Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:41 AM IST

बंगाल सिर्फ मीठे के लिए ही नहीं, तीखे के लिए भी है फेमस

बंगाल का नाम दिमाग में आते ही सबसे पहले ख्याल आता है मीठे का। लेकिन क्या आपको पता है बंगाल के लोग तीखा भी खूब जमकर खाते हैं। आइएं जानते हैं कौन-कौन सी तीखी रेसिपीज हैं वहां की खासियत।
Updated:- 2019-02-13, 19:48 IST
bengal food main

बंगाल अपने कल्‍चर, त्योहारों और खान-पान के लिए जाना जाता है। धूम-धाम से मनने वाला दुर्गा पूजा यहां के लोगों के उत्साह को दिखाता है। सिटी ऑफ जॉय के नाम से फेमस कोलकाता कला और संस्कृति का जीता जागता नमूना है। बंगाल का नाम दिमाग में आते ही सबसे पहले ख्याल आता है मीठे का। यहां का मीठा पूरे विश्व भर में प्रसिद्ध है। कोई बंगाल घुमने जाएं और मीठा ना खाएं ऐसा हो नहीं सकता। मीठे के शौकीन लोग बंगाल जाने का बहाना ढूंढ ही लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है बंगाल के लोग तीखा भी खूब जमकर खाते हैं। तो अगर आप तीखे के शौकीन हैं और बंगाल जाने वाले हैं तो इस बार इन रेसिपीज और स्ट्रीट फूड्स को जरूर ट्राई करें। आइएं जानते हैं वहां के 5 फेमस तीखी रेसिपीज के बारे में।

bengal food inside

इसे जरूर पढ़ें: बंगाली स्पंज रसगुल्ला बनाने की आसान रेसिपी जानिए इसे बनाने के लिए सिर्फ 3 चीजें चाहिए

झालमुड़ी

झालमुड़ी बंगाल का सबसे फेमस स्ट्रीट्स फूड हैं। कोलकाता की स्ट्रीट्स पर सभी जगह आपको झालमुड़ी खाते हुए लोग मिल जाएंगे, यह बंगाल की एक पॉपुलर डिश है। झालमुड़ी कोलकाता में प्रसिद्ध है। जो भी जाता है वो वहां का झालमुड़ी खाये बिना नहीं आता। इसे बनाना बहुत ही आसान है और ये बहुत ही चटपटा और टेस्टी भी होता है। झालमुड़ी में झाल का मतलब होता है तीखा और मुड़ी का मतलब होता है मुरमुरे जिसे बंगाल में मुड़ी कहते हैं। अगर आपको तेज भूख लगी हो और जल्दी से कुछ बनाना हो तो उस टाइम पे आप इसे बना सकती है। क्योंकि इसे बनाने में ज्यादा से ज्यादा 2 मिनट लगते है।

bengal food main

आलू चॉप

स्वाद से भरपूर आलू चॉप एक स्नैक्स है जो चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक किसी के साथ भी खायी जा सकती है। ये बंगाल की पसंदीदा डिश है, इसे वहां के लोग आमतौर पर सुबह से नाश्ते या शाम के नाश्ते में खाते हैं। इसको आमतौर पर मूड़ी(मुरमुरे) के साथ खाया जाता है। इसके साथ चटनी और टमैटो सॉस इसके जायके को और बढ़ा देती है। आलू चॉप आलू को स्मैश कर फिर उसे बेसन में लपेटकर बनाया जाता है।

bengal food inside

इसे जरूर पढ़ें: कोलकाता की इन जगहों पर मिलता है सबसे टेस्टी पुचका, एक बार जरूर चखें इनका स्वाद

घुगनी

यह एक बंगाली रेसिपी है जिसे अधिकांश लोग मजे से नाश्ते में खाते हैं। इसे बहुत ज्यादा तेल में नहीं पकाया जाता है, इसीलिए यह सेहमतमंद भी है। वहीं, मसालों और धनिया की छटा उसका जायका बढ़ा देती है। इसे खाने पर पूरी संतुष्टि मिलती है और फिर दूसरे तले हुए नाश्ते खाते रहने का मन नहीं होता।

वेजिटेबल चॉप

वेजिटेबल चॉप एक स्नैक्स है और ये सभी उम्र के लोगों को पसंद आता है। वेजिटेबल चॉप बहुत ही टेस्टी और लाजवाब स्नैक्स है जो पुरे भारत में काफी फेमस है। वेजिटेबल चोप एक ऐसी डिश है नाम सुनते ही सबके मुँह में पानी आ जाता है। इस लज़्ज़तदार वेजिटेबल चॉप को आप किसी भी पार्टी या विशेष अवसर पर बना सकती हैं। झटपट से बनने वाली इस रेसिपी की तैयारी में सिर्फ 20 मिनट का समय लगता है और अच्छी तरह से पकाने में 20 मिनट का समय लगता है।

इसे जरूर पढ़ें: गुड़ वाला मीठा चीला बनाने की ये रेसिपी आपको सर्दियों में एक बार जरुर ट्राई करनी चाहिए

मटन घुगनी

मटन घुगनी बंगाल का सबसे फेमस स्ट्रीट्स फूड्स में से एक है। यह एक नॉन वेज डिश हैं जो बड़े चाव से खायी जाती है। यह खाने में बहुत टेस्टी होता है। गोश्त को घुगनी मतलब सफेद चनों के साथ बनाया जाता है। एक बार खाने पर आप इसका टेस्ट कभी नहीं भूल पाएंगे। यह एक बहुत लोकप्रिय रेसिपी है इसलिए यह बंगाल में घर-घर में बनाई जाती है इसलिए इसके स्वाद में थोड़ी-थोड़ी भिन्नता भी पायी जा सकती है। इसे कटा हुए प्याज, हरी मिर्च इमली के पानी के साथ खाया जाता है। लेकिन, कई जगहों पर भुजिया या कटा नारियल भी डालते हैं।

Photo courtesy- (Utshob.com, Pinterest, Taste of City, & Archana's Kitchen)

 

 


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।