Himachal Pradesh in Winter: हिमाचल प्रदेश के शिमला-मनाली नहीं घूम आएं ये 3 जगह, यादगार हो जाएगा विंटर ट्रिप

ठंड के मौसम में सबसे ज्यादा भीड़ आपको हिमाचल प्रदेश के शिमला-मनाली में देखने को मिलेगी। यही कारण है कि लोग भीड़-भाड़ वाली जगह पर जाने की बजाय किसी शांत जगह पर जाना पसंद करते हैं। दिसंबर से जनवरी के दौरान स्कूलों और ऑफिसों में छुट्टियां भी होती है। इसलिए हर कोई पहाड़ों पर जाने का प्लान बनाता है। यही कारण है कि फेमस टूरिस्ट प्लेसिस पर आपको सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिलेगी।
अगर आप हिमाचल प्रदेश में ठंड के मौसम में किसी ऐसी जगह जाना चाहते हैं, जहां आपको शिमला-मनाली की तुलना में कम भीड़ देखने को मिले, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको ज्यादा भीड़ देखने को नहीं मिलेगी।
शोजा

यह हिमाचल प्रदेश में एक खूबसूरत हिल स्टेशन में से एक है। शोजा प्रकृति प्रेमियों और पक्षी प्रेमियों को पसंद आएगी। यहां आने वाले लोग अक्सर कैंपिंग का मजा लेते हैं। नवंबर और दिसंबर महीना अच्छा माना जाता है। यह शहर अन्य प्रमुख शहरों से सड़क मार्ग द्वारा भी अच्छी तरह जुड़ा हुआ है, इसलिए आपको यहां पहुंचने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी। सबसे अच्छी बात यह है कि यहां ज्यादा भीड़ भी नहीं होती, इसलिए सर्दियों का ट्रिप आपका यादगार हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें- मसूरी जाने का सबसे सही तरीका, जानें कैसे कर सकते हैं सस्ते में प्लान?
प्रीणी गांव

यह मनाली के पास एक छोटा सा गांव है। अगर आप मनाली की भीड़-भाड़ से दूर लेकिन मनाली जैसी ही सुंदर नजारा देखना चाहते हैं, तो यहां जा सकते हैं। यह शांति और अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य का गांव है। प्रकृति की गोद में रहने वाले लोगों को यह जगह ज्यादा पसंद आती है। इस कुल्लू जिले के खूबसूरत गांव में एक अद्भुत झरना भी है। यह गांव कुल्लू से लगभग 37 किमी दूर है। यह शिमला से लगभग 147 किमी दूर है। इसलिए आपको यहां पहुंचने में ज्यादा परेशानी नहीं होने वाली है।
इसे भी पढ़ें- Kempty Waterfall नहीं मसूरी में यहां छिपे हैं सबसे सुंदर झरने, नहीं मिलेगी ज्यादा भीड़
करसोग घाटी

यह घाटी भी हिमाचल की सबसे खूबसूरत जगह माना जाता है। यह घाटी सेब के बगीचों और देवदार के जंगलों के लिए प्रसिद्ध है। यहां का नजारा देखने के बाद आपको यहां से वापस आने का मन नहीं होगा। इस घाटी में आपको एक खूबसूरत मंदिर भी देखने को मिलेगा । माना जाता है कि इस मंदिर को पांडवों द्वारा बनवाया गया था। ट्रैकिंग के शौकीन लोग इस जगह को अपना ट्रैवल पॉइंट बना सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।