
Best Snow Places In North East India: हसीन और मनमोहक बर्फबारी का लुत्फ उठाने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले हिमाचल और उत्तराखंड ही पहुंचते हैं।
यह सच है कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की कई जगहों पर जनवरी में हसीन बर्फबारी होती है, लेकिन कई लोग नॉर्थ ईस्ट इंडिया को भूल जाते हैं। नॉर्थ ईस्ट इंडिया में भी दिसंबर से लेकर जनवरी के बीच खूब बर्फबारी होती है।
इस आर्टिकल में हम आपको नॉर्थ ईस्ट इंडिया की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप एक बार बर्फबारी का लुत्फ उठाने के बाद आप हिमाचल और उत्तराखंड को भूल जाएंगे।

नॉर्थ ईस्ट इंडिया में बर्फबारी को का शानदार लुत्फ उठाने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले गंगटोक का ही रुख करते हैं। गंगटोक, सिक्किम में स्थित एक खूबसूरत और लोकप्रिय हिल स्टेशन है।
गंगटोक, नॉर्थ ईस्ट इंडिया में स्थित एक ऐसी जगह है, जहां दिसंबर से लेकर जनवरी के बीच में भारी बर्फबारी होती है। यहां सिर्फ देशी ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटक भी बर्फबारी का लुत्फ उठाने पहुंचते हैं। यहां आप मजेदार तरीके से स्नो एक्टिविटी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: किसी जन्नत से कम नहीं है कश्मीर में बसा निशात बाग, मुगलों से जुड़ा हुआ है इतिहास

समुद्र तल से करीब 10 हजार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर स्थित तवांग एक खूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन केंद्र माना जाता है। यह खूबसूरत जगह अरुणाचल प्रदेश में स्थित है। यह तवांग मठ के चलते पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है।
तवांग, अपनी खूबसूरती के साथ-साथ शानदार बर्फबारी के लिए भी जाना जाता है। जनवरी के महीने में यहां तीन-चार इंच मोटी बर्फबारी होती है। बर्फबारी के दौरान पहाड़ से लेकर मैदान और पेड़-पौधे बर्फ से ढक जाते हैं। तवांग में आप सेला दर्रा और तुलुंग ला दर्रा जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

भारत के साथ-साथ नॉर्थ ईस्ट इंडिया की सबसे खूबसूरत और चर्चित दर्रे की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले नाथूला दर्रा की ही बात करते हैं। यह देश की एक प्रमुख दर्रा भी है, जो तिब्बत के काफी करीब में है।
नाथूला दर्रा, अपनी खूबसूरती के साथ-साथ हसीन बर्फबारी के लिए भी जाना जाता है। दिसंबर से लेकर जनवरी के बीच में यहां भारी बर्फबारी होती है। कई बार बर्फबारी के चलते नाथूला दर्रा पर्यटकों के लिए बंद हो जाता है। नाथूला दर्रा के आसपास में आप स्नो एडवेंचर एक्टिविटी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

अरुणाचल प्रदेश की हसीन वादियों में मौजूद मेचुका वैली किसी जन्नत से कम नहीं है। यह खूबसूरत वैली अरुणाचल प्रदेश के शि योमी में स्थित है। यहां सिर्फ देशी ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटक भी मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते हैं।
मेचुका वैली के बारे में कहा जाता है कि यहां इस कदर बर्फबारी होती है कि इसे नॉर्थ ईस्ट का 'मिनी स्विट्ज़रलैंड' भी कहा जाता है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घास के मैदान और झील जरने बर्फ के चलते ढक जाते हैं। यहां आप मजेदार स्नो एक्टिविटी का लुत्फ उठा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Friend Vacation: दोस्तों के संग जनवरी में देश की इन शानदार और हसीन जगहों को पर मौज-मस्ती करने पहुंच जाएं
नॉर्थ ईस्ट इंडिया में अन्य और भी कई शानदार जगहें मौजूद हैं, जहां बर्फबारी का लुत्फ उठा सकते हैं। जैसे-बोमडिला, मेचुका घाटी, संदकफू, लावा व्यू पॉइंट और कलिम्पोंग जैसी जगहों पर एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।