Top places to visit in march in south india: दक्षिण भारत देश का एक ऐसा हिस्सा है, जिसकी खूबसूरती पूरी दुनिया में फेमस है। इसलिए दक्षिण भारत की खूबसूरती देखने के लिए विश्व के हर कोने से पर्यटक पहुंचते रहते हैं।
दक्षिण भारतीय राज्य केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में ऐसी कई हसीन और अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जिन्हें किसी भी मौसम में एक्सप्लोर करना किसी जन्नत से कम नहीं है।
अगर आप भी मार्च में दक्षिण भारत घूमने का प्लान बना बना रहे हैं, तो हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ भरपूर एन्जॉय कर सकते हैं।
मार्च के महीने में दक्षिण भारत की किसी हसीन जगह को एक्सप्लोर करने की बात होती है, तो एल्लेपी जैसे शहर का नाम जरूर लिया जाता है। यह केरल की सबसे खूबसूरत और सबसे अधिक घूमे जाने वाली जगहों में से एक है।
एलेप्पी सुंदर और मनमोहक बैकवाटर, समुद्री बीच और लैगून की वजह पूरी दुनिया में फेमस है। एलेप्पी की खूबसूरती के चलते इसे पूर्व का वेनिस भी कहा जाता है। एलेप्पी पूरे भारत में एक हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में भी फेमस है। यह प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग जैसा है।
इसे भी पढ़ें: Mahashivratri 2024: गुफाओं का महान देवता के नाम से प्रसिद्ध इस महादेव मंदिर में हर मुराद होती है पूरी
दक्षिण भारत के कर्नाटक में स्थित कूर्ग सबसे अधिक घूमे जाने वाले पर्यटन स्थलों से एक है। कूर्ग की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि इसे भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। यह फेमस शहर प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है।
गोदावरी नदी के तट पर स्थित होने के चलते कूर्ग की खूबसूरती आपको चंद मिनटों में मोहित कर सकती है। कूर्ग की नाइटलाइफ भी सैलानियों को खूब आकर्षित करती है।
तमिलनाडु में घूमने की बात होती है, तो कई लोग ऊटी, कन्याकुमारी, चेन्नई या रामेश्वरम नाम पहले लेते हैं, लेकिन अगर आपको मार्च के महीने में घूमना है, तो फिर आपको कोडाइकनाल पहुंच जाना चाहिए।
कोडाइकनाल तमिलनाडु का एक खूबसूरत हिल स्टेशन होने के साथ-साथ एक लोकप्रिय हनीमून डेस्टिनेशन भी है। मार्च में भी कई कपल्स यहां हनीमून मनाने के लिए पहुंचते हैं। बादलों से ढके पहाड़, घाटियां और सुंदर झीले कोडाइकनाल की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती हैं।
विशाखापट्टनम आंध्र प्रदेश की राजधानी है और इस राज्य का सबसे बड़ा शहर भी है। इस खूबसूरत शहर को कई लोग विजाग (Vizag)के नाम से भी जानते हैं। इस शहर को पूर्व का गोवा भी बोला जाता है।
विशाखापट्टनम अपने अद्भुत समुद्री तटों, चर्चित पार्क, नारियल के पेड़ और लुभावने पहाड़ों के लिए जाना जाता है। यहां की हरियाली भी सैलानियों को खूब आकर्षित करती है। यह शहर बौद्ध स्थलों के लिए भी जाना जाता है।
इसे भी पढ़ें: मेरठ वाले बिजनौर के आसपास स्थित इन शानदार हिल स्टेशन को बनाएं ट्रैवल डेस्टिनेशन
दक्षिण भारत में ऐसी अन्य कई बेहतरीन और शानदार जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप मार्च के महीने में एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसके लिए आप मुन्नार, ऊटी, हम्पी, पुदुचेरी, मैसूर और वायनाड जैसी बेहतरीन जगहों एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-insta,@prudhvichowdary, coorg_the_scotland_of_india
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।