herzindagi
anushka sharma boat ride and virat

अनुष्‍का शर्मा और विराट कोहली का ‘cute’ वीडियो हो रहा है वायरल

वर्ल्‍ड कप शुरू होने वाला है। विराट और अनुष्‍का उससे पहले ही साथ में खूब वक्‍त बिता रहे हैं। बीते महीने वह ऑस्‍ट्रेलिया और न्‍यूजीलैंड घूमने गए थे। इस ट्रिप का एक क्‍यूट स वीडियो वायरल हो रहा है। 
Updated:- 2019-03-13, 18:12 IST

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस अनुष्‍का शर्मा और इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्‍टन विराट कोहली सेलिब्रिटीज कपल्‍स में सबसे ज्‍यादा क्‍यूट और रोमांटिक कपल माने जाते हैं। दोनों वर्क फ्रंट पर जितने प्रोफेशनल हैं उतने ही पर्सनल फ्रंट पर एक दूसरे के लिए उतने ही डिवोटी भी हैं। विराट और अनुष्‍का अपने काम से जैसे ही फ्री होते हैं साथ में छुट्टियां मनाने निकल जाते हैं। बीते महीने भी वे दोनों ऑस्‍ट्रेलिया और न्‍यूजीलैंड घूमने निकले थे। दोनों ने अपने इस ट्रिप की बहुत सारी तस्‍वीरें इंस्‍टाग्राम पर शेयर की हैं। इसी ट्रिप के दौरान अनुष्‍का और विराट कोहली ने न्‍यूजीलैंड में बोट राइड भी की थी। इस राइड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विराट और अनुष्‍का इतनी क्‍यूट नजर आ रहे हैं कि आपने उन्‍हें ऐसा पहले कभी नहीं देखा होगा। तो चलिए हम आपको विराट और अनुष्‍का का यह वीडियो दिखाते हैं और साथ ही आपको उनकी ट्रिप के बारे में बताते हैं। 

anushka sharma boat ride

विराट-अनुष्‍का की बोट राइड 

भले ही आजकल विराट और अनुष्‍का अपने-अपने काम में बहुत बजी हों मगर उनका एक क्‍यूट सा वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि विराट कोहली अभी ऑस्‍ट्रेलिया के साथ वनडे सीरीज खेल रहे हैं। वहीं अनुष्‍का शर्मा अपने काम में बिजी हैं और इस वजह से दोनों को बहुत दिनों से साथ भी नहीं देखा गया है।ऐसे में दोनों का यह वायरल वीडियों उनके फैंस की उन्‍हें साथ में देखने की चाहत को पूरा कर देता है। यह वीडियो जनवरी का है। जब विराट और अनुष्‍का छुट्टियां मनाने न्‍यूजीलैंड गए थे।

इस दौरान अनुष्‍का और विराट ने बोट राइडिंग की थी और इस राइडिंग में अनुष्‍का बोट चला रही थीं। अनुष्‍का को बोट चलाने में बहुत मजा आ रहा था। वह जब बोट चलाने में कामयाब हो गईं तो खुशी से उन्‍होंने पास बैठे अपने पति विराट के गालों को खींचा। इस पर विराट भी हंस पड़े। दोनों का यह वीडियो अब तक का सबसे क्‍यूट वीडियो है। सोशल मीडिया पर यह काफी वायरल हो रहा है। 

anushka sharma boat ride with hubby

अनुष्‍का शर्मा और विराट कोहली की न्‍यूजीलैंड ट्रिप 

यह विडियो भी देखें

जनवरी में अनुष्‍का और विराट अपनी न्‍यूजीलैंड ट्रिप पर गए थे। मगर, इस ट्रिप की तस्‍वीरें उन्‍होंने फरवरी में वैलेंटाइन डे के दिन इंस्‍टाग्राम पर शेयर की थीं। उन्होंने इन फोटोज के साथ एक कैप्शन भी डाला था जिसमें लिखा था 'प्यार हर चीज से परे और ऊपर है, केवल एक चीज है, जो वास्तविक है, यह सब दिमाग की पहुंच से परे है'। इस फोटो के साथ ही अपने सभी फेंस को वैलेंटाइन डे विश किया था। लेकिन इन तस्वीरों की एक बहुत ही स्पेशल बात ये थी की ये सभी तस्वीरें सुपर क्यूट थीं।

 

अनुष्का ने न्यूजीलैंड में जानवरों के साथ बिताएं समय को कैमरे में कैद किया था और इन सभी फोटोज में वो बेहद क्यूट नजर आ रही थीं। इन फोटोज में अनुष्का इन जानवरों के साथ पोज देती नजर आ रही थीं। एक फोटो में तो वह एक जानवर के साथ सेल्फी लेती हुई भी नजर आईं। अनुष्का ने पति विराट कोहली के साथ भी एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो दोनों इन जानवरों को खाना खिलाते नजर आ रहे हैं। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।