भुवनेश्वर में घूमते हुए नाइट आउट की है प्लानिंग, तो इन जगहों को करें एक्सप्लोर

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में घूमने का अपना एक अलग ही आनंद है। यह भारत के बेहतरीन कमर्शियल हब में से एक है। इतना ही नहीं, भुवनेश्वर को अपनी बेहतरीन आर्किटेक्चर, मंदिरों और कल्चर के लिए भी जाना जाता है। इतना ही नहीं, भुवनेश्वर बुने हुए इकत कपड़ों के लिए भी बहुत अधिक पॉपुलर है।
जब आप यहां पर हैं तो दिनभर में कई बेहतरीन चीजों का आनंद उठा सकते हैं। हालांकि, भुवनेश्वर की नाइट लाइफ भी उतनी ही बेहतरीन है। अगर आपको रात में बाहर निकलना और घूमना अच्छा लगता है तो यह शहर आपको बिल्कुल भी निराश नहीं करेगा। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको भुवनेश्वर में नाइट में एक्सप्लोर की जाने वाली कुछ चीजों के बारे में बता रहे हैं-
जाएं प्लाजा क्लब (Plaza Club)

भुवनेश्वर में यह नाइट क्लब काफी पापुलर है और पुराना है। जब आप यहां पर आते हैं तो आपको एक अलग ही एनर्जी महसूस होती है। प्लाज़ा क्लब को भुवनेश्वर के सबसे अच्छे नाइट क्लबों में से एक माना जाता है। चमचमाती रोशनी और म्यूजिक आपके मूड को एकदम तरोताजा कर देते हैं।
रोब रॉय (Rob Roy)
भुवनेश्वर में यह अपनी तरह का पहला स्कॉटिश बार है, जो अपने बेहतरीन ट्रेडिशनल डेकोर और स्कॉटिश स्टाइल मेन्यू के लिए जाना जाता है। यहां पर आप दोस्तों या फैमिली के साथ काफी अच्छा वक्त बिता सकते हैं। रात के समय यहां का माहौल बस देखने लायक होता है। हैप्पी आवर्स जैसे ऑफर आपको बजट में रहकर एन्जॉय करने का मौका देते हैं। नाइट आउट के दौरान रोब रॉय भुवनेश्वर में लोगों के लिए सबसे बेहतरीन विकल्पों में से एक बन गया है। (जून्नर घूमने के टिप्स)
इसे भी पढ़ें: Shivneri Junnar: शिवनेरी जाएं तो जरूर करें ये एडवेंचर्स एक्टिविटीज
द सेलर (The Cellar)
जयदेव विहार में स्थित द सेलर रात में भुवनेश्वर में घूमने के लिए बेहतरीन जगहों में से एक है। इसका रस्टिक ब्रिटिश डेकोर और बेहतरीन म्यूजिक इस स्थान को बाकी जगहों से काफी अलग बनाता है। यहां पर आपको कई तरह की ड्रिंक्स आसानी से मिल जाएगी। अगर आप अल्कोहल नहीं लेना चाहते हैं, तब भी यहां पर ऑप्शन की कमी नहीं है। अगर आप रात में घूमने के साथ-साथ दोस्तों या परिवार के साथ अच्छा खाना और म्यूजिक एन्जॉय करना चाहते हैं तो इस जगह पर विचार कर सकते हैं।
हाई 5 (Hi5)
अगर आपने रात में हैंगआउट करने का मन बनाया है तो ऐसे में आप जयदेव विहार में सैंडीज़ टॉवर होटल में स्थित हाई 5 में घूमें। इसका इंटीरियर भी काफी बेहतरीन है और यहां पर आप बेहद ही डिलिशियस फूड को टेस्ट कर सकते हैं। पूरे दिन की थकान के बाद अगर आप रात में कुछ पल एन्जॉय करना चाहते हैं तो आप यहां पर आ सकते हैं। यह स्थान आपको काफी रिलैक्स्ड और हैप्पी फील करवाएगा। (जैसलमेर ट्रीप)
इसे भी पढ़ें: Ayodhya Trip: दिल्ली से 3 दिन अयोध्या घूमने का प्लान ऐसे बनाएं, सफर होगा मजेदार
मेलोनी (Mellony)
मेलोनी अपने कॉकटेल के साथ-साथ फूड के लिए भी बहुत अधिक पॉपुलर है। यह एक ऐसा बार है जो आपको एक शांत वातावरण का अनुभव कराता है। जो लोग दिन भर की कड़ी मेहनत के बाद आराम करने के लिए किसी जगह की तलाश में हैं, वे रात में मेलोनी जा सकते हैं। भुवनेश्वर में हैंगआउट के लिए इसे बेहतरीन जगहों में से एक माना जाता है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।