Places to visit in rajasthan: राजस्थान भारत के सबसे बड़े और सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है। राजस्थान को राजाओं की भूमि के रूप में भी जाना जाता है।
राजस्थान में घूमने की बात होती है, तो लगभग हर पर्यटक उदयपुर, जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, अजमेर या बीकानेर जैसी चर्चित जगहों की ही बात करते हैं, लेकिन राजस्थान की भूमि में ऐसी कई अनदेखी और अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जो सैलानियों की नजर से दूर हैं।
जी हां, राजस्थान में मौजूद 'बांसवाड़ा' एक ऐसी मनमोहक जगह है, जहां घूमने के बाद आप राजस्थान की अन्य जगह को भूल जाएंगे। यहां सर्दियों में घूमने का एक अलग ही मजा होता है।
इस आर्टिकल में हम आपको बांसवाड़ा की खासियत और यहां मौजूद कुछ हसीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप भी परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं।
बांसवाड़ा राजस्थान की एक छोटी, लेकिन बेहद ही खूबसूरत जगह है। गुजरात और मध्य प्रदेश की सीमा पर मौजूद होने के चलते दोनों राज्यों के लिए एक प्रमुख पर्यटक स्थल भी है।
माही नदी के किनारे स्थित यह अद्भुत जगह राजस्थान में चेरापूंजी के नाम से भी जानी जाती है। यह स्थान खूबसूरत हरियाली के लिए काफी प्रसिद्ध माना जाता है। कहा जाता है कि प्राचीन काल में यहां बस के पेड़ कुछ अधिक ही होते थे, इसलिए इसका नाम भी बांसवाड़ा रखा गया।
बांसवाड़ा में ऐसी कई हसीन और खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जहां घूमने के बाद लगभग हर कोई राजस्थान की अन्य जगहों को भूल सकता है। कहा जाता है कि मानसून और सर्दियों में बांसवाड़ा की जगहों की खूबसूरती चरम पर होती है। इस जगहों पर आप घूमने के साथ जंगल सफारी/ डेजर्ट सफारी का भी बेहतरीन लुत्फ उठा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली से 3 दिन कसौली घूमने का प्लान ऐसे बनाएं, सफर होगा मजेदार
यह विडियो भी देखें
बांसवाड़ा में घूमने की बात होती है, तो सबसे पहले आनंद सागर लेक का नाम जरूर शामिल रहता है। यह एक बेहद ही खूबसूरत कृत्रिम झील है, जो सैलानियों को काफी आकर्षित करती है। (राजस्थान में घूमने की बेस्ट जगहें)
कहा जाता है कि इस खूबसूरत झील का निर्माण जगमाल सिंह की रानी के करवाया था। भरे-भरे पड़े से घिरी यह झील राजस्थान का छिपा हुआ खजाना भी मानी जाती है। सर्दियों में इस जगह की खूबसूरती और भी अधिक बढ़ जाती है।
बांसवाडा में मौजूद रामकुंड एक पवित्र स्थान होने के साथ-साथ दर्शनीय स्थल के रूप में भी जाना जाता है। यहां पहाड़ी के नीचे एक प्राचीन गुफा है, जो सैलानियों को काफी आकर्षित करती है।
रामकुण्ड के बारे में यह मान्यता है कि भगवान राम वनवास के समय इसी गुफा में ठहरे थे, इसलिए इसे रामकुंड के नाम से जाना जाता है। पहाड़ियों से घिरी यह गुफा मनमोहक सौंदर्य नजारा प्रस्तुत करती है। गुफा के आसपास मौजूद हरियाली चंद मिनटों में आपका मन मोह लेंगी।
बांसवाड़ा से करीब 18 किमी की दूरी पर मौजूद माही डैम एक खूबसूरत जगह है। यह डैम पर्यटकों को काफी आकर्षित करता है। माही नदी पर निर्मित यह डैम पिकनिक स्थल के रूप में भी फेमस है।
माही डैम की असल खूबसूरती मानसून के समय देखने को मिलती है, हालांकि सर्दियों के मौसम में डैम के आसपास की हरियाली भी पर्यटकों को खूब आकर्षित करती है। (जयपुर में घूमने की बेस्ट जगहें)
कागदी पिकअप वियर बांसवाड़ा का मुख्य पेयजल स्रोत माना जाता है। यह स्थान खूबसूरती के मामले भी बहुत आगे है। यह स्थान शानदार और आकर्षक फव्वारों, बगीचों और जल निकायों के लिए सैलानियों के बीच काफी फेमस है।
इन सभी जगहों के अलावा जुआ झरना, सिंगपुरा, मानगढ़ धाम, मदारेश्वर मंदिर, तलवाड़ा मंदिर और डायलाब झील जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Himachal Pradesh Travel: क्या आप भारत के सबसे ऊंचे और खूबसूरत गांव में घूमना चाहेंगे?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-insta
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।