कश्मीर जाना हुआ सस्ता! वंदे भारत से करें जन्नत की सैर, घूमने के लिए ये 5 जगहें हैं बेस्ट

कश्मीर घूमने का मन है, लेकिन बजट साथ नहीं दे रहा है। आपके लिए एक अच्छी खबर है, अब कम बजट में आप कश्मीर घूम सकती हैं। इसके लिए आपको अच्छे से ट्रिप प्लान करने की जरूरत है। जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत ने इस सफर को काफी सस्ता बना दिया है। अब आप हिमालय की वादियों और दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेलवे ब्रिज का नजारा अपनी आंखों से देख सकती हैं। आइए जानते हैं कि कैसे सस्ते में घूमा जा सकता है कश्मीर?
दिल्ली से कश्मीर कैसे जाएं?
अगर आप बजट में कश्मीर जाना चाहती हैं, तो पहले दिल्ली से जम्मू तक ट्रेन से जाएं। बाद में जम्मू से श्रीनगर के लिए आप वंदे भारत ट्रेन ले सकती हैं। यह पूरी तरह से आप पर है कि दिल्ली से जम्मू ट्रेन की कौन सी क्लास में जाना चाहेंगी। अगर आपको सस्ते में पहुंचना है, तो नॉन-प्रीमियम ट्रेन और स्लीपर या जनरल क्लास चुन सकती हैं। जम्मू से श्रीनगर के लिए वंदे भारत की AC चेयर कार का किराया रेलयात्री के मुताबिक, 714 रुपये वन-वे है, यानी आना-जाना करीब 1428 रुपये में हो जाएगा।
कश्मीर में घूमने वाली 5 जगहें
कश्मीर में आप 5 शानदार जगहें घूम सकती हैं। आइए जानते हैं लिस्ट और पूरा बजट।
श्रीनगर
आप कश्मीर ट्रिप की शुरूआत श्रीनगर से कर सकती हैं। यहां आप डल झील, मुगल गार्डन, लोकल मार्केट और पहाड़ों का मजा ले सकती हैं। 2 दिन श्रीनगर में रहकर डे-ट्रिप करें। इससे होटल का कम खर्च आएगा। साथ ही हर चीज को सुकून से देखने का समय भी मिलेगा।
image credit- shutterstock
गुलमर्ग
कश्मीर की सबसे फेमस जगह गुलमर्ग है। हरे-भरे मैदान, बर्फ से ढके पहाड़ देख एक अलग ही सुकून मिलता है। यहां आप श्रीनगर से ही एक दिन की ट्रिप कर सकती हैं। JKSRTC की लिस्ट के अनुसार, श्रीनगर से गुलमर्ग के लिए सेमी-डीलक्स बस का किराया लगभग 165 रुपये वन-वे से शुरू होता है। इसका मतलब आने-जाने का खर्च करीब 330 रुपये आएगा। यहां आप गोंडोला राइड का भी मजा ले सकती हैं।
image credit- shutterstock
पहलगाम
पहलगाम भी काफी सुंदर है। यहां आप बेताब वैली और अरु वैली जैसी जगहें एक्सप्लोर कर सकती हैं। यहां ट्रेवल करना मौसम और लोकल परमिशन पर निर्भर करेगा। JKSRTC के अनुसार श्रीनगर से पहलगाम के लिए बस का किराया लगभग 294 रुपये वन-वे का है। आने-जाने का खर्च 588 रुपये के आसपास हो सकता हैं।
image credit- shutterstock
कटरा
कटरा आप पहले घूम सकती हैं। यह वंदे भारत ट्रेन के रास्ते पर है। इसका अलग स्टॉप है। अगर आपको वैष्णो देवी मंदिर जाना है, तो यहां से जाया जा सकता है। कटरा में आप सस्ते होटल ले सकती हैं। साथ ही लोकल ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करके पैसे बचा सकती हैं, लेकिन अगर आप सीजन में जाएंगी तो यहां होटल महंगे हो जाते हैं।
image credit- shutterstock
पटनीटॉप
अगर आप जम्मू में ही एक और पहाड़ी डेस्टिनेशन जोड़ना चाहते हैं तो पटनीटॉप बेस्ट ऑप्शन है। यहां पर आपको पहाड़ों का एक अलग ही नजारा देखने को मिलेगा। पटनीटॉप जाने के लिए सड़क का रास्ता लेना पड़ता है। किराया वहां के लोकल ट्रांसपोर्ट पर निर्भर होगा।
image credit- shutterstock
अगर आप भी कश्मीर घूमने का प्लान बना रही हैं, तो ऊपर दी गई ये 5 जगहें जरूर घूमें। साथ ही दिल्ली से कश्मीर सस्ते में पहुंचे।
यह भी पढ़ें- हर बार शिमला-मनाली ही क्यों? बजट में जन्नत देखनी है तो IRCTC का कश्मीर पैकेज चुनें
यह भी पढ़ें- घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल कश्मीरी दम आलू, नोट करें यह आसान रेसिपी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
main image credit- shutterstock
- वंदे भारत से जम्मू से श्रीनगर पहुंचने में कितना समय लगता है?
- जम्मू से श्रीनगर वंदे भारत लगभग 3 घंटे 10 मिनट में सफर पूरा करा देती है, जिसमें चिनाब ब्रिज का व्यू भी मिलता है।
- क्या कश्मीर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट से घूमना सेफ है?
- हां, JKSRTC की बसें और शेयर टैक्सी सस्ती और सेफ हैं, खासकर श्रीनगर से गुलमर्ग और पहलगाम के लिए।
- कश्मीर घूमने का सबसे सस्ता महीना कौन सा है?
- मार्च-अप्रैल और सितंबर-अक्टूबर में होटल और ट्रांसपोर्ट सस्ते मिलते हैं, पीक विंटर और समर से बचें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।