Maharashtra Me Ghumne Ki Jagah: देश के पश्चिमी भाग में स्थित महाराष्ट्र एक खुबसुरत और प्रमुख राज्य है। महाराष्ट्र का गठन साल 1960 में हुआ था। यह देश के सबसे बड़े राज्यों में भी एक है।
महाराष्ट्र देश का एक ऐसा राज्य है, जो एक तरफ ऊंचे-ऊंचे और मनमोहक पहाड़ों से घिरा हुआ है, तो दूसरी तरफ अरब सागर से घिरा है। इसलिए इस राज्य में हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
महाराष्ट्र में घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले मुंबई, पुणे, लोनावाला, खंडाला, महाबलेश्वर और माथेरान जैसी चर्चित जगहों पर ही पहुंचते हैं, लेकिन चर्चित जगहों से दूर इस राज्य में ऐई कई हसीन अनदेखी जगहें भी मौजूद हैं। जैसे-अंबा घाट।
इस आर्टिकल में हम आपको अंबा घाट की खासियत और इसके आसपास में मौजूद कुछ चर्चित जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप गर्मी में भी ठंडी-ठंडी हवाओं का लुत्फ उठा सकते हैं।
अंबा घाट की खूबसूरती और खासियत जानने से पहले यह जान लेते हैं कि यह महाराष्ट्र में कहां मौजूद है। ऐसे में आपको बता दें कि अंबा घट कोल्हापुर और रत्नागिरी के बीच स्थित एक खूबसूरत पहाड़ी इलाका है, जिसे कई लोग अंबा घाट हिल स्टेशन के नाम से भी जानते हैं। यह घाट कोल्हापुर-रत्नागिरी राष्ट्रीय राजमार्ग NH-204 पर स्थित है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोल्हापुर से अंबा घाट की दूरी करीब 60 किमी और रत्नागिरी से करीब 80 किमी दूर स्थित है। इसके अलावा, अंबा घाट राजधानी मुंबई से करीब 346 किमी दूर है।
इसे भी पढ़ें: Best Places Near Jhansi: वीकेंड में झांसी के आसपास में स्थित इन शानदार जगहों को बनाएं डेस्टिनेशन पॉइंट
समुद्र तल से करीब 3 हजार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर मौजूद अंबा घाट महाराष्ट्र के साथ-साथ कोल्हापुर-रत्नागिरी के आसपास में स्थित एक छिपा हुआ खजाना माना जाता है। कई लोग इस घाट को कोल्हापुर-रत्नागिरी के आसपास में स्थित सबसे ऊंचा पर्यटन स्थल मनाने हैं।
बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल और झील-झरने अंबा घाट की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। अंबा घाट में गर्मी में ठंडी-ठंडी हवाएं चलती रहती हैं। अंबा घाट की हरियाली भी सैलानियों खूब आकर्षित करती है।
अंबा घाट अपनी कई चीजों के लिए सैलानियों के लिए प्रसिद्ध है। इस घाट को प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत माना जाता है। कोल्हापुर-रत्नागिरी की भीड़-भाड़ से दूर यहां कई लोग सुकून का पल बिताने के के लिए पहुंचते हैं। अंबा घाट शांत और शुद्ध वातावरण के लिए भी जाना जाता है।
अंबा घाट अपनी खूबसूरती के साथ एडवेंचर एक्टिविटी के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां कई लोग ट्रेकिंग से लेकर हाइकिंग और कैम्पिंग का मजेदार लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं। इस घाट के बीच से गुजरने वाली टेढ़ी-मेढ़ी सड़कें भी कई लोगों के लिए हसीन लॉन्ग ड्राइव का काम करती हैं। इस घाट में सिर्फ देशी ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटक भी घूमने के लिए पहुंचते हैं।
अंबा घाट एक पहाड़ी जगह है। यह स्थित ऊंचे-ऊंचे पहाड़ से मनमोहक और लुभावने दृश्यों को देखा जा सकता है। यह घाट अपनी खूबसूरती के साथ-साथ ठंडी-ठंडी वालों के लिए भी प्रसिद्ध है।
अंबा घाट के आसपास में ऐसी कई शानदार और मनमोहक जगहें मौजूद हैं, जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं। जैसे-वनखिंड, विशालगढ़ किला, मोहिनी वॉटरफॉल और मोहिनी डैम जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अंबा घाट अप्रैल से लेकर मई के बीच घूमने का बेस्ट समय माना जाता है। जब अप्रैल और मई में भीषण गर्मी पड़ती है, तब भी अंबा घाट में 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच में तापमान रहता है। रात के समय यह तापमान और भी नीचे चला जाता है।
अप्रैल और मई में घूमने के साथ-साथ मानसून में भी अंबा घाट घूमने का बेस्ट समय माना जाता है। मानसून में यहां देश के अन्य कोने से भी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@ashishhhh_clicks,kolhapur_survey/insta
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।