Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:12 PM IST

खुलकर घूमिए, इस आइलैंड पर नहीं ले सकते हैं मर्द एंट्री

यह एक ऐसा आइलैंड हैं जहां महिलाएं खुलकर घूम सकती हैं क्योंकि यहां मर्दों की एंट्री नहीं है। अगर इस आइलैंड के बारे में यह कहा जाए कि यह आइलैंड महिलाओं के लिए जन्नत है तो यह कहना गलत नहीं होगा। 
Updated:- 2018-07-04, 19:23 IST
finland island

यह एक ऐसा आइलैंड हैं जहां महिलाएं खुलकर घूम सकती हैं क्योंकि यहां मर्दों की एंट्री नहीं है। अगर इस आइलैंड के बारे में यह कहा जाए कि यह आइलैंड महिलाओं के लिए जन्नत है तो यह कहना गलत नहीं होगा। 

सिर्फ महिलाओं के लिए आउटिंग पर जाने का ये बेस्ट ऑप्शन है। अगर फेमिनिस्ट महिलाओं का कोई ग्रुप ऐसी जगह तलाश रहा हो जहां मर्द के लिए कोई जगह ना हो। तो उनकी तलाश फिनलैंड के एक आइलैंड रिजॉर्ट में पूरी होगी जिसका नाम सुपरशी आइलैंड है। 

जानिए ऐसा क्यों है कि इस आइलैंड पर मर्दों की एंट्री ही नहीं है। 

finland island inside

Image Courtesy: Wikimedia 

मर्दों को एंट्री ना मिलने की यह है सबसे अहम वजह 

फिनलैंड के सुपरशी आईलैंड पर मर्दों का जाना वर्जित है, यहां सिर्फ महिलाओं को ही एंट्री मिलती है जिसके पीछे का सबसे अहम कारण यह है कि यह आइलैंड एक अमेरिकी बिजनेसवुमन क्रिस्टीना रॉथ के दिमाग की उपज है। वो दुनिया में एक ऐसी जगह की तलाश में थी जहां महिलाएं खुलकर घूम सके। इसका मतलब यह हुआ कि क्रिस्टीना महिलाओं के लिए एक ऐसी जगह तलाश रही थी जहां वो फ्री होकर अपना ट्रिप एंज़ॉय कर सके।  

finland island inside

Image Courtesy: Wikimedia 

कैसे आया इस आइलैंड को बनाने का ख्याल 

क्रिस्टीना रॉथ को एक ऐसा आइलैंड रोजॉर्ट बनाने का ख्याल ऐसा आया कि वो एक बार कैलिफोर्निया के कालाबसास के आश्रम में छुट्टियां एन्जॉय कर रही थीं। यहां उन्होंने नोटिस किया कि महिलाओं का खुद से ज्यादा ध्यान मर्दों पर ध्यान है। 

Read more: अगर आपको लुभाते हैं पहाड़ और संमुदर के नजारें तो कुछ ऐसी हैं आप

साथ ही उन्होंने महसूस किया कि मर्द महिला विजिटर्स को कहीं ना कहीं डिस्ट्रैक्ट करते हैं। जब भी वो किसी हैंडसम शख्स को देखतीं तो लिपस्टिक और तमाम मेकअप करने लगती थीं या फिर असहज महसूस करती थी कि ना जाने वो कैसी लग रही हैं और उन्होंने जो कपड़े पहने हैं वो उन पर ठीक भी लग रहे हैं या नहीं। 

finland island inside

Image Courtesy: Wikimedia 

यहीं से उनके दिमाग में सिर्फ महिलाओं के लिए आइलैंड रिजॉर्ट शुरु करने का ख्याल आया ताकि महिलाएं बिना मर्दों के रिलैक्स होकर अपनी छुट्टियां एन्जॉय कर सकें। 

साथ ही क्रिस्टीना ने मीडिया को यह भी बताया कि वो मिक्स्ड जेन्डर वेकेशंस को पसंद और एन्जॉय करती हैं और उनका इस रिजॉर्ट को खोलने का मकसद भी मर्दों के खिलाफ होने नहीं है लेकिन साथ ही उनका मानना है कि एक ऐसे आइलैंड रिजॉर्ट की महिलाओं को जरूरत थी जहां मर्दों को एंट्री ना मिले। 

finland island inside

Image Courtesy: Wikimedia 

एक ऐसा भी है आइलैंड 

एक ऐसा आइलैंड भी है जो वर्ल्डा हैरिटेज साइट की लिस्टल में शामिल है लेकिन यहां पर महिलाओं की एंट्री सख्त मना है। मतलब यहां पर सिर्फ पुरुष ही जा सकते हैं। लेकिन यहां पर पुरुषों और महिलाओं के बीच भेदभाव की बात भी बेमानी है। आपको सुनकर जरूर हैरानी हो रही होगी लेकिन यह सच है। 

असाही शिंबून अखबार की रिपोर्ट के अनुसार जापान के साउथ-वेस्ट में स्थित ओकिनोशिमा आइलैंड पर धार्मिक कारणों से केवल पुरुषों को जाने की अनुमति है। यहां तक कि जो लोग इस आइलैंड पर जाते हैं उन्हें वहां से कोई भी यादगार चीज लाने की भी इजाजत नहीं है। इस अखबार के अनुसार वहां से लौटनेवाले घास तक नहीं ला सकते हैं। 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।