Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:55 AM IST

पार्टनर के साथ बीच वाली जगहों पर घूमने के लिए गोवा-मालदीव की बजाय इन प्लेसिस पर जाएं, आयेगा डबल मजा

दुनिया में कुछ ऐसी जगहें है, जिन्हें सुंदर समुद्र तटों के लिए ही जाना जाता है। लेकिन इनमें सबसे बेस्ट कौन सा होगा, इसके बारे में पता लगाना भारतीयों के लिए आसान नहीं है।
Updated:- 2025-01-27, 16:12 IST
image

दुनिया के लग्जरी वेकेशन डेस्टिनेशन की बात होती है, तो लोग बीच वाली जगहों का जिक्र जरूर करते हैं। क्योंकि ऐसे कई देश हैं, जो अपने सुंदर और आकर्षित बीच के लिए ही पूरी दुनिया में फेमस है। भारतीय लोग अगर पार्टनर के साथ इंटरनेशनल ट्रिप प्लान कर रहे होते हैं, तो उन्हें लोकेशन का चयन ध्यान से करना पड़ता है। अगर वह बीच वाली जगहों की तलाश में है, तो इसका सिलेक्शन करना उनके लिए और भी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। क्योंकि ऐसे कई देश हैं, जो अपनी खूबसूरत समुद्र तटों के लिए ही जाने जाते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां पर रोमांटिक प्लान करने के बारे में सोच सकते हैं।

मॉरीशस

मॉरीशस

रोमांटिक बीच वाली जगहों में से अगर आप किसी अच्छी लोकेशन का चयन नहीं कर पा रहे हैं, तो मॉरीशस जाने का प्लान बना सकते हैं। यह अफ्रीकी महाद्वीप में बेस्ट समुद्र तट की लिस्ट में से एक माना जाता है। मॉरीशस के समुद्र तटों का माहौल बेहद शांत, प्राकृतिक और मनमोहक होता है। इसलिए पार्टनर के साथ घूमने के लिए अच्छा है। विदेशों में आपको कई ऐसे समुद्र तट मिलते हैं, जहां भीड़ ज्यादा होती है। कपल्स को ऐसी जगहों पर जाना अच्छा नहीं लगता है। मॉरीशस के हरे-भरे नजारे, पहाड़ों पर टकराती समुद्री लहरें, सफेद चमचमाते रेतीले समुद्र तट आपके ट्रिप को यादगार बना देंगे।

  • यहां घूमना क्यों अच्छा है- यहां के समुद्र तटों पर आपको भीड़-भाड़ कम मिलेगी।
  • साफ पानी, चारों ओर हरियाली और सफेद रेत वाली जगहें लोगों को ज्यादा पसंद आती हैं।
  • यहां के समुद्र तटों का रंग नीले रंग में अलग-अलग शेड्स वाला है।
  • यहां के कई समुद्र तटों पर वाटर स्पोर्ट्स जैसे स्नॉर्कलिंग, स्कूबा डाइविंग, विंडसर्फिंग और कयाकिंग भी करवाए जाते हैं।

बोरा बोरा

बोरा बोरा

यहां के बीच को खूबसूरत और रोमांटिक स्थलों में से एक माना जाता है। यह फ्रेंच पोलिनेशिया में स्थित है। यहां के समुद्र का पानी इतना साफ और चमकीला है कि पानी के अंदर की मछलियां और पत्थर भी आपको दिख जाएंगे। यहां के लक्जरी ओवरवाटर विला में रात गुजारने के सपना हर कपल का होता है। बोरा बोरा के बीच भीड़भाड़ से दूर और शांत है, इसलिए कपल्स को यह ज्यादा पसंद आते हैं।

  • यहां घूमना क्यों अच्छा है- बोरा बोरा में लैगून समुद्र तट पूरी दुनिया में फेमस है।
  • माउंट ओटेमानु का नजारा समुद्र तट से देखना एक अलग अहसास करवाता है।यह बोरा बोरा द्वीप पर स्थित एक पर्वत है।
  • यहां आप टर्टल बीच देखने जा सकते हैं। यह समुद्र तट कछुओं को देखने के लिए प्रसिद्ध है।

इसे भी पढ़ें- विदेश की ये जगहें हैं भारतीयों के घूमने के लिए सस्ती, जश्न मनाने के लिए आप भी जा सकते हैं

पलावन द्वीप

पलावन द्वीप

यह द्वीप उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो सुकून, रोमांच और प्रकृति के करीब समय बिताना पसंद करते हैं। यहां के कई समुद्र तटों के बारे में अभी भी कई लोग नहीं जानते हैं, इसलिए यह पर्यटन से अछूते हैं। इसलिए यह जगह नेचर लवर्स और ऑफबीट ट्रैवलर्स को पसंद आएगी। एल नीडो पलावन की सबसे अच्छी जगह में से एक है। यह चूना पत्थर की चट्टानों और गुप्त समुद्र तटों के लिए जाना जाता है।

इसे भी पढ़ें- Nepal Tour Package: इस टूर पैकेज से नेपाल में मना पाएंगे अपना हनीमून, जानें प्रति व्यक्ति कितना आएगा खर्च

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।