Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:05 AM IST

बारिश में और खूबसूरत हो जाती हैं ये जगहें, पार्टनर के साथ जरूर घूमें

यह वक्त ऐसा होता है जब न तो ज्यादा गर्मी होती है और न ही ठंड, सिंपल मौसम रहता है। इसलिए ज्यादातर लोग इस मौसम में घूमने का प्लान बनाते हैं, ऐसे में अगर आप भी प्लान बना रहे हैं तो हमारे बताए गए डेस्टिनेशन को जरूर एक्सप्लोर करें।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-08-16, 18:58 IST
places where monsoon is on places

इस मौसम में हर कोई हिल स्टेशन घूमना पसंद करता है, क्योंकि यहां के खूबसूरत नजारे और ठंडी हवाओं को हर कोई  इंजॉय करना पसंद करते हैं। वैसे तो हिमाचल या उत्तराखंड आसानी से घूमा जा सकता है, लेकिन कई बार हम कुछ अच्छे की तलाश में होते हैं। 

जहां के खूबसूरत मैदान, दिल को छूने वाले दृश्य और प्राकृतिक सुंदरता आपका मन मोह लेगी। भारत में कई बेहतरीन हिल स्टेशन हैं, जहां लाखों की संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। हालांकि, हिल स्टेशन को घूमने का मजा सिर्फ सर्दियों में आता है, लेकिन इस मौसम में मजा दोगुना हो सकता है। 

यह जरूरी नहीं की आप सिर्फ हिमाचल या उत्तराखंड जैसी जगहों पर घूमने का प्लान बनाएं। आप हमारी बताई गई जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। जहां पर घूमने व खरीदारी करने का अपना एक अलग ही आनंद होगा। बस आपको बरसात में अपना बहुत ही ध्यान रखना होगा।  

fort in hindi

गोलकोंडा किला

यह किला तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के पास स्थित है। किला 1143 का है, जब इसे कुतुब शाही राजवंश द्वारा बनवाया गया था। ऐतिहासिक गोलकोंडा किले का नाम एक तेलुगु शब्द 'गोल्ला कोंडा' से लिया गया है जिसका अर्थ है चरवाहा। 

इसे जरूर पढ़ें- Krishna Temple: दक्षिण भारत का एक ऐसा कृष्ण मंदिर जहां, खिड़की से होता है भगवान का दर्शन, जन्माष्टमी पर बनाएं प्लान

शुरुआत में यह एक मिट्टी का किला था लेकिन बाद में कुतुब शाही राजवंश के दौरान ग्रेनाइट में बदल दिया गया। यहां पर गर्मियों से ज्यादा सर्दियों में मजा आता है, ऐसे में अगर आप इस किले को घूमना चाहते हैं, तो तेलंगाना जाएं और फिर वहां से गोलकोंडा किला जाने के लिए टैक्सी लें।  

दिस्कित, लद्दाख 

places to where monsoon in hindi

यह लद्दाख के लेह जिले में स्थित है। यहां का शांत वातावरण और विशाल पहाड़ इसकी खूबसूरती को बखूबी बयां करते हैं। वैसे तो ये भारत में ज़्यादा प्रसिद्ध नहीं है क्योंकि इसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। अगर आपको शांति पसंद है तो ये गांव आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है क्योंकि यहां की जनसंख्या बहुत कम है। 

साथ ही इसकी यह भी खासियत है कि यहां ज़्यादातर लोग अध्ययन के सिलसिले में आते हैं। आप भी अगर कभी लद्दाख जाए तो इस गांव को जरूर देखने जाएं। यहां पर आपको बहुत ही अच्छा लगेगा। साथ ही, आप अपने पार्टनर के साथ एक अच्छा वक्त बीता पाएंगे। 

बागा बीच, गोवा

गोवा में मौजूद आप बागा बीच को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। यह बीच बहुत ही लोकप्रिय है, जहां पूरे साल पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। यहां आप काफी कुछ कर सकते हैं जैसे- अपने पार्टनर के साथ डांस, कैंडल नाइट डिनर आदि।

अगर आपको वाटर स्पोर्ट्स करना पसंद है, तो वो ऑप्शन भी यहां आपको मिलेगा। आप यहां पर बनाना बोट राइड, वॉटर स्कूटर, जेट स्की और पैरासेलिंग की सवारी भी कर सकते हैं। हालांकि, इस वक्त ये तमाम राइड्स काफी महंगी होंगी, जिसे आप अपनी बजट के अनुसार ट्राई कर सकते हैं। 

monsoon places in hindi

लेण्याद्री टेंपल, जुन्नर

लेण्याद्री महाराष्ट्र के पुणे स्थित लेण्याद्री एक ऐतिहासिक स्थल है। यह चट्टानों को काट कर बनाई गई गुफा है, जो पुणे नासिक रोड पर जुन्नर के पास बनी हुई है। यहां पहुंचने के लिए आपको 321 सीढ़ियों का सफर तय करना पड़ता है। ऐतिहासिक महत्व बनाए रखने के लिए इस जगह को भारतीय पुरातत्व विभाग के अंतर्गत संरक्षित रखा गया है। 

इसे जरूर पढ़ें- शादी से पहले अपने दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी के लिए इन 3 जगहों पर जाएं, यादगार हो जाएगा ट्रिप

इस गुफा को अष्टविनायक मंदिर महाराष्ट्र में आठ प्रमुख गणेश मंदिरों को कहा जाता है। यहां की गुफाएं 1 से 3 शताब्दी के बीच की बताई जाती है। यहां स्थित अष्टविनायक मंदिर पहली शताब्दी में बनाया गया था। 

लेण्याद्री में विराजमान गणेश भगवान की गिनती महाराष्ट्र राज्य के 8 अष्टविनायक मंदिरों में होती है। रोजाना यहां भक्तों का अच्छा खासा जमावड़ा लगता है। यहां गणपति को गिरिजात्मज गणपति के नाम से संबोधित किया जाता है।  

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik) 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।