बेंगलुरु में यहां मिलेगा स्काईडाइविंग और जिप लाइन जैसी एक्टिविटी का मजा, पार्टनर के साथ जाएं मस्ती करने

बेंगलुरु न केवल भारतीय पर्यटकों के लिए, बल्कि विदेशियों के लिए भी पसंदीदा शहरों में से एक है। लेकिन शहर में रह रहे लोग रोमांच का अनुभव लेने के लिए बेंगलुरु से कहीं बाहर जाने का ट्रिप प्लान करते हैं। उन्हें लगता है कि शहर में उन्हें तरह-तरह की एक्टिविटी करवाने वाली जगह नहीं मिलेगी। लेकिन आप गलत हैं।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगह के बारे में बताएंगे, जहां आपको न केवल स्काईडाइविंग और जिप लाइन बल्कि पैराग्लाइडिंग और गन शूटिंग जैसे गेम्स खेलने का भी मौका मिलेगा।
प्ले अरेना (PLaY Arena)
आज तक आपने इस खेल को बस टीवी और फिल्मों में देखा होगा। लेकिन बेंगलुरु में आप किस खेल का लुत्फ उठा पाएंगे। छोटी से टॉय कार की तरह दिखने वाली यह गाड़ी किसी रोमांचक अनुभव से कम नहीं है। यहां आपको 30 से अधिक गेम जोन मिल जाएंगे। अगर आप एक गेम खेल कर बोर हो जाएं, तो दूसरे खेल का मजा उठा सकते हैं। यहां आपको खाने के लिए फूड कॉर्नर भी मिल जाएंगे, इसलिए एक दिन का ट्रिप प्लान करने वाले लोग यहां आ सकते हैं।
- लोकेशन- सेंट्रल जेल रोड (होसा रोड, सरजापुर रोड, सिल्वरवुड रीजेंसी अपार्टमेंट के सामने, कसावनहल्ली, बेंगलुरु
- टिकट प्राइस- यहां अलग-अलग गेम के अलग प्राइस है। इसलिए आप अपने हिसाब से इसका चुनाव कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- बेंगलुरु से मात्र 3 घंटे की दूरी में स्थित हैं ये खूबसूरत जगहें, पार्टनर के साथ बनाएं घूमने का प्लान
फ्लाइट 4 फैंटेसी
क्या आपको लग रहा है कि आप अपने जीवन में कभी प्लेन नहीं चला सकते, तो आप गलत है, क्योंकि फ्लाइट 4 फैंटेसी आपके इस सपने को भी पूरा कर देगा। यहां आपको फ्लाइट उड़ाने का मौका मिलेगा। इसे चलाते हुए आपको बिल्कुल भी अहसास नहीं होगा कि यह नकली है।
- लोकेशन- चौथी मंजिल, गरुड़ मॉल, मैग्राथ रोड, बेंगलुरु
इसे भी पढ़ें- बैंगलोर में पार्टनर के साथ बनाएं एक दिन का ट्रिप प्लान, घूमने के लिए अच्छी हैं ये जगहें
रेड राइडर्स स्पोर्ट्स
यहां अगर आप शाम को यात्रा कर रहे हैं तो संभव हो तो अपने वाहन से यात्रा करें, कैब से नहीं, क्योंकि वापसी पर आपको कैब मिलने में कठिनाई हो सकती है। यहां आपको जिपलाइन, बंजी जंपिग से लेकर तरह-तरह की एक्टिविटी करने का मौका मिलेगा।
पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर बलून राइड
अगर आप पक्षियों के साथ हवा में उड़ना चाहते हैं, तो ऐसे राइड ले सकते हैं। ऐसे राइड आपको नंदी हिल्स पर देखने को मिलेंगे। हो सकता है कि हॉट एयर बैलून में बैठने का मौका आपको न मिल पाए, क्योंकि यह सुविधा समय-समय पर ही मिलती है। लेकिन यहां पैराग्लाइडिंग का मजा आप उठा सकते हैं। यह बेंगलुरु में बेस्ट हिल स्टेशन प्लेस माना जाता है।
- समय- सुबह 8 बजे से शाम 8:30 बजे तक
- टिकट प्राइस- 20 मिनट के राइड के लिए 3,239 रुपये के करीब देने पड़ सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।