Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:02 PM IST

शादी की तैयारियों में बिजी हैं प्रियंका चोपड़ा, राजस्‍थान के इस आलीशान पैलेस में होगा वैडिंग फंक्‍शन

भले ही ताजमहल दुनिया की मशहूर खूबसूरत इमारतों में से एक होगा, मगर जाधपुर का ताजमहल कहा जाने वाला उम्‍मेद भवन पैलेस भी एक बेमिसाल नायाब इमारत है। प्रियंका चोपड़ा इसी पैलेस में करेंगी शादी।
Updated:- 2018-11-21, 16:33 IST
Priyanka chopra wedding know everything about umaid bhawan palace in jodhpur rajasthan

ढेरों एतिहासिक घटनाओं और रॉयल वेडिंग का विटनेस रह चुका राजस्‍थान के जोधपुर में मौजूद उम्‍मेद भवन पैलेस एक बार फिर किसी की शादी का गवाह बनने वाला है। यह शादी किसी और की नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस की है। प्रियंका चोपड़ा के शादी के फंक्‍शन नवंबर के अंत से शुरू हो जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक 1 दिसंबर को मेहंदी और लेडीज संगीत का कार्यक्रम होगा और 2 दिसंबर को शादी होगी। यह सारे कार्यक्रम जोधपुर के उम्‍मेद भवन पैलेस में ही होंगे। आपको बता दें कि उम्‍मेद भवर पैलेस को प्रियंका चोपड़ा ने अक्‍टूबर में ही फाइनलाइज कर दिया था और तब से यहां पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की तैयारियां शुरू हो रही हैं। इन्‍हीं तैयारियों का जायजा लेने प्रियंका चोपड़ा अपनी मां और सास के साथ हालही में जोधपुर पहुंची हैं। चलिए आज हम आपको बतातें हैं कि आखिर प्रियंका चोपड़ा ने उम्‍मेद भवन को ही क्‍यों चुना। 

Priyanka chopra wedding know everything about umaid bhawan palace in jodhpur rajasthan

उम्‍मेद भवन पैलेस क्‍यों है खास 

जिस तरह आगरा का ताज महल पूरे विश्‍व में मशहूर हैं उसी तरह जोधपुर का उम्‍मेद भवन पैलेस भी वर्ल्‍ड लेवल पर मशहूर है। यह विश्‍व के निली महलों में छठे नंबर पर सबसे बड़ा महल है। जोधपुर के महाराजा उम्‍मेदसिंह के नाम पर इस महल का नाम रखा गया है और यह नाम उनके पौत्र गजसिंह ने दिया था। वर्तमान समय में गजसिंह ही इस महल के मालिक हैं। आपको बता दें की यह पैलेस छीतर हिल्‍स पर बना है इसलिए इसे छीतर पैलेस के नाम से भी जाना जाता है। 

Read more: पैरिस में मम्‍मी के साथ कुछ यूं समय बिता रहीं हैं प्रियंका चोपड़ा, देखें तस्‍वीरें

Priyanka chopra wedding know everything about umaid bhawan palace in jodhpur rajasthan

कौन हैं गजसिंह 

वर्तमान समय में उम्‍मेद भवन के मालिक मारवाड़ राजघराने से गजसिंह है। गजसिंह सांसद भी रह चुके हैं। गजसिंह ने महल को तीन भागों में बांटा है। इसके एक हिस्‍से में होटल, दूसरे में म्‍यूजियम और तीसरे में गजसिंह का परिवार रहता है। इस महल में मौजूद म्‍यूजियम सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक खुलता है। इस म्‍यूजियम में राजघराने से जुड़ी चीजों को देखा जा सकता है। 

Read More: 291 साल पहले बसी थी भारत की पहली प्लान सिटी

Priyanka chopra wedding know everything about umaid bhawan palace in jodhpur rajasthan

3000 लोगों ने मिल कर बनाया था यह भवन 

प्रियंका चोपड़ा अपने बॉयफ्रेंड निक जोनस से जोधपुर के जिस उम्‍मेद भवन में शादी करने जा रही हैं उस महल की नींव सन् 1929 में रखी गई थी और उसे बनाने में 3000 लोग लगे थे। तत्‍कालीन महाराजा उम्‍मेद सिंह ने इस महल को आर्किटेक्‍ट हैनरी वॉन लेन्‍चेस्‍ट से बनवाया था। अगर इस महल को गौर से देखा जाए तो यह पश्चिम और भारतीय वास्‍तुकला का एक शानदार नमूना है। इस महल को सुनहरे पीले बलुआ पत्‍थर से बनाया गया है। इसमें मकराना संगमरमर का भी इस्‍तेमाल किया गया है। 

 

होती हैं शादियां और मनाए जाते है रॉयल बर्थ डे 

इस महल में देश और दुनिया के कई सेलिब्रिटीज यहां पर शादी और बर्थ डे मना चुके हैं। कुछ समय पहले ही फेमस बिजनेसमैन अनिल अंबानी ने अपनी पत्‍नी नीता अंबानी का बर्थ डे मानाया था। उम्मेद भवन पैलेस में इससे पहले भव्य शादी बिजनेस टायकून अरुण नायर ने ब्रिटिश मॉडल-एक्ट्रेस एलिजाबेथ हर्ले की हुई थी। 2 मार्च 2007 को उम्मेद भवन पैलेस में हुई इस शादी कवरेज के राइट्स एक मैग्जीन को 2 मिलियन पोंड में बेचे गए थे।  

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।