One Day Trip: एक दिन की ट्रिप में बेंगलुरु के आसपास की इन शानदार जगहों को करें एक्सप्लोर

Best Places Near Bangalore For One Day Trip: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु एक प्रमुख और खूबसूरत शहर माना जाता है। बेंगलुरु को कई नामों से जाना जाता है, जैसे-भारत की सिलिकॉन वैली या फिर आईटी सेक्टर हब।
बेंगलुरु दक्षिण भारत का ऐसा शहर भी है जहां का मौसम सालों साल एकदम सुहाना रहता है। इसलिए यहां हर समय देश के हर कोने से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।
यह सच है कि बेंगलुरु में घूमने के लिए एक से एक शानदार और ऐतिहासिक जगहें मौजूद हैं, पर इस शहर के आसपास में भी ऐसी कई मनमोहक जगहें मौजूद हैं, जहां घूमने के बाद आप खुशी से झूम उठेंगे।
इस आर्टिकल में हम आपको बेंगलुरु के आसपास में स्थित कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप एक दिन की ट्रिप में एक्सप्लोर कर सकते हैं।
नंदी हिल्स (Nandi Hills)
अगर आप बेंगलुरु से निकलकर किसी हसीन जन्नत का दीदार करना चाहते हैं, तो फिर आपको एक दिन की ट्रिप में नदी हिल्स पहुंच जाना चाहिए। नदी हिल्स पूरे कर्नाटक का एक लोकप्रिय पर्यटन केंद्र है, जो चिक्कबल्लापुर जिले में स्थित है।
समुद्र तल से करीब 1 हजार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर मौजूद ऐतिहासिक कारणों के अलावा अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। नंदी हिल्स को एक खूबसूरत हिल स्टेशन भी माना जाता है। यहां आप टीपू ड्रॉप, टीपू सुल्तान का किला और चन्नापुरा फॉल्स जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां आप पैराग्लाइडिंग भी कर सकते हैं।
- दूरी- बेंगलुरु से नदी हिल्स की दूरी करीब 60 किमी है।
इसे भी पढ़ें: Family Destination: दिसंबर में परिवार के साथ घूमने के लिए बेस्ट हैं भारत की ये शानदार जगहें, आप भी पहुंचें
देवरायणदुर्गा (Devarayanadurga)
कर्नाटक के तुमकुरु जिले में स्थित देवरायणदुर्गा पहाड़ी इलाका है। पहाड़ी इलाका होने के चलते देवरायणदुर्गा को कई लोग हिल स्टेशन के नाम से भी जानते हैं। बेंगलुरु से देवरायणदुर्गा पिकनिक मनाने के लिए वीकेंड में दर्जन से अधिक पर्यटक पहुंचते हैं।
देवरायणदुर्गा अपनी खूबसूरती के साथ-साथ मंदिरों के लिए भी जाना जाता है। पहाड़ी की छोटी पर कई प्राचीन और पवित्र मंदिर मौजूद है। यहां स्थित योगनर सिंह और भोगनर सिंह मंदिर सबसे प्रमुख मंदिर माना जाता है। देवरायणदुर्गा पहाड़ की ऊंचाई से आसपास का खूबसूरत नजारा भी देख सकते हैं। यहां फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।
- दूरी-बेंगलुरु से देवरायणदुर्गा की दूरी करीब 73 किमी है।
स्कंदगिरी (Skandagiri)
समुद्र तल से करीब 4 हजार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर मौजूद स्कंदगिरी कर्नाटक का एक खूबसूरत और लोकप्रिय हिल स्टेशन माना जाता है। बेंगलुरु के पास में होने चलते स्कंदगिरी में हर वीकेंड हजारों लोग पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं।
स्कंदगिरि के बारे में कहा जाता है कि यह नदी हिल्स से घिरा हुआ है। सर्दियों में स्कंदगिरि के पहाड़ों पर हर तरफ हरियाली ही हरियाली दिखाई देती है। स्कंदगिरि एडवेंचर प्रेमियों के लिए भी खूब प्रचलित है। वीकेंड में यहां कई लोग ट्रैकिंग, हाईकिंग और कैम्पिंग के लिए पहुंचते हैं।
- दूरी- बेंगलुरु से स्कंदगिरी की दूरी करीब 61 किमी है।
कोक्कारे बेल्लूर बर्ड सैंक्चुअरी (Kokkare Bellur Bird Sanctuary)
अगर आप बेंगलुरु की भीड़-भाड़ से दूर हरियाली और पशु-पक्षियों की मधुर ध्वनि के बीच एक दिन का ट्रिप बनाना चाहते हैं, तो फिर आपको कोक्कारे बेल्लूर बर्ड सैंक्चुअरी पहुंच जाना चाहिए। यह कर्नाटक के मांड्या जिले में स्थित है।
सर्दियों के मौसम में कोक्कारे बेल्लूर बर्ड सैंक्चुअरी में आपको हर तरफ हरियाली ही हरियाली दिखाई देगी। बेल्लूर बर्ड सैंक्चुअरी को प्रवासी पक्षियों का घर भी बोला जाता है। यहां आप जंगल सफारी का भी शानदार लुत्फ उठा सकते हैं।
समय-नवंबर से जून तक घूमने का बेस्ट समय माना जाता है।
- दूरी- बेंगलुरु से कोक्कारे बेल्लूर बर्ड सैंक्चुअरी की दूरी करीब 87 किमी है।
इसे भी पढ़ें: Beautiful Coastal Cities: ये समुद्र तटीय जगहें कर्नाटक की खूबसूरती में लगाती हैं चार चांद
इन जगहों को भी एक्सप्लोर करें
बेंगलुरु के आसपास में अन्य और भी कई शानदार और मनमोहक जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप एक दिन की ट्रिप में एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे- करीब 143 किमी दूर स्थित मैसूर, 160 किमी दूर स्थित होर्सले हिल्स और 52 किमी दूर स्थित शिवगंगे हिल्स को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@incredibleindia,karnataka.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।