Tamil Nadu Tourist Places: साउथ इंडिया हिन्दुस्तान का एक ऐसा हिस्सा है, जहां घूमने के लिए रोज हजारों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में ऐसी कई अद्भुत और मनमोहक जगहें हैं, जहां घूमने का एक अलग मजा होता है। तमिलनाडु में मौजूद रामनाथपुरम एक ऐसी जगह है, जहां घूमने के बाद दक्षिण भारत की अन्य जगहों को भूल जाएंगे।
इस आर्टिकल में हम आपको रामनाथपुरम में मौजूद कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप परिवार, दोस्त और पार्टनर के साथ मौज-मस्ती करने पहुंच सकते हैं।
रामनाथपुरम तमिलनाडु का एक बेहद ही प्रमुख और ऐतिहासिक शहर है। जिस तरह इस शहर की खूबसूरती प्रचलित है, ठीक उसी तरह इस शहर की पौराणिक कहानी भी प्रचलित है।
रामनाथपुरम के बारे में कहा जाता है कि इसका जिक्र रामायण में भी मिलता है। कई लोगों का मानना है कि जब भगवान राम सीता को लाने के लिए समुद्र को पार करने वाले थे तब भगवान राम सबसे पहले रामनाथपुरम में ही पहुंचते थे। इसलिए इस शहर को रामनाथपुरम के नाम से जाना जाता है।
इसे भी पढ़ें: अक्टूबर में दोस्तों संग भारत की इन मजेदार जगहों पर मस्ती धमाल करने पहुंचें
रामनाथपुरम में घूमने के लिए से एक बेहतरीन जगहें मौजूद है। रामनाथपुरम में मौजूद इन जगहों को सिर्फ दक्षिण भारतीय लोग ही नहीं, बल्कि देश के हर कोने से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
रामनाथपुरम के आसपास घूमने की बात होती है, तो सबसे पहले कुरुसादाई द्वीप का जिक्र जरूर होता है। कुरुसादाई द्वीप सिर्फ तमिलनाडु के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे दक्षिण भारत के लिए एक बेहद ही लोकप्रिय जगह है।
कुरुसादाई द्वीप मन्नार की खाड़ी में स्थित 21 द्वीपों में से एक है, जो अपनी खूबसूरती के कारण सैलानियों के बीच काफी फेमस है। इस खूबसूरत आइलैंड पर समुद्री जीवों और प्राकृतिक नजारों का दिल खोलकर आनंद ले सकते हैं। मानसून के समय इस जगह की खूबसूरती चरम पर होती है। (तमिलनाडु में घूमने की जगहें)
कुरुसादाई द्वीप घूमने के बाद आप अलागंकुलम बर्ड्स सैंक्चुरी एक्सप्लोर करने पहुंच सकते हैं। अलागंकुलम सैंक्चुरी अपनी खूबसूरती के साथ-साथ हरियाली के लिए काफी फेमस माना जाता है।
अलागंकुलम बर्ड्स सैंक्चुरी प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत से कम नहीं है। इस सैंक्चुरी को प्रवासी पक्षियों का घर भी माना जाता है। आपको बता दें कि इस सैंक्चुरी में एक झील भी है जहां पक्षियों का जमावड़ा देख सकते हैं। आसपास के इलाकों में यह पिकनिक स्थल के रूप में काफी फेमस माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: Navratri 2023: दशहरा में 1 दिन की छुट्टी लेकर 4 दिन घूमने का लुत्फ उठाएं, ऐसे बनाएं प्लान
रामनाथस्वामी मंदिर सिर्फ रामनाथपुरम ही नहीं, बल्कि पूरे तमिलनाडु एक प्राचीन और पवित्र मंदिर माना जाता है। रामनाथस्वामी मंदिर 12वीं शताब्दी में किया गया था। जो भी सैलानी रामनाथस्वामी मंदिर घूमने के लिए पहुंचता है वो यहां जरूर पहुंचता है। (तमिलनाडु के हिल स्टेशन मासिनागुडी)
रामनाथस्वामी मंदिर भवन शिव को समर्पित है। रामनाथस्वामी मंदिर के बारे में कहा जाता है बहुत पहले यह एशिया का सबसे बड़ा मंदिर हुआ करता था। इस मंदिर की वास्तुकला सैलानियों को काफी आकर्षित करती है।
रामनाथपुरम में ऐसी अन्य कई बेहतरीन और अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जहां घूमने के बाद आपका दिल ख़ुशी से झूम उठेगा। जैसे- अग्नि तीर्थम, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का स्मारक और धनुषकोडी को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसके अलावा चर्चित पंबन ब्रिज को भी एक्सप्लोर करने पहुंच सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।