जब भी लंदन में स्थित म्यूजियम्स की बात होती है तो सबसे पहले मैडम तुसाद म्यूजियम का नाम ही जेहन में आता है। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि यह म्यूजियम सिर्फ लंदन में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में बेहद प्रसिद्ध है। यह लंदन का एकमात्र वैक्स म्यूजियम है। जहां पर दुनियाभर की प्रसिद्ध पर्सनैलिटी के वैक्स स्टैच्यू आपको देखने को मिलेंगे। यह इतने बेहतरीन स्टैच्यू हैं कि असली व्यक्ति और स्टैच्यू में फर्क कर पाना मुश्किल होता है। मैडम तुसाद म्यूजियम के बारे में तो हर कोई जानता है, लेकिन आप लंदन में स्थित अन्य म्यूजियम्स के बारे में कितना जानती है। दरअसल, लंदन में एक नहीं, बल्कि कई बेहतरीन म्यूजियम स्थित है और हर म्यूजियम का अपना एक अलग महत्व है। तो चलिए आज हम आपको लंदन में स्थित कुछ बेहतरीन म्यूजियम्स के बारे में बता रहे हैं, जिनके बारे में जानने के बाद आप भी यहां पर एक बार अवश्य जाना चाहेंगी-
लंदन म्यूजियम![inside Museums In London]()
लंदन म्यूजियम एक लैंडमार्क है, जो प्राचीन, मध्ययुगीन से आधुनिक युग में इंग्लैंड के भव्य इतिहास को प्रदर्शित करता है। सेंट पॉल कैथेड्रल के करीब स्थित लंदनमें शायद यह सबसे प्रसिद्ध म्यूजियम है। इस म्यूजियम में 6 मिलियन से अधिक वस्तुओं का प्रदर्शन किया गया है। जिसमें प्राचीन लंदन, मध्यकालीन लंदन, युद्ध काल, वर्ल्ड सिटी और द लंदन कौल्ड्रॉन आदि का प्रदर्शन करते हैं। आप यहां पर रोमन सिक्के, मुकुट, कवच, तलवारें और चित्र, लंदन फायर, अलेक्जेंडर मैक्वीन के कलेक्शन, सेल्फरिज डिपार्टमेंट स्टोर से एक आर्ट डेको लिफ्ट आदि कई बेहतरीन चीजों को देख सकती हैं।
विक्टोरिया और अल्बर्ट म्यूजियम
13 एकड़ भूमि पर फैले इस म्यूजियम में 145 से अधिक गैलरीज का प्रदर्शन किया गया है। विक्टोरिया और अल्बर्ट म्यूजियम ने लंदन, इंग्लैंड में पॉपुलर म्यूजियम्स की लीग में एक महत्वपूर्ण स्थान बनाए रखा है। 1852 में स्थापित और रानी विक्टोरिया और प्रिंस अल्बर्ट के नाम पर बने इस म्यूजियम में फैशन, वास्तुकला, कपड़ा, फोटोग्राफी, गहने, मूर्तिकला, पेंटिंग और पुस्तकों से संबंधित 2.3 मिलियन वस्तुएं हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें- लद्दाख की वादियों में मौजूद एक अद्भुत मठ, जहां घूमना चाहेगा हर सैलानी
ब्रिटिश म्यूजियम
ब्रिटिश म्यूजियम लंदन में देखने के लिए सबसे लोकप्रिय और दिलचस्प म्यूजियम्स में से एक है, जिसमें मानव इतिहास, कला और संस्कृति के 13 मिलियन से अधिक कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया है। बाबुल, चीन, असीरिया और यूरोप के विभिन्न हिस्सों से कलाकृतियों और वस्तुओं को यहां प्रदर्शित किया गया है, जो लोगों को मोहित कर देता है। कैटबेट की ममी, पार्थेनन से एल्गिन मार्बल, ऑक्सीस ट्रेजर, द रोसेटा स्टोन और समुराई कवच यहां का प्रमुख आकर्षण हैं।
म्यूजियम ऑफ हैप्पीनेस
लंदन में स्थित म्यूजियम की लिस्ट में यह एक बेहद ही यूनिक म्यूजियम है। म्यूजियम ऑफ हैप्पीनेसएक ऐसी जगह है, जहां लोग खुश रहने के लिए जाते हैं, यहां जाकर खुशी का अहसास करते हैं। लोगों के चेहरे पर इंस्टेंट मुस्कुराहट लाने के लिए यहां पर कई तरह की एक्टिविटीज को किया जाता है, यह अपनी तरह का एक स्थान है, जो सभी उम्र के पर्यटकों को आकर्षित करता है। यहां पर की जाने वाली एक्टिविटीज में लाफ्टर योगा, पॉजिटिव साइकोलॉजी क्लासेस व मेडिटेशन आदि की जाती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-मालदा: महानदी और कालिंदी नदियों के संगम पर स्थित एक खूबसूरत पर्यटन स्थल
शेरलॉक होम्स म्यूजियम
यदि आप जासूसी उपन्यासों और कथाओं के शौकीन हैं, तो आप किसी भी कीमत पर लंदन के शेरलॉक होम्स म्यूजियम को मिस नहीं कर सकते। यह माना जाता है कि सर आर्थर कैनन डोयले द्वारा बनाया गया डिटेक्टिव कैरेक्टर, 221 बी बेकर स्ट्रीट के इस निवास में रहता था। शेरलॉक होम्स सोसाइटी ऑफ इंग्लैड जो एक नॉन-प्रॉफिट आर्गेनाइजेशन है, उन्होंने इस स्थान को रिस्टोर किया था और इसे एक म्यूजियम के रूप में पुनर्निर्मित किया था, जिसमें होम्स और उनके दोस्त डॉ वॉटसन द्वारा विभिन्न फिक्शन में इस्तेमाल की गई वस्तुओं को रखा गया था। यह लंदन में छोटे म्यूजियम्स में से एक है।
अभी आपके लिए ट्रेवल करना सुरक्षित नहीं है। लेकिन एक बार जब स्थिति सामान्य हो जाए और अगर आप लंदन जाएं तो इन म्यूजियम्स को भी एक बार जरूर एक्सप्लोर करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit-tripadvisor.com,tacdn.com,inexhibit.com
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों