Sat Sep 12, 2026 | Updated 07:16 AM IST

दिल्ली से दूर ये ऑफबीट डेस्टिनेशन जो आपकी बकेट लिस्ट में होने चाहिए शामिल

कुछ लोगों को बारिश के मौसम में घूमने का बड़ा मन करता है। अगर आप उन लोगों में से हैं, तो दिल्ली से दूर इन ऑफबीट डेस्टिनेशन को अपनी बकेट लिस्ट में शामिल कर सकती हैं।
Updated:- 2023-07-07, 20:02 IST
places to visit in monsoon in India

हममें से अधिकतर लोगों को मानसून में घूमना-फिरना ज्यादा अच्छा लगता है। बारिश के कारण हवा भी ठंडी रहती है और हरियाली भी एकदम खिली-खिली लगती है। कई लोग पहाड़ों पर इसलिए ही जाते हैं क्योंकि बारिश के कारण उन्हें मनोरम दृश्य नजर आते हैं। भारत में तो ऐसे कितनी जगहें, जो मानसून के बाद एकदम अलग और सुंदर नजर आने लगती हैं। हिल स्टेशन से लेकर बीचेज तक का खूबसूरत व्यू मन को लुभाता है। 

अगर आप भी मानसून में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं, तो उन जगहों को चुनें जहां भीड़ कम हो। ऐसी ऑफबीट डेस्टिनेशन आपकी यात्रा को और भी सुखद बना सकती है। आइए इस आर्टिकल में हम उन डेस्टिनेशन्स के बारे में आपको बताएं। 

रानीखेत, उत्तराखंड

ranikhet uttarakhand

उत्तराखंड में सिर्फ मसूरी, लैंसडाउन और ऑली ही नहीं है। इसके अलावा भी उत्तराखंड की बहुत सारी जगहें हैं, जो बेहद खूबसूरत हैं और दिल्ली के करीब हैं। रानीखेत उन जगहों में से एक है। यहां सीढ़ीदार खेत और चारों तरफ फैली हुई हरियाली मानसून में और भी मनोरम लगती है। यहां लोकप्रिय मंदिरों से लेकर छोटे बाजार और म्यूजियम का विजिट आप कर सकते हैं। इसके अलावा ट्रेकिंग पसंद करने वालों के लिए यह बेस्ट ऑप्शन है। 

कैसे पहुंचें: नई दिल्ली और रानीखेत के बीच कोई सीधी ट्रेन नहीं है। आप नई दिल्ली से काशीपुर तक ट्रेन लें और फिर यहां से रानीखेत के लिए टैक्सी ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: मानसून में नेचर लवर्स के लिए भारत में यह हैं घूमने की बेहतरीन जगहें

माउंट आबू, राजस्थान

यह भी एक हिल स्टेशन है, जो राजस्थान में स्थित है। अगर आप जोधपुर, जयपुर, अजमेर जैसी जगहों में नहीं जाना चाहते, तो माउंट आबू को अपनी लिस्ट में शामिल करें। यहां कई आकर्षण पर्यटन स्थल हैं, जो लोकप्रिय हैं। गुरु शिखर, टोड रोड, नक्की झील,दिलवाड़ा जैन मंदिर आदि कई जगहों में पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। बोटिंग और साइटसीइंग का मजा लेने के लिए आपको माउंट आबू जरूर जाना चाहिए।

कैसे पहुंचें: बड़े शहरों से माउंट आबू आराम से पहुंचा जा सकता है। माउंट आबू से सबसे करीबी स्टेशन आबू रोड रेलवे स्टेशन है। आप बस के द्वारा भी यहां पहुंच सकते हैं। 

madhya pradesh mandu city

मांडू, मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश घूमने के बारे में आपने भी नहीं सोचा होगा न? बारिश में इस जगह की खूबसूरती देखने लायक होती है। यहां के फेमस बाज बहादुर पैलेस से पूरे शहर को देखकर आप भी विस्मित हो जाएंगे। यह जगह अपने ऐतिहासिक किलों के लिए चर्चित है। जहाज महल, बाज बहादुर का महल और हिंडोला यहां की लोकप्रिय टूरिस्ट अट्रैक्शन में से एक है। यही कारण है कि यह मध्य प्रदेश का एक प्राचीन किला शहर है। मांडू अपनी अफगान वास्तुकला विरासत के लिए भी जाना जाता है।

कैसे पहुंचें: यहां जाने के लिए सीधी ट्रेन नहीं है। हालांकि, आप रतलाम तक ट्रेन लेकर आगे की यात्रा बस से पूरी कर सकते हैं। यहां से निकटतम हवाई अड्डा इंदौर में देवी अहिल्या बाई होल्कर हवाई अड्डा है।

इसे भी पढ़ें: मानसून में बच्चों संग घूमने का है प्लान तो इन बातों का रखें ध्यान, सफर होगा यादगार

अलीबाग, महाराष्ट्र

महाराष्ट्र की खूबसूरत डेस्टिनेशन अलीबाग कई सेलिब्रिटीज की पसंदीदा डेस्टिनेशन में से एक है। इस शहर की प्राकृतिक सुंदरता और इजरायली-यहूदियों के निवास स्थान के कारण यहां पर्यटकों की भीड़ अक्सर देखी जाती है। यह शहर अपने समृद्ध इतिहास, स्वादिष्ट समुद्री भोजन और संस्कृति के लिए भी प्रसिद्ध है। अलीबाग भी महाराष्ट्र में मानसून में घूमने के लिए सबसे अद्भुत जगहों में से एक है। अगर आपको बीच से लगाव है, तो अलीबाग को अपनी लिस्ट में शामिल करें (महाराष्ट्र की सबसे फेमस ऐतिहासिक जगहें)। 

कैसे पहुंचें: यहां का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन पेन में स्थित है। यह मुंबई के पनवेल से जुड़ा हुआ है। पनवेल से अलीबाग के लिए आप बस, टैक्सी या ऑटो की सहायता ले सकते हैं।

 

अपनी पसंदीदा जगह को चुनें और आप भी निकल जाएं मानसून का भरपूर मजा लेने के लिए। फैमिली के साथ इन डेस्टिनेशन्स को एक्सप्लोर करें और अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करें। हमें उम्मीद है यह लेख आपको अच्छा लगा होगा, इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।