Bhopal में पार्टनर के साथ वीकेंड पर कहीं जाना चाहते हैं, तो इन 3 जगहों पर जाएं घूमने

मध्य प्रदेश राज्य में स्थित भोपाल एक ऐसा शहर है, जहां आप केवल पार्टनर के साथ ही नहीं पूरे परिवार के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। इस खूबसूरत शहर में इतने ज्यादा टूरिस्ट प्लेसिस हैं कि आप एक दिन में उन्हें घूम नहीं पाएंगे। अगर आप वीकेंड पर अपने पार्टनर के साथ सुकून के पल बिताना चाह रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां केवल दिन में नहीं बल्कि रात के समय का नजारा भी बेहद सुंदर होता है।
भीमबेटका गुफाएं (Bhimbetka Rock)

यह गुफा भारत की सबसे प्राचीन गुफाओं में से एक हैं। इस जगह का नाम महाभारत काल के भीम से जुड़ा हुआ है। माना जाता है कि महाभारत काल में भीम इसी जगह बैठा करते थे। सबसे खास बात यह है कि यूनेस्को ने साल 2003 में ही इसे विश्व धरोहर स्थल घोषित किया था।
इसलिए यह जगह भोपाल में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। अगर आपका पार्टनर इतिहास प्रमी है और उसे ऐसी जगहों पर जाना पसंद है, तो यकीन मानिए यह गुफा उसे बहुत पसंद आएगी। भोपाल बस स्टैंड से 46 किमी की दूरी पर यह स्थित हैं।
- प्रवेश शुल्क- भारतीय के लिए 10 रुपये प्रति व्यक्ति और विदेशियों के लिए 100 रुपये प्रति व्यक्ति है।
इसे भी पढ़ें- One day trip: एक दिन की ट्रिप में इन रोमांटिक जगहों को बनाएं ट्रैवल पॉइंट
निचली झील (Lower Lake)
View this post on Instagram
अगर पार्टनर के साथ शाम के समय अकेले वक्त बिताना है, तो आप यहां जा सकते हैं। भरी गर्मी में भी शाम के समय यहां का मौसम आपको ठंडा अहसास करवाएगा। निचली झील को लोग "छोटा तालाब" के नाम से भी जानते हैं। यह भोपाल के सबसे सुरम्य स्थानों में से एक है। यह भोपाल बस स्टैंड से लगभग 5 किमी दूर स्थित है।
- समय- सुबह 09:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक
इसे भी पढ़ें- Destination Wedding: डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए परफेक्ट हैं मध्य प्रदेश की ये बेहतरीन जगहें
रायसेन किला

भोपाल शहर से 23 किमी की दूरी पर स्थित इस किले को भोपाल के सबसे सुंदर किले में से एक माना जाता है। यह किला हरी-भरी पहाड़ी के ऊपर स्थित है। कहा जाता है कि यह किला 800 साल से अधिक पुराना है। इस किले की सबसे खास बात यह है कि यहां आपको मंदिर और मस्जिद दोनों देखने को मिलेंगे। भोपाल बस स्टैंड से 45 किमी दूर है।
- समय-सुबह 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक खुला रहता है।
इसके अलावा आप उदयगिरि गुफाएं, ऊपरी झील और वन विहार राष्ट्रीय उद्यान जैसी जगहों पर भी घूमने जा सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।