Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:28 AM IST

इंडिया की ये 3 जगहें जहां श्राद्ध के दिनों में लाखों लोग आते हैं पिंडदान करने

इंडिया की ये 3 जगहें जहां पिंडदान करने के लिए श्राद्ध के दिनों में लाखों लोग आते हैं। 
Updated:- 2018-09-21, 13:59 IST
pindaan shradh pitru paksha

इंडिया की ये 3 जगहें जहां पिंडदान करने के लिए श्राद्ध के दिनों में लाखों लोग आते हैं। हिन्दू परंपरा और मान्यताओं के अनुसार पितरों के लिए श्रद्धा से श्राद्ध करना एक पुण्य देने वाला कार्य माना जाता है। इंडिया में ऐसी बहुत जगहें हैं जहां लोग पिंडदान करने के लिए जाते हैं। 

हिन्दू मान्यताओं के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि फल्गु तीर्थ में स्नान करके जो मनुष्य श्राद्धपक्ष में भगवान विष्णु के दर्शन करता है वह पितरों के ऋण से विमुक्त हो जाता है। साथ ही ऐसा कहा जाता है कि फल्गु श्राद्ध में पिंडदान, तर्पण और ब्राह्मण भोजन-ये तीन मुख्य कार्य होते हैं। 

pindaan shradh pitru paksha

गया में पिंडदान 

शास्त्रों के अनुसार गया का नाम गयासुर राक्षस के कारण रखा गया। प्राचीन मान्याताओं के अनुसार भस्मासुर के वंशज गयासुर नाम का एक राक्षस था। उसने कठोर तप करके ब्रह्राजी से वरदान मांग लिया था कि उसका शरीर भी देवताओं की भांति पवित्र हो जाए। गयासुर के कारण ही गया क्षेत्र धीरे-धीरे मोक्ष की जगह बनता गया। 

ऐसा कहा जाता है कि गया में पहले विभिन्न नामों की 360 वेदियां थीं जहां पिंडदान किया जाता था। इनमें से अब 48 ही बची हैं हालांकि कई धार्मिक संस्थाएं उन पुरानी वेदियों की खोज की मांग कर रही हैं। इस समय इन्हीं 48 वेदियों पर लोग पितरों का तर्पण और पिंडदान करते हैं। 

Read more: ऐसे 12 ट्रेन रूट जिसमें सफर करने के लिए आप फ्री प्लाइट टिकट भी देंगी छोड़

यहां की वेदियों में विष्णुपद मंदिर, फल्गु नदी के किनारे और अक्षयवट के नीचे पिंडदान करना जरूरी माना जाता है। 

pindaan shradh pitru paksha

बद्रीनाथ में पिंडदान 

बद्रीनाथ भारत चार प्रमुख धामों में से एक है। बद्रीनाथ के ब्रहमाकपाल क्षेत्र में तीर्थयात्री अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान करते हैं। बद्रीनाथ के पास ब्रह्मकपाल सिद्ध क्षेत्र में पितृदोष मुक्ति के लिए तर्पण का विधान है। ऐसी मान्यता है यहीं पर पाण्डवों ने भी अपने पितरों का पिंडदान किया था। उल्लेखनीय है कि देश में श्राद्ध के लिए हरिद्वार, गंगासागर, जगन्नाथपुरी, कुरुक्षेत्र, चित्रकूट, पुष्कर, बद्रीनाथ सहित 55 स्थानों को महत्वपूर्ण माना गया है। 

Read more: कार्तिक पूर्णिमा पर इन जगहों पर स्नान करने से पूरी होती है मन्नत

pindaan shradh pitru paksha

हरिद्वार में पिंडदान 

हरिद्वार में नारायणी शिला के पास लोग पूर्वजों का पिंडदान करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस जगह पिंडदान करने से पितरों के ऋण से विमुक्त हो जाते हैं। 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।