मानसून में मुंबई की इन खूबसूरत जगहों पर चले गए तो लौटने का मन नहीं होगा

Places to Visit in Mumbai:मानसून का असली खूबसूरत नजारा तो मुंबई में देखने को मिलता है, क्योंकि यहां कभी भी बारिश हो जाती है। अगर आप अपने साथ छाता लेकर नहीं निकले, तो भीग जाएंगे। लेकिन दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों के लिए ऐसी बारिश एक खुशी का अहसास होता है। क्योंकि, बारिश के मौसम में मुंबई में आपको गर्मी नहीं लगने वाली। हाल ऐसे हो जाते हैं कि लोगों को घर में पंखा बंद करना पड़ता है। क्योंकि, हल्की सी हवा से ठंड लगने लगती है। समंदर की लहरें और तेज हवाएं इस शहर को और भी ज्यादा जीवित कर देती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मुंबई की कुछ फेमस जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
मरीन ड्राइव घूमने जाएं (Mumbai Travel Guide)
बारिश के मौसम में मरीन ड्राइव पर आपको भारी भीड़ देखने को मिलेगी। यहां, किनारों पर लगे पत्थरों पर आपको इतने लोग बैठे हुए नजर आएंगे कि आपको खड़े होने की भी जगह नहीं मिलने वाली। यहां चाहे कितनी भी बारिश हो रही हो, फिर भी लोग भीगते हुए समुद्र के किनारे बैठी रहती है। इस मानसून अगर आप मुंबई घूमने जा रही हैं, तो आप मरीन ड्राइव घूमने का प्लान जरूर बनाएं।
इसे भी पढ़ें-मुंबई के आसपास में स्थित ये ऑफबीट जगहें आपका मन मोह लेंगी
संजय गांधी नेशनल पार्क

अगर आप घूमने का प्लान बना रही हैं, तो संजय गांधी नेशनल पार्क भी जाने का प्लान बना सकती हैं। मानसून में संजय गांधी नेशनल पार्क का नजारा इतना सुंदर हो जाता है कि आपका यहां से वापस आने का मन नहीं होने वाला। संजय गांधी नेशनल पार्क हरे-भरे पेड़ों से घिरी एक खूबसूरत जगह है। बच्चों के साथ यहां घूमने जाना आपको अच्छा लगेगा।
इसे भी पढ़ें-घूमने के लिए बेस्ट है मुंबई की ये 3 जगहें, जल्दी से बना लें ट्रिप प्लान
गेटवे ऑफ इंडिया

मानसून में घूमने के लिए गेटवे ऑफ इंडिया भी बेस्ट है। यह जगह खूबसूरत है और मुंबई की सबसे फेमस जगहों में से एक मानी जाती है। मुंबई आने वाले लोग इस जगह पर घूमे बिना वापस नहीं जाते, क्योंकि यह मुंबई की ऐतिहासिक इमारत में से एक है। इसलिए अगर आप भी घूमने का प्लान बना रही हैं, तो गेटवे ऑफ इंडिया जरूर देखकर आएं। यहमुंबई में फेमस जगहोंमें से एक है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।