Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:42 AM IST

ऐसी है ये जगह जहां कैट हो या सलमान सभी हार चुके हैं अपना दिल

ये जगह बहुत ही ज्यादा खूबसूरत है, यहां इन दिनों सलमान और कैट की अपकमिंग फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग चल रही हैं।
Updated:- 2018-08-22, 18:18 IST
four reasons to visit malta

ये जगह बहुत ही ज्यादा खूबसूरत है, यहां इन दिनों सलमान और कैट की अपकमिंग फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग चल रही हैं। ये जगह कितनी खूबसूरत है इस बात का अंदाजा आप ये सोच कर लगा सकती हो कि ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ पॉपुलर सीरिज की शूटिंग भी यही हुई है। 

यहां हम बात कर रहे हैं माल्टा जगह की। भारत फिल्म की शूटिंग के दौरान ये जगह सलमान को इतनी पसंद आईं कि उन्होंने अपनी मां सलमा और बहन अलवीरा को इस जगह घूमने के लिए बुला लिया था। कैटरीना कैफ भी माल्टा जगह को बहुत ज्यादा एंजॉय कर रही हैं। 

four reasons to visit malta

तो चलिए आपको बताते हैं कि वर्ल्ड में माल्टा जगह क्यों फेमस है और आखिरकार इस जगह में ऐसा क्या है कि टूरिस्ट इस ओर खींचे चले जाते हैं। 

बीच का खूबसूरत नजारा 

माल्टा के बीच बहुत ज्यादा खूबसूरत हैं और यहां का नजारा देखने के बाद आप कभी इसे भुला ना सकेंगी। ‘गोल्डन बे’ जैसे यहां कई बीच हैं जहां सुन्दर नजारों की कोई कमी नहीं है। 

four reasons to visit malta

पानी है क्रिस्टल जैसा क्लियर 

बीच का सुनदर नजारा आपको माल्टा के अलावा कई और भी देखने को मिल सकता है लेकिन यहां के समुंद्र का पानी आपको कहीं और नहीं मिलेगा।

 

क्रिस्टल की तरह यहां का पानी चमकता है जिस कारण टूरिस्ट यहां की बीच लोकेशन को ज्यादा एंजॉय करते हैं। 

four reasons to visit malta

पुरानी इमारतें 

माल्टा की खूबसूरती में चार-चांद लगाती हैं यहां की पुरानी इमारतें। अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं जिन्हें उन जगहों पर घूमना पसंद हैं जहां इतिहास की कोई निशानी हो तो आप माल्टा जैसी जगह जा सकती है। 

four reasons to visit malta

फिल्म की शूटिंग 

अभी तो फिलहाल माल्टा में ‘भारत’ फिल्म की शूटिंग हो रही है लेकिन यहां पॉपुलर वेब सीरिज गेम ऑफ थ्रोन्स’ के कुछ सींस की भी शूटिंग हो चुकी है। 

अगर आप बीच के साथ-साथ सिटी के खूबसूरत नजारों को देखना चाहती हैं तो माल्टा जाने का प्रोग्राम बना सकती हैं। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।