Lucknow Travel: मानसून में लखनऊ के आसपास में स्थित इन शानदार जगहों को बनाएं डेस्टिनेशन पॉइंट

Monsoon Destinations Near Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को 'नवाबों का शहर' बोला जाता है। गोमती नदी के किनारे स्थित यह खूबसूरत शहर हर महीने लाखों देशी और विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करता है।
यह सच है कि इस खूबसूरत शहर में एक से एक शानदार और अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जिन्हें एक्सप्लोर करने हर दिन लोग पहुंचते हैं। इस शहर को मानसून में एक्सप्लोर करना भी कई लोगों का सपना होता है।
इस आर्टिकल में हम आपको लखनऊ के आसपास में स्थित कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप मानसून में परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ मस्ती और धमाल करने पहुंच सकते हैं।
नवाबगंज बर्ड सैंक्चुअरी (Nawabganj Bird Sanctuary)

नवाबों का शहर यानी लखनऊ के आसपास में स्थित किसी शानदार और हसीन जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले नवाबगंज बर्ड सैंक्चुअरी का ही जिक्र करते हैं। कहा जाता है कि मानसून में इस सैंक्चुअरी की खूबसूरती सातवें आसमान पर होती है।
नवाबगंज बर्ड सैंक्चुअरी में आप पचास से अधिक किस्म के पक्षियों की प्रजातियों को देख सकते हैं। कहा जाता है कि करीब 5 हजार किमी की दूरी तय करके इस सैंक्चुअरी में साइबेरियाई पक्षियां आती हैं। इसलिए इसे प्रवासी पक्षियों का घर भी बोला जाता है। यहां आप परिवार दोस्त या पार्टनर के साथ मौज-मस्ती करने पहुंच सकते हैं।
- दूरी-लखनऊ से करीब 44 किमी है।
इसे भी पढ़ें: Monsoon Destination: मदहोश कर देगी महाराष्ट्र की यह अद्भुत जगह, मानसून में जरूर पहुंचें
भीमताल (Bhimtal)

अगर आप लखनऊ के आसपास में स्थित किसी शानदार पहाड़ों के बीच में मानसून का भरपूर लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो फिर आपको भीमताल पहुंच जाना चाहिए। भीमताल उत्तराखंड का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जहां देश के हर कोने से पर्यटक पहुंचते हैं।
बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घास के मैदान, देवदार के बड़े-बड़े पेड़ और झील-झरने भीमताल की खूबसूरती के चार चांद लगाने का काम करते हैं। मानसून में इस हिल स्टेशन की खूबसूरती चरम पर होती है, इसलिए यहां आप यादगार पल बिता सकते हैं। यहां आप मानसून ट्रेकिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
- दूरी-लखनऊ से भीमताल की दूरी करीब 380 किमी है।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व (Pilibhit Tiger Reserve)

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में स्थित पीलीभीत टाइगर रिजर्व देश का एक प्रमुख टाइगर रिजर्व है। यह करीब 800 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। यह टाइगर रिजर्व भारत के प्रमुख 41 टाइगर रिजर्व में से एक माना जाता है।
अगर आप प्रकृति प्रेमी के साथ-साथ पशु प्रेमी हैं, तो फिर आपको परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ यहां पहुंच जाना चाहिए। मानसून के समय यहां की हरियाली आपको चांद मिनटों में मोहित कर सकती है। इस टाइगर रिजर्व में आप टाइगर के अलावा, लैम्पगार्ड, हिरण आदि कई जानवर देख सकते हैं। यहां आप जंगली सफारी का अद्भुत आनंद उठा सकते हैं।
- दूरी-लखनऊ से पीलीभीत टाइगर रिजर्व की दूरी करीब 235 किमी है।
कन्नौज (Kannauj)

शायद आपको मालूम हो, अगर नहीं मालूम है तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कन्नौज पूरे विश्व में इत्र के लिए प्रसिद्ध स्थान माना जाता है। यहां निर्मित इत्र पूरी दुनिया में सप्लाई होती है।
कन्नौज सिर्फ इत्र से ही नहीं, बल्कि अपने कई आकर्षक स्थलों से ही पर्यटकों को आकर्षित करता है। यहां आप स्वयंभू बाबा गौरी शंकर मंदिर, 52 खंभों वाली मकदूम जहानिया, माता अन्नपूर्णा मंदिर और लाख बहोसी पक्षी विहार जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
- दूरी- लखनऊ से कन्नौज की दूरी करीब 122 किमी है।
इसे भी पढ़ें: Reverse Waterfalls: महाराष्ट्र के ये रिवर्स वॉटरफॉल किसी हसीन जन्नत से कम नहीं, मानसून में बनाएं प्लान
इन जगहों को भी एक्सप्लोर करें
लखनऊ के आसपास में अन्य कई कई शानदार और मनमोहक जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप मानसून में एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे-करीब 311 किमी दूर स्थित वाराणसी, 154 किमी दूर स्थित अयोध्या और 144 किमी दूर स्थित सुल्तानपुर को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image@insta,bhimtaldiaries,ridster_photography
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।