Attari Wagah Border Beating Retreat Ceremony: रोंगटे खड़े कर देती है वाघा बॉर्डर की ये दहाड़, क्यों हर भारतीय के दिल में बसती है यह जगह?
-1779775715268.webp)
हमारे यहां भारत में घूमने-फिरने के लिए एक से एक जगहें मौजूद हैं, लेकिन कुछ जगहें ऐसी हैं जो घूमने के लिए ही नहीं बल्कि महसूस करने के लिए हैं। इन जगहों से हमारी भावनाएं जुड़ी होती हैं। पंजाब में स्थित अटारी वाघा बॉर्डर भी ऐसी ही एक जगह मानी जाती है। यहां होने वाली बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी को देखने के लिए हर दिन हजारों लोग पहुंचते हैं। कुछ दिन पहले मैंने भी यहां की झलक देखी थी, जिसे जिंदगी भर भूला नहीं जा सकता है।
दरअसल, जैसे ही बॉर्डर पर जवानों की दहाड़ गूंजती है तो पूरा माहौल देशभक्ति के जोश से भर जाता है। जब वहां मौजूद लोग जोर-जोर से भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाना शुरू करते हैं तो लोगों के रोंगटे तक खड़े हो जाते हैं। अगर कोई एक बार इस परेड को देख ले, तो वो पल लंबे समय तक याद रहता है। यही कारण है कि अमृतसर आने वाले ज्यादातर लोग वाघा बॉर्डर जरूर जाते हैं। आइए हम आपको अपना एक्सपीरियंस बताते हैं-
-1779775836319.jpg)
क्या है वाघा बॉर्डर?
आपको बता दें कि वाघा बॉर्डर भारत और पाकिस्तान के बीच स्थित एक फेमस सीमा चौकी है। ये पंजाब के अमृतसर में है। यहां भारत की तरफ से सीमा सुरक्षा बल यानी BSF और पाकिस्तान की तरफ से रेंजर्स तैनात रहते हैं। कुल मिलाकर ये जगह दोनों देशों के बीच सीमा का अहम हिस्सा मानी जाती है।
यह भी पढ़ें- Subah-E-Banaras: आखिर क्यों दुनिया दीवानी है 'सुबह-ए-बनारस' की? इस समय बदल जाता है पूरी काशी का रंग
क्यों खास है यहां की परेड?
मैं और मेरी दोस्त शाम को वाघा बॉर्डर गए थे। यहां हर शाम होने वाली बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी देखने ही हम सब गए थे। हमने इस दौरान हमने देखा कि दोनों देशों के जवान खास अंदाज में मार्च करते हैं। जब जवानों के ऊंचे कदम उठते हैं, तो उनका जोश देखने लायक होता है। जैसे ही जवान जोर से दहाड़ लगा रहे थे, तो पूरा ग्राउंड तालियों की गूंज से भर जा रहा था।

देखते ही रोमांचित हो गया था मन
जब तिरंगा लहरा रहा था और जावन राष्ट्रगान गा रहे थे, तो देखकर ऐसा लग रहा था मानो हर किसी की आंखें नम हो गईं। सभी जोर-जोर से नारे लगा रहे थे 'हिंदुस्तान जिंदाबाद'। हालांकि, जवानों ने पहले ही अनाउंस कर दिया था कि कोई भी गलत नारा नहीं लगेगा।
यह भी पढ़ें- Amritsar Weekly Market: अमृतसर में इस दिन लगता है सबसे सस्ता बाजार, जूतियों से लेकर फुलकारियों तक; मिलेगा हर सामान
यहां पहुंचते ही बदल जाता है माहौल
जैसे-जैसे जवान तिरंगा लेकर आते हैं लोगों का जज्बा देखने लायक होता है। जवानों के साथ-साथ दर्शकों ने भी राष्ट्रीय झंडा ले रखा था और पूरे समय देशभक्ति के गानों से पूरा ग्राउंड गूंज रहा था।
-1779775859119.jpg)
कब होती है परेड?
बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी आमतौर पर शाम के समय होती है। हालांकि, मौसम के हिसाब से समय थोड़ा बदल सकता है। इसलिए वहां जाने से पहले समय की जानकारी लेना बेहतर माना जाता है। हम सभी को शाम के 4 बजे गए थे। यहां 1 से डेढ़ घंटे का समय लग गया था।
यह भी पढ़ें- 2000 रुपये में ऐसे प्लान करें दिल्ली से अमृतसर का ट्रिप, कम बजट में हो जाएगा रहना, खाना और घूमना
-1779775867308.jpg)
अगर जाएं तो इन बातों का रखें ध्यान
- समय से पहले ही पहुंचें, वरना भीड़ काफी ज्यादा बढ़ जाती है।
- सुरक्षा जांच के नियमों का पालन करें।
- बहुत ज्यादा सामान ले जाने से बचें।
- गर्मियों में पानी साथ रखें।
- मोबाइल और पर्स संभाल कर रखें।
- देशभक्ति के माहौल का सम्मान करें।
- अनुशासन बनाए रखें।
यह भी पढ़ें- पंजाब की इन जगहों पर हुई है कई बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग, पार्टनर के साथ जरूर जाएं घूमने
वाघा बॉर्डर की परेड सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि ऐसा अनुभव है जो लोगों के दिल में देश के लिए गर्व और सम्मान की भावना भर देता है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Incredible India
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।