शाही अंदाज में न्यू ईयर सेलिब्रेट करना है तो भारत के इन फेमस फोर्ट्स में पहुंचें

अगर आपसे पूछा जाए कि मध्यकाल में जब राजा-महाराजा नए साल को फोर्ट में सेलिब्रेट करते होंगे तो नज़ारा कैसा होता होगा? शायद आपका जवाब होगा कि फोर्ट का नज़ारा बहुत ही भव्य होता होगा।
जी हां, शाही अंदाज में नए साल को स्वागत करने का एक अलग ही मज़ा होता है। इसलिए कई लोग न्यू ईयर को सेलिब्रेट करने के लिए देश के अलग-अलग फोर्ट्स में पहुंचते रहते हैं। साल 2023 को अगर आप भी शाही अंदाज में स्वागत करना चाहते हैं तो फिर आपको इधर-उधर जाने की ज़रूरत नहीं है।
इस लेख में हम आपको भारत के कुछ फेमस फोर्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप भी दोस्तों, परिवार या फिर पार्टनर के साथ नए साल को सेलिब्रेट करने जा सकते हैं। आइए जानते हैं।
कांगड़ा फोर्ट (Kangra Fort)
आप सोच रहे होंगे कि यह कांगड़ा फोर्ट आखिर किस प्रदेश में है तो आपको बता दें कि यह फेमस फोर्ट हिमाचल प्रदेश में है। हिमाचल प्रदेश भारत का एक ऐसा राज्य है जहां नए साल को मनाने के लिए लाखों देशी और विदेशी सैलानी पहुंचते रहते हैं।
ऐसे में अगर आप भी हिमाचल प्रदेश में शाही अंदाज में नए साल को सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो फिर आपको कांगड़ा फोर्ट ज़रूर पहुंचना चाहिए। कांगड़ा फोर्ट घूमने के अलावा यहां आसपास मौजूद करेरी झील, धौलाधार रेंज, ब्रजेश्वरी मंदिर और ज्वालाजी मंदिर आदि बेहतरीन जगहों पर जा सकते हैं।
- कांगड़ा फोर्ट-फोर्ट घूमने के लिए कोई टिकट नहीं लेना होता है।
इसे भी पढ़ें:नए साल में धर्मपुर की हसीन वादियों में दोस्तों संग घूमने का प्लान बनाएं
आमेर फोर्ट (Amer Fort)
अगर राजस्थान को फोर्ट्स का घर बोला जाए तो कोई गलत बात नहीं होगा। इस राज्य के लगभग हर शहर में ऐसे-ऐसे फोर्ट्स हैं जो सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विश्व भारत में प्रसिद्ध हैं।
राजस्थान के दर्जनों फोर्ट्स में से आमेर फोर्ट एक ऐसा किला है जहां हर कोई घूमने का सपना देखता है। ऐसे में अगर आप नए साल को राजस्थान के किसी फोर्ट में सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो जयपुर के आमेर फोर्ट में ज़रूर पहुंचना चाहिए। रात के समय यहां माहौल बेहतरीन होता है।
- आमेर फोर्ट-लगभग 50 रुपये का टिकट लेकर फोर्ट के अंदर घूम सकते हैं।
चित्तौड़गढ़ फोर्ट (Chittorgarh Fort)
यूनेस्को द्धारा वर्ल्ड हेरिटेज साईट में शामिल चित्तौड़गढ़ फोर्ट में नए साल को सेलिब्रेट करने का एक अलग ही मज़ा है। इस भव्य में नए साल को सेलिब्रेट करने के लिए हजारों लोग एक से दी दिन पहले ही पहुंच जाते हैं।
ऐसे में अगर आप राजस्थान के साथ-साथ भारत के सबसे बड़े फोर्ट में 2023 को सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो फिर आपको चित्तौड़गढ़ फोर्ट ज़रूर पहुंचना चाहिए। किसी विशेष मौके पर और नए साल के मौके पर इस किले को दुल्हन की तरह सजाया जाता है। चित्तौड़गढ़ शहर में आप कालिका माता मंदिर, रतन सिंह पैलेस, विजय स्तंभ और कीर्ति स्तंभ जैसी जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं।
- चित्तौड़गढ़ फोर्ट-लगभग 50 रुपये का टिकट लेकर फोर्ट के अंदर घूम सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:मुंबई की इन जगहों पर मिलेगा क्रिसमस पार्टी का डबल डोज, घूमने का प्लान बनाएं
मेहरानगढ़ किला (Mehrangarh Fort)
राजस्थान का जोधपुर के ऐसा शहर है जहां नए साल पर घूमने के लिए देश के हर कोने से सैलानी पहुंचते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस ऐतिहासिक शहर में घूमने के लिए जा रहे हैं तो फिर आप मेहरानगढ़ फोर्ट में शाही अंदाज में नए साल को सेलिब्रेट कर सकते हैं।
इन फोर्ट्स में भी पहुंचें नए साल को सेलिब्रेट करें
मेहरानगढ़ फोर्ट के अलावा राजस्थान के कुंभलगढ़ किला, जैसलमेर फोर्ट नाहरगढ़ फोर्ट और जूनागढ़ जैसे फोर्ट्स में न्यू ईयर सेलिब्रेट करने जा सकते हैं। इसके अलावा झांसी फोर्ट, ग्वालियर फोर्ट, रायगढ़ फोर्ट और दौलताबाद औरंगाबाद जैसे फोर्ट्स में भी न्यू ईयर सेलिब्रेट करने पहुंच सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। लेख के अंत में कमेंट सेक्शन में आप भी ज़रूर कमेंट करें।
Image Credit:(@gumlet,mysoultravels)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।