Close
चाहिए कुछ ख़ास?
Search

    अपने डॉग के साथ करनी है ट्रेवलिंग तो इंडिया की इन जगहों पर जाएं

    हम सभी अपने पालतू से बहुत अधिक प्यार करते हैं। लेकिन इनके साथ ट्रेवलिंग करना कई बार काफी मुश्किल हो जाता है। लेकिन ऐसी कई जगहें हैं, जहां पर आप अपने पालतू के साथ भी जा सकती हैं।
    author-profile
    • Mitali Jain
    • Editorial
    Updated at - 2023-03-16,13:57 IST
    Next
    Article
    india pet friendly place

    ऐसे बहुत से लोग होते हैं, जिन्हें ट्रेवलिंग करना काफी अच्छा लगता है। लेकिन अगर ट्रेवलिंग करते हुए आपका पेट भी आपके साथ हो, तो इससे घूमने का मजा काफी बढ़ जाता है। हालांकि, अधिकतर लोग अपने पालतू को अपने साथ इसलिए नहीं ले जाते हैं, क्योंकि कई जगहों पर पालतू ले जाना मना होता है। ऐसे में पालतू को घर पर अकेले छोड़कर जाना भी संभव नहीं होता है।

    हालांकि, अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसी कई जगहें हैं, जहां पर आप अपने पालतू के साथ घूमने का मजा उठा सकती हैं। भारत के अलग-अलग राज्यों में ऐसी बहुत सी जगहें हैं, जो ट्रेवलिंग करते हुए आपको अपने पेट्स को साथ ले जाने का आनंद देती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां पर आप पेट फ्रेंडली ट्रेवलिंग कर सकती हैं।

    मनाली

    pet friendly places

    अमूमन मनाली को लोग केवल हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में ही देखते हैं। जबकि वास्तव में यह एक परफेक्ट ट्रेवलिंग स्पेस है, जहां पर आप अपने पेट्स के साथ आसानी से घूम सकती हैं। यह खूबसूरत शहर अपने ठंडे मौसम और बर्फ से ढके पहाड़ों के लिए जाना जाता है। खासतौर से, मनाली से लगभग 20 किमी दूर नग्गर में पाइन पैलेस आपके और आपके पालतू जानवरों के लिए एक बेहतरीन जगह है। यहां आप शहरी जीवन के शोर-शराबे से दूर कुछ अच्छा वक्त अपने पालतू के साथ बिता सकती हैं। मनाली में मैरी कॉटेज, शैलेट विंडफ्लावर, मनाली में पॉज, कासा बेला विस्टा कैफे एंड कॉटेज, स्नो ब्लिस, द डॉग ऑन द हिल कुछ बेहतरीन पेट-फ्रेंडली होटल्स हैं।

    इसे ज़रूर पढ़ें- ट्रैवल करते वक्त बचाना चाहती हैं पैसे तो इन टिप्स को करें फॉलो

    भीमताल

    pet friendly places in india

    नैनीताल से लगभग 22 किमी दूर भीमताल उत्तराखंड राज्य में एक छोटा शहर है। अगर आप शहरी जीवन की हलचल से दूर कुछ समय बिताना चाहती हैं तो यकीनन भीमताल आपको बहुत अधिक शांति प्रदान करेगा। भीमताल में एमराल्ड ट्रेल सबसे अच्छे पेट्स फ्रेंडली रिसॉर्ट्स में से एक माना जाता है। भीमताल से 13 किमी की ऊंचाई पर स्थित यह रिज़ॉर्ट छुट्टियों के लिए शांतिपूर्ण माहौल प्रदान करता है। यहां पर पालतू जानवरों के लिए अलग बिस्तर की सुविधा भी है, जिसके कारण आपके प्यारे पालतू को अधिक से अधिक आराम करने का मौका भी मिलेगा। इसके अलावा, भीमताल में माउंटेन क्लब, फ्रेडी का बंगला, वी रिसॉर्ट्स मोनोलिथ, 7 हेवन, ओक क्लाइम्बिंग रिज़ॉर्ट, द कुमाऊं एक्सोटिका और माया रीजेंसी होटल आदि अन्य पेट-फ्रेंडली होटल्स हैं।

    इसे ज़रूर पढ़ें- हिमालय की गोद में मौजूद है एक बेहद ही मनमोहक और अलौकिक जगह, आप भी जानें

    जयपुर

    जयपुर को लोग पिंक सिटी कहकर भी पुकारते हैं। इस खूबसूरत शहर में घूमने की इच्छा तो हर कोई रखता है। लेकिन अगर आप यहां पर अपने पालतू के साथ एक रॉयल वेकेशन एन्जॉय करना चाहती हैं तो यह बिल्कुल संभव है। जयपुर में वुड्स विला रिज़ॉर्ट है, जहां पर आप अपने पालतू जानवर के साथ बिना किसी परेशानी के रूक सकती है। इस जगह को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि आपके पालतू जानवर इसे जरूर पसंद करेंगे। रिज़ॉर्ट का अपना छोटा चिड़ियाघर है जिसमें मुर्गे, मुर्गियाँ, सफ़ेद कबूतर और कलहंस हैं। इसके अलावा हॉलिडे इन, जय निवास, हवेली कलवारा, जयपुर इन, उम्मेद रेजीडेंसी, फैबहोटल सुगन निवास पैलेस, नाहरगढ़ पैलेस होटल, सनराइज हेल्थ रिज़ॉर्ट और स्टर्लिंग अथर्व आदि जयपुर में अन्य पेट-फ्रेंडली होटल हैं।

    इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।   

    Image Credit- freepik, wikipedia

    Disclaimer

    आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

    बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

    Her Zindagi