Chhath Puja 2026 in Delhi NCR: छठ पर नहीं मिल पाई घर जाने की टिकट? दिल्ली-NCR के इन 5 घाटों पर जाकर लें बिहार जैसी भव्य छठ का आनंद

छठ पर घर जाने की टिकट नहीं मिली? टेंशन मत लीजिए। दिल्ली-NCR के ये 5 घाट बिल्कुल बिहार जैसा भव्य नजारा देते हैं। जानिए कौन सा घाट कहां है और कैसे पहुंचें?
Updated:- 2026-11-12, 17:11 IST
Chhath Puja 2026 Delhi NCR ghats

Chhath Puja 2026 in Delhi NCR: छठ पूजा पर बिहार जाने की टिकट नहीं मिली, तो दिल्ली में रहने वाले लाखों लोगों का मन उदास हो जाता है। दिल्ली में ही रहने वाले लोगों को अब घर जाने की जरूरत नहीं है। दिल्ली-NCR के घाटों पर भी अब बिल्कुल बिहार जैसी भव्य छठ देखने को मिलती है। यमुना किनारे जब हजारों व्रती महिलाएं सूप और डाला लेकर पहुंचती हैं, तो पूरा घाट भक्ति गीतों और दीपकों से जगमगा उठता है।

दिल्ली के सबसे अच्छे छठ घाट

छठ सिर्फ एक त्योहार नहीं है, ये सूर्य देव और छठी मइया के लिए की जाने वाली सबसे कठिन साधना है। पहले ये पर्व सिर्फ बिहार, झारखंड और पूर्वी यूपी तक ही सीमित था, लेकिन अब दिल्ली-NCR की गलियों और मोहल्लों में भी इसकी वही रौनक देखने को मिलती है। दिल्ली में रहने वाले प्रवासी परिवार छठ के लिए अब गांव का रास्ता नहीं देखते हैं। व्रती महिलाएं यमुना किनारे पहुंचकर ही डूबते और उगते सूरज को अर्घ्य दे देती हैं। घाट पर दीपकों की कतार, ठेकुआ की खुशबू और छठी मइया के गीतों से ऐसा माहौल बन जाता है कि लगता ही नहीं कि ये दिल्ली है, बिहार नहीं।

1 - 2026-11-12T165725.540

Photo Credit: Pinterest (Sangri Today)

आईटीओ वाला यमुना घाट
दिल्ली में छठ की बात शुरू होते ही सबसे पहला नाम आईटीओ घाट का आता है। बरसों से यहां व्रती महिलाएं डाला लेकर पहुंचती हैं। संध्या अर्घ्य के समय यहां पैर रखने की जगह नहीं बचती। कश्मीरी गेट और आईटीओ मेट्रो से उतरते ही श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आने लगती है। डूबते सूरज की रोशनी जब यमुना के पानी पर गिरती है, तो पूरा घाट सुनहरी रोशनी में नहा जाता है।

3 (82)

Photon Credit: Pinterest

निगमबोध घाट
जो लोग भीड़ में धक्का-मुक्की से बचना चाहते हैं, वे निगमबोध घाट को चुनते हैं। यहां सफाई और बैठने की व्यवस्था बाकी घाटों से बेहतर रहती है। परिवार के साथ आने वाले लोग यहां आराम से पूजा कर पाते हैं। प्रशासन की तरफ से लाइट, पानी और सुरक्षा का इंतजाम पहले से किया जाता है। बुजुर्ग और बच्चों के साथ आने वाले लोगों के लिए यही घाट सबसे सेफ माना जाता है।

2 - 2026-11-12T165727.414

Photo Credit: Pinterest (blossom)

वजीराबाद वाला घाट
वजीराबाद पुल के पास वाला घाट उन लोगों को पसंद आता है, जिन्हें शोर-शराबे से दूर शांति से पूजा करनी होती है। यहां चारों तरफ खुला आसमान और शांत पानी दिखता है। सुबह के उषा अर्घ्य के समय यहां की रोशनी सबसे सुंदर लगती है। कई लोग सिर्फ इसी नजारे को कैमरे में कैद करने के लिए यहां आते हैं।

यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2026 Vrat Mistakes: छठ व्रत में भूल से भी न करें ये गलतियां, अभी बना लें लिस्ट

कालिंदी कुंज घाट
कालिंदी कुंज पहुंचते ही लगता है, जैसे कोई बड़ा मेला लगा हो। चारों तरफ रंग-बिरंगी लाइटें, फूलों की सजावट और भक्ति गीतों की आवाज गूंजती रहती है। यहां व्रती महिलाएं एक साथ मिलकर गीत गाती हैं और दीपक जलाती हैं। शाम होते ही पूरा घाट दीयों की रोशनी से इतना खूबसूरत हो जाता है कि लोग देर तक वहीं रुककर देखते रहते हैं।

4 (14)

Photo Credit: Pinterest (shivam)

कुदेशिया घाट
कश्मीरी गेट के पास होने के बाद भी कुदेशिया घाट के बारे में कम लोगों को पता है। यही वजह है कि यहां बाकी बड़े घाटों से थोड़ी कम भीड़ मिलती है। घाट साफ-सुथरा है और बैठने की जगह भी ठीक है। छठ के दिन यहां भी हजारों लोग अर्घ्य देने आते हैं। सुबह और शाम जब सूरज की किरणें पानी पर पड़ती हैं, तो ये घाट भी किसी पोस्टकार्ड जैसा सुंदर लगता है।

यह भी पढ़ें- छठ पूजा 2026 की खरीदारी के लिए एक्सप्लोर करें बिहार के ये 3 बाजार, सस्ते में मिलेगा सामान

इस बार जिन लोगों को बिहार जाने की टिकट नहीं मिली, उन्हें उदास होने की जरूरत नहीं है। दिल्ली-NCR के ये 5 घाट ही उन्हें घर जैसी छठ का एहसास करा देंगे।आईटीओ का पुराना नजारा हो या कालिंदी कुंज की लाइटिंग, हर घाट की अपनी अलग पहचान है। बस समय से पहुंचें, पूजा की सामग्री पूरी रखें और परिवार के साथ इस महापर्व का आनंद लें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

FAQ
दिल्ली में छठ पूजा के लिए घाट पर जगह पहले से बुक करनी पड़ती है?
नहीं, दिल्ली के ज्यादातर घाटों पर जगह बुक नहीं करनी पड़ती है। महिलाएं और परिवार सुबह जल्दी पहुंचकर अपनी जगह खुद ही साफ करके बैठ जाते हैं। आईटीओ और कालिंदी कुंज जैसे बड़े घाटों पर जगह के लिए 2-3 घंटे पहले पहुंचना अच्छा रहता है।
क्या दिल्ली के घाटों पर बाहर से पूजा का सामान लाना पड़ता है?
हां, पूजा का सारा सामान घर से ही लाना पड़ता है। घाट के बाहर ठेकुआ, फल और फूल मिल जाते हैं, लेकिन डाला, सूप, गन्ना और सिंदूर जैसी जरूरी चीजें घर से ही लेकर आनी चाहिए। घाट पर आखिरी समय में सही सामान मिलना मुश्किल हो जाता है।
दिल्ली में छठ के समय यमुना के पानी में उतरना सुरक्षित रहता है?
प्रशासन की ओर से घाटों पर बैरिकेड और गोताखोर तैनात किए जाते हैं। फिर भी व्रती महिलाएं पानी में ज्यादा अंदर तक नहीं जाती हैं। घुटने तक के पानी में ही अर्घ्य देना सुरक्षित माना जाता है। बच्चों को पानी के पास अकेला नहीं छोड़ना चाहिए।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।