गेटवे ऑफ इंडिया से पहली बार किसने किया भारत में प्रवेश, जानें मुंबई की इस खूबसूरत इमारत के बारे में 10 रोचक तथ्य

History of Gateway of India: महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित गेटवे ऑफ इंडिया भारत के फेमस टूरिस्ट प्लेसिस में से एक माना जाता है। अरब सागर के किनारे पर स्थित है, इसलिए इसका नजारा और भी ज्यादा खूबसूरत लगता है। मुंबई घूमने जाने वाले लोग इसे देखने जरूर आते हैं। भले ही यह देखने में आपको एक दीवार की तरह लगती हो, लेकिन इसकी बनावट इसे सबसे खास बनाती है। यही कारण है कि इस मुंबई का सबसे प्रसिद्ध और ऐतिहासिक स्थल में से एक माना जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको गेटवे ऑफ इंडिया से जुड़े 10 इंटरेस्टिंग फैक्ट्स बताएंगे।
गेटवे ऑफ इंडिया से जुड़े 15 रोचक तथ्य (Gateway of India Interesting Facts)
गेटवे ऑफ इंडिया क्यों बनाया गया था? आपके मन में भी इस इमारत को देखकर यह सवाल जरूर आया होगा कि आखिर इसे क्यों बनाया गया था। दरअसल, इसे ब्रिटिश सम्राट राजा- सम्राट जॉर्ज पंचम और महारानी मैरी के आने की खुशी में बनाया गया था। साल 1911 में उनके बॉम्बे आए थे, जिसके बाद उनके आने की याद में इसे बनाया गया था।
इसे भी पढ़ें- मुंबई से लोनावाला के लिए 1 दिन का बना रहे हैं ट्रिप, तो इस तरह बनाएं अपना पूरा शेड्यूल

गेटवे ऑफ इंडिया सम्राट जॉर्ज पंचम और महारानी मैरी के आने कितने साल बाद तैयार हुआ?
- साल 2013 में इसकी आधारशिला रखी गई थी। इसके बाद 1914 में इसके डिजाइन को स्वीकृत मिली और 1924 में निर्माण पूरा हुआ।
- गेटवे ऑफ इंडिया को बनने में लगभग 10 साल का समय लग गया था।
- यह वही गेट है, जहां से भारत के स्वतंत्र होने के बाद ब्रिटिश सेना की आखिरी बटालियन ने देश छोड़ा था। यह ब्रिटिश राज के अंत का दिन माना गया था।
- गेटवे ऑफ इंडिया से निकलने वाली ब्रिटिश सेना की आखिरी बटालियन का नाम समरसेट लाइट इन्फेंट्री था।
- गेटवे ऑफ इंडिया का डिजाइन वास्तुकार जॉर्ज विटेट (George Wittet) ने किया था। इसे इंडो-सरसेनिक आर्किटेक्चर यानी मुस्लिम और हिंदू वास्तुकला का मिश्रण करके बनाया गया था।

- गेटवे ऑफ इंडिया को टूरिस्ट फ्रेंडली इसलिए कहा जाता है, क्योंकि यहीं पर ही ताज महल पैलेस होटल भी है। जो इस जगह को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाता है।
- गेटवे ऑफ इंडिया और पास का ताज होटल साल 2008 के 26/11 मुंबई आतंकवादी हमलों का हिस्सा रहा था।
- गेटवे के दोनों ओर आपको पत्थर से बनी एक प्लेट्स देखने को मिलेगी, जिन पर निर्माण की जानकारी और ब्रिटिश आगमन की तारीख लिखी गई है।
- इसे बने हुए लगभग 100 साल हो गए हैं। यह भारत के ऐतिहासिक स्मारक में से एक कहलाता है, जो अभी भी एकदम नया लगता है।
- यहमुंबई के पास फेमस जगहोंमें से एक है, इसलिए अगर आप यहां जा रही हैं, तो गेटवे ऑफ इंडिया का नजारा जरूर देख कर आएं।
इसे भी पढ़ें-लाखों खर्च किए बिना भी घूम सकते हैं ये Countries, अगले महीने बना सकते हैं प्लान
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल में दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।