Where to go in monsoon in West Bengal: पश्चिम बंगाल देश का एक प्रमुख और लोकप्रिय पर्यटन केंद्र माना जाता है। देश की पहली राजधानी के रूप में विख्यात इस राज्य में हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
बंगाल की खाड़ी के पास में होने के चलते पश्चिम बंगाल को एक बेस्ट मानसून डेस्टिनेशन भी माना जाता है। इस राज्य में ऐसी कई शानदार और मनमोहक जगहें मौजूद हैं, जहां मानसून में घूमने के लिए देश के हर कोने से पर्यटक पहुंचते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको पश्चिम बंगाल की कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां मानसून में परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ जमकर मस्ती और धमाल कर सकते हैं।
मानसून में पश्चिम बंगाल की किसी शानदार और मनमोहक जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले कलिम्पोंग का ही जिक्र करते हैं। यह पश्चिम बंगाल के सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय हिल स्टेशन्स से एक माना जाता है।
समुद्र तल से करीब 1 हजार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर मौजूद किसी जमाने में कलिम्पोंग पर भूटानी राजाओं का शासन हुआ करता है। बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल और झील-झरने इस हिल स्टेशन की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। मानसून में इस जगह की खूबसूरती चरम पर मानी जाती है। यहां कई प्राचीन बौद्ध मठ और चर्च मौजूद हैं।
इसे भी पढ़ें: Monsoon Destination: बैचलर्स मानसून में महाराष्ट्र की इन शानदार जगहों बनाएं डेस्टिनेशन पॉइंट, मजेदार रहेगा सफर
मिरिक, पश्चिम बंगाल की उन जगहों से एक है, जहां सर्दी और गर्मी के अलावा मानसून में सबसे अधिक पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। यह खूबसूरत जगह करीब चारों साइड से झीलों से घिरी हुई है।
समुद्र तल से करीब 5 हजार फीट की ऊंचाई पर मिरिक प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत माना जाता है। मानसून में यहां की झीलें खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती हैं। यहां मिरिक झील सबसे चर्चित पर्यटन स्थल है। इस खूबसूरत झील को प्रवासियों का घर व्ही बोला जाता है। इस झील के किनारे से कई लुभावने दृश्यों को भी देखा जा सकता है।
यह विडियो भी देखें
पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश की सीमा पर मौजूद सुंदरवन भारत का सबसे खूबसूरत और मनमोहक वन माना जाता है। बंगाल की खाड़ी के मुहाने पर स्थित कई द्वीपों के समूह से सुंदरवन बनता है।
सुंदरवन गंगा, ब्रह्मपुत्र और मेघना नदियों के डेल्टा पर स्थित है, जिसके चलते यहां मानसून में घूमना बेस्ट समय माना जाता है। मानसून में इस वन की खूबसूरती चरम पर होती है और हर तरफ हरियाली ही हरियाली दिखाई देती है। सुंदरवन असंख्य जीव-जंतुओं के लिए भी जाना जाता है। यहां कई लोग सिर्फ जंगल सफारी के लिए पहुंचते हैं।
अगर आप पश्चिम बंगाल में मानसून के समय किसी शानदार समुद्री तट को एक्सप्लोर करने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर आपको दीघा पहुंच जाना चाहिए। दीघा पश्चिम बंगाल का सबसे लोकप्रिय और चर्चित समुद्र तट माना जाता है।
दीघा में समुद्र की उफनती लहरों को करीब से देख सकते हैं। यहां आप सूर्योदय और सूर्यास्त के अद्भुत दृश्यों को कैमरे में कैद कर सकते हैं। दीघा को आप मानसून हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में भी सेलेक्ट कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Independence Day 2024: 15 नहीं बल्कि, 16 अगस्त को देश की इन जगह मनाया जाता है स्वतंत्रता दिवस, जानें क्यों
मानसून में पश्चिम बंगाल घूमने की बात हो और दार्जिलिंग का नाम न लिया जाए, ऐसा बहुत कम ही होता है। दार्जिलिंग पूरे पश्चिम बंगाल और नॉर्थ ईस्ट इंडिया के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन्स से एक माना जाता है।
बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल और झील-झरने दार्जिलिंग की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। मानसून में यहां देश के कई हिस्सों से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। दार्जिलिंग में आप माउंट कंचनजंगा, भूटान हिमालय और माउंट एवरेस्ट के नजारे को देख सकते हैं। यहां आप टॉय ट्रेन का शानदार लुत्फ उठा सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image@shutterstocks
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।