Khajuraho Dance Festival: इन 5 वजहों को जानने के बाद आप भी खजुराहो डांस फेस्टिवल का हिस्सा बनना चाहेंगे

मंदिरों का शहर खजुराहो इन दिनों डांस फेस्टिवल को लेकर चर्चा में है। मध्य प्रदेश के खजुराहो में 20 फरवरी से 25 फरवरी तक यह फेस्टीवल चलेगा। हर साल यहां नृत्य समारोह का आयोजन होता है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।
साल 1975 में खजुराहो में शुरू हुआ यह नृत्य महोत्सव इस साल अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है। इस साल यहां 50वां खजुराहो नृत्य समारोह होगा। समारोह के पहले दिन लगभग 1500 से 2000 कलाकार कथक नृत्य करके विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले हैं।
खजुराहो फेस्टिवल क्यों है खास
अगर आप खजुराहो डांस फेस्टिवल का हिस्सा हैं या आप स्पेशल फेस्टीवल देखने के लिए जाना चाहते हैं, तो आपको यहां होने वाली एक्टिविटी के बारे में जरूर पता होना चाहिए। क्योंकि पर्यटकों को खास इन एक्टिविटीज का मजा उठाने का मौका मिलेगा। (खजुराहो में जाएं तो जरूर करें ये पांच चीजें)
- पर्यटकों के लिए खास वाटर एडवेंचर, स्पीड बोट का इंतजाम किया गया है।
- इसके अलावा पर्यटक ई-बाइक टूर, रानेह फॉल टूर, राफ्टिंग, विलेज टूर का मजा भी यहां उठा सकते हैं।
- खजुराहो नाइट टूर, फॉर्म टूर, स्काई डाइविंग और कैम्पिंग जैसी चीजें भी पर्यटक यहां कर पाएंगे।
इसे भी पढ़े: चलते हैं मध्य प्रदेश में मौजूद कुछ बेहतरीन राष्ट्रीय उद्यानों की सैर पर
खजुराहो में यहां घूमने जाएं
इन एक्टिविटी के अलावा आप खजुराहो में कुछ खास प्लेसिस पर घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। हम आपके लिए कुछ ऐसे रोमांचक ट्रिप प्लान लाएं हैं, जहां जाने के बाद आपका खजुराहो जाना सफल हो जाएगा। इसके लिए आप चाहे इतिहास प्रेमी हों, प्रकृति प्रेमी हों या कुछ रोमांचक चाहते हो, इन सभी चीजों का मजा आपको यहां मिल जाएगा।
- सबसे पहले आप ओल्ड खजुराहो की गलियों में घूमने जा सकते हैं। इसके लिए आपको खजुराहो से 2 किमी की यात्रा करनी होगी।
- ओल्ड खजुराहो के बाद आप रनेह फॉल्स देखने जा सकते हैं। फिर आप वापस डांस फेस्टिवल पर आ जाएं।
- इसके बाद आप यहां से पन्ना टाइगर रिजर्व देखने जाएंगे। जो खजुराहो से 26 किमी की दूरी पर है।
इसे भी पढ़े: मध्य प्रदेश के इन 5 ऑफबीट डेस्टिनेशन्स पर मिलता है घूमने का असली मजा
- यहां से आप पांडव झरना देखने जाएंगे, जो पन्ना टाइगर रिजर्व से 5 किमी की दूरी पर है।
- पांडव झरना से आप मंडला गांव जाएंगे। यह 10 किमी पर पड़ता है। यहां पर आप पूरी रात कैंपिंग और गांव का असली मजा देख पाएंगे।
- अगले दिन आप स्काइडाइविंग और बोटिंग का मजा उठा सकते हैं, इसके बाद आप वापस खजुराहो आ जाएंगे।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।