अमेठी में स्थित है हनुमान जी का सबसे खास मंदिर, दर्शन के लिए इस तरह बनाएं ट्रिप प्लान

अमेठी में परिवार के साथ घूमने के लिए पर्यटन स्थलों की कमी नहीं है। यहां घूमने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। क्योंकि, यह धार्मिक, प्राकृतिक और ऐतिहासिक हर तरह से आपको आकर्षित करता है। इस जिले में कई ऐसे पर्यटन स्थल मौजूद हैं, जिनका इतिहास आपको हैरान कर देगा। जैसे कि आपने अब तक यहां स्थित 108 शिवलिंग 12 ज्योतिर्लिंग और पंचमुखी भगवान शंकर के बारे में सुना होगा।
शिव भक्तों के लिए यह तो जगह मानों जन्नत के समान है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यहां एक ऐसा खान हनुमान मंदिर है, जिसके लिए भी अमेठी को जाना जाता है।
अमेठी में क्यों फेमस है भगवान का यह मंदिर?

इस मंदिर में बजरंगबली की प्रतिमा के साथ प्रभु राम माता सीता और भगवान कृष्ण जी की प्रतिमा स्थापित है। यहां दर्शन के लिए आने वाले लोगों का मानना है कि जब भी उन्हें किसी कार्य में मदद की जरूरत होती है, तो वह इस मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं। भगवान उनकी सभी इच्छाओं को पूरा करते हैं। मंदिर के प्रति लोगों की अपार श्रद्धा है।
- मंदिर में आपको भगवान विष्णु के पैर दबाती माता लक्ष्मी की 45 फीट विशाल प्रतिमा देखने को मिलेंगी।
- इसके अलावा यहां एक पत्थर पर बैठे शिव-पार्वती की मूर्ति भी लोगों को आकर्षित करती है। 25 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।
- इस मंदिर का द्वार भी आपको हैरान कर देगा। दरअसल, रामायण कालीन सुरसा द्वार की वजह से इस मंदिर को शोभा और भी ज्यादा बढ़ जाती है। मंदिर के अंदर जाने के लिए आपको सुरसा के मुख से निकालना पड़ता है।
- यह मंदिर भारत में फेमस हनुमान मंदिर में से एक है।
इसे भी पढ़ें- कहीं उल्टे तो कहीं काले रंग में पूजे जाते हैं बजरंगबली, जानें कहां स्थित है हनुमान जी के 5 प्रसिद्ध मंदिर
हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए कैसे पहुंचे?

- उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में यह मंदिर स्थित है।
- अमेठी जिले के गौरीगंज जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर माधवपुर गांव में आपको दर्शन के लिए जाना होगा।
- मंदिर में टैंम्पो और टैक्सी के अलावा अपने निजी साधन से भी जा सकते हैं।
- गढ़ामाफी धाम माधोपुर गांव में स्थित है और लगभग 7 किलोमीटर दूर है। गौरीगंज से. भगवान हनुमान की मूर्ति और अन्य मूर्तियां प्रसिद्ध हैं।
- निकटतम हवाई अड्डा चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डा लखनऊ में है।
इसे भी पढ़ें- इन फेमस हनुमान मंदिरों को कहा जाता है ऐतिहासिक, परिवार के साथ दर्शन का बनाएं प्लान
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।