छत्तीसगढ़ की यह मनमोहक जगह पर्यटकों की बन रही है पहली पसंद

Best Places To Visit In Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ देश का एक विशाल वनों से घिरा हुआ राज्य है। यह देश का 10 वां सबसे बड़ा राज्य भी है। इस खूबसूरत राज्य का जिक्र रामायण और महाभारत जैसी पौराणिक कथा में भी मिलती है।
पारंपरिक इतिहास और प्राकृतिक विविधिता के कारण यह राज्य अब देशी और विदेशी पर्यटकों के लिए भी धीरे-धीरे टॉप हॉलिडे डेस्टिनेशन बनता जा रहा है। इस राज्य में ऐसी कई जगहें हैं, जो सर्दी, गर्मी या फिर मानसून में बेहद ही हसीन हो जाती हैं।
छत्तीसगढ़ का कांकेर भी एक ऐसी जगह है जो मानसून में बेहद ही हसीन हो जाती है। मनमोहक झरने और हर तरफ हरियाली ही हरियाली कांकेर की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। आर्टिकल में हम आपको कांकेर की कुछ अद्भुत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।
चर्रे मर्रे वॉटरफॉल (Charre Marre Waterfall)

कांकेर में घूमने की बात होती है तो सबसे पहले चर्रे मर्रे वॉटरफॉल का जिक्र जरूर होता है। यह कांकेर के अंतागढ़ जिले में मौजूद है। खूबसूरत और लुभावने वनों के बीच में मौजूद यह वॉटरफॉल बेहद ही मनमोहक नजारा प्रस्तुत करता है।
चर्रे मर्रे वॉटरफॉल के आसपास छोटे-छोटे पत्थरों के बीच से बहता हुआ पानी आपके मन को खुश कर देगा। वॉटरफॉल के पास जाने से लिए यहां सीढ़ियां भी बनी हुई हैं। मानसून के समय यहां राज्य के हर कोने से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। कई लोग पिकनिक मनाने के लिए भी इस वॉटरफॉल के पास पहुंचते हैं। इस वॉटरफॉल के अलावा कांकेर में मौजूद मलांझकुडुम झरना को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: मानसून में भोपाल की इन हसीन जगहों पर आप भी पार्टनर संग एक बार जरूर पहुंचें
दुधवा बांध (Dudhawa Dam)

दुधवा बांध कांकेर शहर का एक ऐसा खजाना है, जहां हर समय पर्यटक सैर-सपाटे के लिए पहुंचते रहते हैं। हसीन वन और पहाड़ों के बीच में मौजूद इस बांध का दृश्य बेहद ही आकर्षण लगता है। (छत्तीसगढ़ की बेहतरीन जगहें)
महानदी पर निर्मित इस बांध को मानसून के समय देखते ही बनता है। बांध से कुछ ही दूरी पर मौजूद ट्रैकिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यहां खूबसूरत-खूबसूरत तस्वीरों को भी कैमरे में कैद कर सकते हैं। मानसून में बांध के किनारे कई लोग पिकनिक मनाने के लिए भी पहुंचते हैं। आपको बता दें कि इस बांध का निर्माण 1953 में किया गया था।
कांकेर पैलेस (Kanker Palace)

अगर आप छत्तीसगढ़ के साथ-साथ कांकेर का इतिहास करीब से जानना चाहते हैं और ऐतिहासिक महलों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो फिर आपको कांकेर पैलेस घूमने जरूर जाना चाहिए।
20 वीं शताब्दी में निर्मित कांकेर पैलेस की चारों तरफ हरियाली ही हरियाली दिखाई देता है। यहां आप कांकेर के जंगलों का अद्भुत दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। पैलेस में मौजूद ऐतिहासिक चीजों से भी रूबरू हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: मानसून में बेहद ही मनमोहक हो जाती हैं छत्तीसगढ़ की ये जगहें
गढ़िया पर्वत (Gadiya Parvat)

समुद्र तल से 600 से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर मौजूद गढ़िया पर्वत छत्तीसगढ़ में घूमे जाने वाले सबसे प्रमुख स्थानों में से एक माना जाता है। यह बेहद ही खूबसूरत और मनमोहक स्थान भी है। कहा जाता है कि शिवरात्रि के समय इस पर्वत पर भव्य मेला भी आयोजित होता है।
गढ़िया पर्वत से आप शहर के कुछ अद्भुत दृश्यों को भी देख सकते हैं। आपको बता दें कि यह पर्वत के बारे में बोला जाता है कि किसी समय यह कंदरा साम्राज्य के राजा धर्म देव की राजधानी भी थी। मानसून के समय इस पर्वत की खूबसूरती और भी हसीन हो जाती है।
कांकेर कैसे पहुंचें?
ट्रेन द्वारा- इसके लिए देश के किसी भी कोने से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचकर कांकेर पहुंच सकते हैं। रायपुर रेलवे स्टेशन से लोकल बस या टैक्सी लेकर कांकेर पहुंच सकते हैं। रायपुर से कांकेर की दूरी 140 किमी है।
हवाई यात्रा द्वारा- रायपुर हवाई अड्डे से भी कांकेर पहुंच सकते हैं। रायपुर हवाई अड्डे की दूरी 130 किमी है। सड़क मार्ग से भी कांकेर शहर जुडा हुआ है। (रेलवे का मंथली पास ऐसे बनाएं)
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
- छत्तीसगढ़ का सबसे सुंदर जगह कौन सा है?
- छत्तीसगढ़ का सबसे सुंदर जगह मैनपाट है।
- छत्तीसगढ़ के सबसे प्रसिद्ध मंदिर कौन सा है?
- छत्तीसगढ़ के सबसे प्रसिद्ध मंदिर बाद्य देवल मंदिर एवं महामाया मंदिर है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।