Apple Almond Shake Recipe: व्रत में लस्सी की जगह ट्राई करें यह टेस्टी और क्रीमी ड्रिंक

Apple Almond Shake Recipe: नवरात्रि या व्रत के दौरान ज्यादातर लोग हाइड्रेटेड रहने के लिए लिक्विड लेना पसंद करते हैं, लेकिन लस्सी या जूस पीकर 2-3 दिन के अंदर ही बोरियत होने लगती है। अगर आप कुछ हेल्दी, टेस्टी और झटपट बनने वाली ड्रिंक पीना चाहती हैं, तो एप्पल-आलमंड शेक बेस्ट ऑप्शन है। इसे पीने से पेट भी भरेगा और एनर्जी भी मिलेगी। आइए जानते हैं इसकी सामग्री और विधि के बारे में।
व्रत में एप्पल-आलमंड शेक पीना क्यों फायदेमंद है?
एप्पल-आलमंड शेक Recipe Card
नवरात्रि के लिए घर पर आसानी से बनाएं एप्पल-आलमंड शेक
Ingredients
Step
- Step 1:
सबसे पहले बादाम को 4 से 6 घंटे के लिए पानी में अच्छी तरह भिगो दें, ताकि वह सॉफ्ट हो जाए, फिर उसका छिलका उतारकर साफ पानी से अच्छे से धो लें।
- Step 2:
इसके बाद एक ब्लेंडर में एक सेब काटकर डालें, बादाम मिल्क, भीगे हुए बादाम और थोड़ा सा दालचीनी पाउडर डालें ताकि फ्लेवर अच्छा आए।
- Step 3:
अब इन सभी चीजों को तब तक ब्लेंड करें जब तक यह मिक्सचर एकदम स्मूद, क्रीमी और गाढ़ा शेक जैसा न हो जाए।
- Step 4:
जब शेक तैयार हो जाए, तो उसमें चिया सीड्स डालें और एक बार हल्का सा चला लें ताकि बीज पूरे शेक में मिक्स हो जाएं।
- Step 5:
आखिर में शेक को गिलास में निकालें और 5 से 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें, जिससे चिया सीड्स फूल जाएंगी और शेक ज्यादा गाढ़ा हो जाएगा।
- Step 6:
बस फिर आपका टेस्टी और हेल्दी एप्पल-आलमंड शेक बनकर तैयार हो जाएगा। इसे तुरंत ठंडा-ठंडा सर्व करें।
एप्पल-आलमंड शेक में फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट मौजूद होता है। इसे व्रत में पीने शरीर में कमजोरी का अहसास नहीं होता है और शरीर को कई फायदे मिलते हैं-
- सेब में फाइबर होता है जो पेट को देर तक भरा रखता है।
- बादाम और चिया सीड्स प्रोटीन और हेल्दी फैट देते हैं जिससे व्रत में कमजोरी नहीं लगती।
- दालचीनी पाचन को ठीक रखती है।
- खजूर से नेचुरल मिठास आ जाती है, चीनी की जरूरत नहीं पड़ती।
क्या व्रत में दूध और बादाम का सेवन कर सकते हैं?
- हां व्रत में दूध, दही जैसी चीजों का सेवन मान्य है।
- इसे पूरी तरह शुद्ध माना जाता है।
- व्रत के दौरान हो रही किसी तरह की कमजोरी दूध और बादाम से दूर हो जाती है।
आप भी नवरात्रि व्रत के दौरान इस हेल्दी ड्रिंक को आसानी और फटाफट बनाकर पी सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से
- क्या ये शेक वजन घटाने में मदद करेगा?
- हां, इसमें फाइबर और प्रोटीन ज्यादा है और चीनी नहीं है, तो व्रत में भूख कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
- क्या चिया सीड्स की जगह कुछ और डाल सकते हैं?
- हां, अगर चिया सीड्स नहीं है तो आप सब्जा बीज या 1 चम्मच भुने हुए मखाने का पाउडर डाल सकते हैं, टेस्ट वैसा ही गाढ़ा रहेगा।
- क्या इसे सुबह खाली पेट पी सकते हैं?
- हां, ये खाली पेट के लिए सेफ है, दालचीनी और सेब से एसिडिटी नहीं होती और दिनभर एनर्जी बनी रहती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।