वैष्णो देवी जा रहे हैं, तो उधमपुर के आसपास स्थित इन शानदार जगहों को एक्सप्लोर करना ना भूलें

Tourist Places Near Udhampur: इस साल चैत्र नवरात्रि का त्योहार 30 मार्च से लेकर 7 अप्रैल तक मनाया जाएगा। चैत्र नवरात्रि हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार होता है, जिसे देश में बड़े धूम-धाम के साथ मनाया जाता है।
चैत्र नवरात्रि में कोई भक्त उपवास रखता है, तो कोई भक्त देश में स्थित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों का दर्शन करने निकल जाता है। देश में स्थित सबसे पवित्र और चर्चित दुर्गा मंदिर का दर्शन करने की बात होती है, तो सबसे अधिक संख्या में भक्त माता वैष्णो के दरबार में ही पहुंचते हैं।
भक्त जब माता वैष्णो के दरबार में पहुंचते हैं, तो सिर्फ माता का दर्शन करके की वापस लौट जाते हैं और आसपास में स्थित कुछ शानदार और अद्भुत जगहों को एक्सप्लोर करना भूल जाते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको वैष्णो मंदिर के पास में स्थित उधमपुर के आसपास में स्थित कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
मानसर झील (Mansar lake)

उधमपुर के आसपास में स्थित किसी शानदार और मनमोहक जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले मानसर झील ही पहुंचते हैं। मानसर झील, जम्मू कश्मीर के जम्मू जिले में स्थित एक खूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।
मानसर झील, घने जंगल और ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों के बीच में स्थित है, जिसकी वजह से इस झील की खूबसूरती हर समय बरकरार रहती है। इस झील को जम्मू जिले का छिपा हुआ खजाना भी माना जाता है। इस झील के आसपास कई हिन्दू देवी-देवतओं के मंदिर भी मौजूद हैं। इस झील के पास में स्थित सुरिनसर झील को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
- दूरी-उधमपुर से मानसर झील की दूरी करीब 37 किमी है।
इसे भी पढ़ें: Gujarat Famous Devi Temples: ये हैं गुजरात के प्रसिद्ध देवी मंदिर, नवरात्रि में दर्शन करने पहुंचते हैं हजारों भक्त
पटनीटॉप (Patnitop Best Places)

अगर आप वैष्णो देवी यात्रा से पहले या बाद में उधमपुर में किसी शानदार और सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो फिर आपको पटनीटॉप पहुंच जाना चाहिए। पटनीटॉप जम्मू संभाग का सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय हिल स्टेशन माना जाता है।
ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल, झील-झरने और नदियां पटनीटॉप की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती हैं। अप्रैल से लेकर जुलाई तक यहां का मौसम भी एकदम सुहावना रहता है। भीषण गर्मी में भी यहां ठंडी-ठंडी हवाएं चलती रहती हैं। पटनीटॉप में आप एडवेंचर एक्टिविटी भी कर सकते हैं।
- दूरी-उधमपुर से पटनीटॉप की दूरी करीब 47 किमी है।
सनासर (Why Sanasar Is So Famous)

पटनीटॉप से करीब 20 किमी की दूरी पर मौजूद सनासर, जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में स्थित एक खूबसूरत और चर्चित पर्वतीय पर्यटन स्थल माना जाता है। सनासर, दो गांव-सना और सर के नाम से बना है।
सनासर में सिर्फ उधमपुर के लोग ही नहीं, बल्कि जम्मू, कटरा, पटनीटॉप आदि आसपास के कई इलाकों से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। सनासर में आप नाग मंदिर और घास का मैदान, शांता गाला को एक्सप्लोर कर सकते हैं। सनासर अपनी खूबसूरती के साथ-साथ एडवेंचर एक्टिविटी जैसे-ट्रैकिंग, हाईकिंग और कैम्पिंग के लिए भी जाना जाता है।
- दूरी-उधमपुर से सनासर की दूरी करीब 63 किमी है।
इसे भी पढ़ें: Things To Do Near Vaishno Devi: वैष्णो देवी जा रहे हैं, तो आसपास में इन चीजों का लुत्फ उठाना न भूलें
रामनगर (Why Ramnagar Is Famous)

रामनगर, जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में स्थित एक छोटा, लेकिन ऐतिहासिक शहर माना जाता है। कहा जाता है कि इस शहर का नाम इलाके में अंतिम शासक राजा राम सिंह के नाम पर रखा गया है। इस शहर में आज भी राजा का महल मौजूद है, जिसका संरक्षण भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीन है।
रामनगर, ऐतिहासिक कारणों के अलावा, ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल और झील-झरनों के लिए भी जाना जाता है। यह शहर चारों साइड से पहाड़ों से घिरा हुआ है। अप्रैल में यहां का मौसम भी सुहावना रहता है। यहां आप एडवेंचर एक्टिविटी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@udhampur.beautypatnitop_hills_/insta
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।