Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:41 PM IST

कर्नाटक के गोकर्ण जाएं और इन बीच पर लुत्फ उठाएं

अगर आप बीच घूमने के शौकीन हैं, तो आप गोकर्ण घूमने का प्लान बना सकते हैं। यहां एक से बढ़कर एक खूबसूरत स्पॉट हैं, जहां मजेदार एक्टिविटी की जा सकती हैं। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-07-08, 13:34 IST
best beaches in gokarna

इस मौसम में ठंडी जगह पर घूमने का अलग ही मजा होता है। न सिर्फ पहाड़ों पर बल्कि बीच वगैरह पर भी जाने का मन करता है। हालांकि, जब भी हम बीच की बात करते हैं, तो हमारे दिमाग में गोवा का ही नाम आता है। ऐसे में अगर आप चाहें तो दक्षिण भारत में घूमने का प्लान बना सकते हैं। 

यहां पर एक से एक खूबसूरत जगह मौजूद है। आप गोकर्ण घूमने का प्लान बना सकते हैं। बता दें कि यह कर्नाटक का एक छोटा सा शहर, जो कारवार तट पर स्थित है। खूबसूरत समुद्री तट, प्राचीन धार्मिक स्थल और लुभावने परिदृश्यों के लिए गोकर्ण पूरे दक्षिण भारत में प्रमुख पर्यटन स्थल माना जाना जाता है। 

अगर आप बीच पर घूमना चाहते हैं, तो यहां पर कुछ मशहूर स्पॉट हैं जहां पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। 

पैराडाइस बीच

famous beaches for gokarna

यह बहुत ही शांत जगह है। इस बीच को फुल मून बीच भी कहा जाता है। यहां पर लोग घूमने आते हैं, लेकिन गोवा के मुकाबले कम ही आते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां तक पहुंचने के लिए आपको नाव का सहारा लेना पड़ सकता है या फिर जंगल के रास्ते से जाना पड़ेगा।

वैसे यह बीच तैराकी के लिए एकदम सही जगह है। यहां आपको अधिक संख्या में कैफे घूमने के लिए मिल जाएंगे, जहां आपको स्वादिष्ट मछली सर्व किया जाएगा। इस बीच पर कोई वाटर स्पोर्ट्स नहीं है। 

इसे जरूर पढ़ें- Famous Shiva Temples: मुंबई के पास में स्थित हैं ये प्रसिद्ध शिव मंदिर, सावन में दर्शन मात्र से मुरादें होती हैं पूरी

ओम बीच

वैसे तो गोकर्ण में ऐसे कई समुद्री तट है, जो बेहद ही खूबसूरत है, लेकिन गोकर्ण में अगर सबसे अधिक किसी बीच पर सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं, तो उसका नाम है ओम बीच। कहा जाता है कि यह बीच वास्तव में ओम के आकार जैसी दिखाती है, जो इसे सैलानियों के लिए और भी शानदार बनाता है। 

शांत वातावरण और रोमांचक स्पोर्ट्स एक्टिविटिज के लिए यह बीच पर्यटकों के लिए बेहद ही फेमस है। इसके अलावा आप हाल्फ मून बीच भी घूमने के लिए जा सकते हैं।

कुडले बीच 

Which beach in Gokarna has the best sunset

यह बीच प्राकृतिक सुंदरता के कारण सबसे अधिक देखी जाने वाली जगहों में से एक है। अगर आप शांत जगह पसंद करते हैं, तो यह जगह आपके लिए बिल्कुल मस्त है। आप यहां सनबाथ लेते हुए सुंदर दृश्यों का लुत्फ उठा सकते हैं। 

आप यहां कई एडवेंचर एक्टिविटी का हिस्सा बन सकते हैं। अगर आप आपके पार्टनर के साथ घूम रहे हैं, तो यहां रोमांटिक जगहों की कमी नहीं है। आप कुछ मोहब्बत के पल बिता सकते हैं। 

गोकर्ण बीच 

यह समुद्र तट कई न सिर्फ पर्यटकों का, बल्कि तीर्थयात्रियों का भी पसंदीदा है। यहां पर हर तरह के पर्यटक आते हैं। समुद्र तट पर ज्यादा पर्यटक नहीं आते हैं, लेकिन तीर्थयात्री जरूर आते हैं।

इसे जरूर पढ़ें- जीवन की परेशानियों से मुक्ति दिला सकता है बेंगलुरु का यह मंदिर, जानें यहां कैसे किया जा सकता है दर्शन

अगर आप शांत जगह की तलाश में हैं ,तो यहां जा सकते हैं. यहां करने के लिए बहुत सारी एक्टिविटीज हैं। इन्हें आप आसानी से कर सकते हैं। आप समुद्र तट पर कई सुंदर नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं। यकीनन यहां जाना आपके लिए यादगार बन सकता है। 

कैसे पहुंचें? 

Which beach in Gokarna has the best sunset during monsoon

हवाई मार्ग के जरिए आप यहां जा सकते हैं। आपको बस डाबोलिम हवाई अड्डे से गोकर्ण के लिए टैक्सी या बस लेनी होगी। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।