Madhya Pradesh Travel: व्हाइट टाइगर देखना है, तो मानसून में मध्य प्रदेश की इस शानदार जगह पहुंच जाएं

Best Places In Rewa: मध्य प्रदेश देश के सबसे बड़े राज्यों में से एक है। देश के मध्य में होने के चलते इस प्रमुख प्रांत को हिंदुस्तान का दिल भी कहा जाता है।
मध्य प्रदेश देश का एक ऐसा भी राज्य है, जहां हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। यहां ऐसी कई ऐतिहासिक और अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जो सैलानियों को खूब आकर्षित करती हैं।
मध्य प्रदेश स्थित रीवा भी एक ऐसी जगह है, जो बारिश के मौसम में सैलानियों को खूब आकर्षित करती है। इस आर्टिकल में हम आपको रीवा की कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां बारिश खत्म होते ही पहुंच जाएं।
पुरवा वॉटरफॉल (Purwa Waterfall)

मध्य प्रदेश के रीवा में किसी शानदार और अद्भुत जगह घूमने की बात होती है, तो हजारों पर्यटक सबसे पहले पुरवा वॉटरफॉल ही पहुंचते हैं। खासकर, मानसून में यहां हर दिन हजारों सैलानी मस्ती और धमाल करने पहुंचते हैं।
पुरवा वॉटरफॉल में जब 230 फीट की ऊंचाई से जमीन पर पानी गिरता है, तो आसपास का नजारा बेहद ही खूबसूरत और मनमोहक दिखाई देता है। इस वॉटरफॉल के आसपास की हरियाली भी पर्यटकों को खूब लुभाती है। यहां स्थित छोटी-छोटी चट्टानों के बीच में ट्रैकिंग और हाईकिंग का बेहतरीन लुत्फ उठाया जा सकता है। यहां यादगार फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Madhya Pradesh Travel: मानसून में मध्य प्रदेश की यह जगह हो जाती है जन्नत, यहां देश के हर कोने से पहुंचते हैं पर्यटक
रानी तालाब (Rani Talab, Rewa)

रीवा में स्थित रानी तालाब अपनी खूबसूरती के साथ-साथ ऐतिहासिक कारणों की वजह से भी सैलानियों के बीच काफी प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि यह राज्य के सबसे पुराने तालाब से एक है। कथन के अनुसार दिवाली आदि खास पर्व के मौके पर तालाब के किनारे-किनारे दीपक जलाया जाता है।
रानी तालाब के पास एक काली मंदिर भी मौजूद है, जिसे मनोकामना पूर्ण करने वाला मंदिर मन जाता है। इस तालाब के किनारे-किनारे कई पर्यटक सुकून का पला बिताने के लिए पहुंचते हैं। मानसून में इस तालाब की खूबसूरती चरम पर होती है। बारिश के मौके पर यहां कई प्रवासी पक्षियों को भी देखा जा सकता है। (देवलसारी की खूबसूरती कर सकती है चकाचौंध)
सफेद बाघों को देखना न भूलें (White Tiger In Rewa)

रीवा की खूबसूरत और ऐतिहासिक जगहों के बीच में यहां सफेद बाघ को देखना कतई नहीं भूलना चाहिए। रीवा में स्थित मुकुंदपुर को वनों का घर माना जाता है, जो कई चीजों के लिए प्रसिद्ध है।
मुकुंदपुर के वनों को सफेद बाघों का घर माना जाता है। कहा जाता है यह देश का एकमात्र स्थान है, जहां सफेद बाघों को करीब से देखा जा सकता है। इसलिए यहां आप सफेद बाघों की सफारी का आनंद लेना कतई न भूलें। मुकुंदपुर के वनों को प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत भी माना जाता है।
रीवा फोर्ट (Rewa Fort)

रीवा की खूबसूरती के साथ-साथ अगर आप रीवा का इतिहास करीब से देखना चाहते हैं, तो फिर आपको रीवा फोर्ट का दीदार करने पहुंच जाना चाहिए। इस भव्य फोर्ट का निर्माण 13वीं शताब्दी में बघेल राजपूतों ने करवाया था। इसके बाद 17वीं शताब्दी में मुगल सम्राट औरंगजेब ने किले का विस्तार किया था। (बारिश में और खूबसूरत हो जाती हैं ये जगहें)
रीवा फोर्ट पहाड़ी की चोटी पर मौजूद है, जिसके कारण यहां हर समय पर्यटक पहुंचते रहते हैं। इस फोर्ट के किनारे दो नदियां भी बहती है, फोर्ट की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि इस फोर्ट को हेरिटेज होटल में तब्दील कर दिया गया। इस फोर्ट के अंदर एक मस्जिद भी है।
इसे भी पढ़ें: Kiratpur Sahib: पंजाब के कीरतपुर साहिब के पास में स्थित ये जगहें किसी स्वर्ग से कम नहीं? आप भी पहुंचें
रीवा कैसे पहुंचें? (How To Reach Rewa)
रीवा में आप मध्य प्रदेश के किसी भी शहर से आसानी से पहुंच सकते हैं। आपको बता दें कि यह खूबसूरत शहर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से 540 किमी और प्रयागराज से 129 किमी दूर है। मध्य प्रदेश के किसी भी शहर से ट्रेन पकड़कर रीवा पहुंच सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@wikimedia.org, chandrabhankadera
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।