बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल कितनी एक्सपेरिमेंटल हैं, यह बात तो सभी जानते हैं। काजोल फूड से लेकर आउटफिट तक सभी में नई नई चीजें ट्राए करती रहती हैं। मगर इस बार उन्होंने अपनी ट्रैवल डेस्टीनेशन के साथ एक्सपेरिमेंट किया है। काजोल यूरोप में फैमिली के साथ एंज्वॉए कर रही हैं। मगर यूरोप में वह किस देश में है यह जान कर आपको हैरानी होगी। फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करने के लिए काजोल ने इस बार बुलगेरिया को चुना है। काजोल यहां पति अजय देवगन , बेटी न्यासा और बेटे युग के साथ आई हुई हैं। अपनी ट्रिप की उन्होंने ने ज्यादा इमेजेस तो अपलोड नहीं की हैं, मगर अपने इंस्टाग्राम एंकाउंट में उन्होंने एक पिक्चर अपलोड की है जिसमें अपनी पूरी फैमिली के साथ काजोल एक बर्फीले स्थान पर खड़ी दिख रही हैं। इस फोटो पर उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा है, जो दर्शाता कि सभी कितने कंफ्यूज्ड हैं।
वैसे काजोल की तरह आप भी चाहें तो बुलगारिया में एक फैमिली ट्रिप प्लान कर सकती हैं। आप सोच रही होंगी की यूरोपियन कंट्री है तो, यहां घूमना कहीं आपको कॉस्टली न पड़ जाए, मगर आपको यह जानकर हैरानी होगी कि बुलगारिया यूरोप के उन देशों में हैं जहां घूमना सबसे सस्ता है। बुलगारिया सस्ता होने के साथ ही एक बेहद खूबसूरत देश भी है। इस देश में आप को बर्फीले पहाड़ों से लेकर खूबसूरत सी बीच तक सभी कुछ देखने को मिलेगा। इसके अलावा इस देश की और भी कई खूबियां हैं, जिन्हें जानकर आप भी यहां फैमिली के साथ वक्त बिताना चाहेंगी।
अगर आप हिस्ट्री लवर हैं, तो इस देश में आकर आपको पुराने समय में होने का अहसास होगा। खासतौर पर यहां के गांव Koprivshtitsa में आकर आपको कई ऐसी चीजें देखने को मिलेंगी जो आपको इस देश की रिच हिस्ट्री के बारे में बताएंगी। इस गांव में कई म्यूजियम भी हैं, जिनमें देश की हिस्ट्री के अलग अलग हिस्से को दर्शाया गया है। इसके अलावा Rila Monastery और Plovdiv का Roman Theatre भी यहां के इतिहास का बड़ा हिस्सा है।
यह विडियो भी देखें
यह देश रोज फार्मिंग करने वाला सबसे बड़ा देश है। यहां पर एक रोज वैली है, जहां दुनिया के 70 प्रतिशत रोज उगाए जाते हैं। इन फूलों से तेल बनाया जाता है, जिसका इस्तेनमाल ब्यूटी प्रोडकट्स, जैस, साबुन, तेल, क्रीम, पाउडर में किया जाता है। आप यहां आएं तो यहां का रोज ऑयल लेना न भूले क्योंकि इससे प्योर ऑयल आपको पूरे वर्ल्ड में नहीं मिलेगा।
जब खूबसूरत सी बीच के बारे में बात होती है तो कभी बुलगारिया का नाम नहीं आता मगर यहां पर दुनिया के बेहतरीन सी बीच और रिजॉर्ट्स हैं। अच्छी बात यह है कि आप यहां आकर समुद्र के चमकते हुए नीले पानी का तो मजा ले ही सकती हैं। साथ आप यहां पर स्पा और वेलनेस ट्रीटमेंट भी ले सकती हैं। बुलागारिया में मौजूद ब्लैक सी की सैंड स्किन ट्रीटमेंट के लिए अच्छी मानी जाती हैं। यहां के सी रिजॉर्ट्स में मौजूद स्पा में आप यह ट्रीटमेंट ले सकती हैं।
पर घूमना बेहद सस्ता है। न तो यहां का पब्लिक ट्रांसपोर्ट महंगा है और न ही यहां की किसी भी साइट या मॉन्यूमेंट्स को देखने के लिए टिकट खरीदना पड़ता है। इससे भी अच्छी बात यह है कि यहां पर हर साइट में आपको फ्री गाइड दिए जाएंगे। इन गाइड्स को लेने का कोई भी चार्ज नहीं लगता। आप अपनी खुशी से अगर उन्हें कुछ देना चाहें तो दे सकती हैं। यहां आपको जगह जगह स्ट्रीटफूड स्टॉल्स मिल जाएंगे। इनट्रेस्टिंग बात यह है कि इन स्टॉल्स में आपको या तो बूढ़ी औरतें आइटम्स सेल करते दिखेंगी या फिर कॉलेज स्टूडेंट्स। बुलगारिया में उम्र काई भी हो ज्यादातर लोग काम करना पंसद करते हैं।
बुलगारिया में 30 प्रतिशत पहाड़ों से घिरा हुआ है। Bansko, Pamporovo, Borovets बुलगारिया के ऐसे शहर हैं, जो पहाड़ों से घिरे हुए हैं। यहां साल के 150 दिन स्नो फॉल होता है । इस मौसम में यहां कई एवेंचर एक्टिविटीज करने के ऑप्शन खुल जात हैं। वैसे यहां पर वर्ल्ड क्लास स्की रन होती हैं। इन सब के अलावा यहां पर कई मॉन्यूमेंट्स भी हैं, जिन्हें आप घूम सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।