : दिल्ली-NCR की ये डरावनी जगहें हैं कई दिलचस्प कहानियों के लिए फेमस
राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल और ग्रीन गार्डन नोएडा में स्थित एक मेमोरियल है, जिसका निर्माण उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती द्वारा करवाया गया था। साल 2011 में इसका उद्घाटन किया गया था। इस मेमोरियल में एक मिनी म्यूजियम भी है। यह यमुना नदी के किनारे 82.5 एकड़ क्षेत्र में बना हुआ है। इसमें गौतम बुद्ध, संत शिरोमणि रैदास, संत कबीर, जन नायक बिरसा मुंडा, ई वी पेरियार सहित अन्य कई महान लोगों की मूर्तियां हैं।
तो अब आप इन म्यूजियम्स को भी अपनी नोएडा ट्रेवल बकिट लिस्ट में अवश्य रखें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- stellarchildrensmuseum, Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।