Odisha Travel: ओडिशा की यह जगह सैलानियों की बन रही है पहली पसंद, जल्दी घूमने का प्लान बनाएं

Best Places Of Odisha: ओडिशा भारत का एक प्रमुख राज्य होने के साथ-साथ एक लोकप्रिय ट्रैवल डेस्टिनेशन भी है। यह खूबसूरत राज्य अपने आकर्षित समुद्री तटों, विश्व प्रसिद्ध मंदिरों और झील-झरने के लिए पूरे विश्व भर में फेमस है।
ओडिशा में ऐसी कई हसीन और अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जो आज भी सैलानियों के नजर से दूर है। दर्जन से भी अधिक अनदेखी जगहों में शामिल गंजाम एक ऐसी हसीन और मनमोहक जगह है, जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे।
इस आर्टिकल में हम आपको गंजाम में मौजूद कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां एक बर घूमने के बाद आप ओडिशा की कई चर्चित जगहों को भूल जाएंगे।
हुमुरी तम्पारा लेक (Humuri Tampara, Ganjam Odisha)

ओडिशा के गंजाम में घूमने की बात की जाती है, तो सबसे पहले हुमुरी तम्पारा लेक के बारे में जरूर होता है। इसे कई लोग तंपारा झील के नाम से भी जानते हैं। बंगाल की खाड़ी के पास मौजूद होने के चलते गंजाम और हुमुरी तम्पारा लेक सैलानियों के बीच काफी फेमस है।
हुमुरी तम्पारा लेक को मीठे पानी का झील भी बोला जाता है। यह खूबसूरत झील वाटर एक्टिविटीज के लिए आसपास की जगहों में काफी लोकप्रिय है। झील के आसपास काजू के विशाल बागान मौजूद है, जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं। आसपास के लोग यहां पिकनिक मनाने के लिए काफी अधिक संख्या में पहुंचते हैं।
इसे भी पढ़ें: करनाल के आसपास में स्थित इन बेहतरीन हिल स्टेशन को बनाएं ट्रैवल डेस्टिनेशन
गोपालपुर बीच (Gopalpur beach, Ganjam Odisha)
गोपालपुर बीच गंजाम शहर के साथ-साथ पूरे ओडिशा का एक प्रमुख पर्यटक केंद्र है। कहा जाता है कि गोपालपुर बीच ओडिशा के सबसे प्राचीन और सबसे लोकप्रिय समुद्री तटों में से एक है।
समुद्र के किनारे-किनारे मौजूद नारियल के पेड़ और सफेद रेत बीच की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। सूर्योदय और सूर्यास्त के समय यहां सबसे अधिक सैलानी पहुंचते हैं। यहां आप बेहतरीन वाटर स्पोर्ट्स का भी लुत्फ उठा सकते हैं। आपको बता दें कि यह बीच गंजाम से करीब 16 किमी की दूरी पर मौजूद है।
बुद्धखोल (Buddhakhol, Ganjam Odisha)
बुद्धखोल गंजाम के साथ ओडिशा का एक बेहद ही चर्चित और पवित्र जगह है। यह स्थान भगवान शिव को समर्पित है। यहां भगवान शिव और माता पार्वती की विशाल मूर्ति मौजूद हैं। (ओडिशा में घूमने की बेस्ट जगहें)
पहाड़ी की चोटी पर मौजूद होने के चलते यह स्थान सैलानियों के बीच भी काफी फेमस है। यह सुंदर स्थान प्राकृतिक परिवेश के बीच में स्थित है। चोटी पर एक झरण भी मौजूद है, जो बुद्धखोल की खूबसूरती में चार चांद लगाती है। कहा जाता है कि यहां प्राचीन काल में बौद्ध बस्ती हुआ करती थी। यहां कई प्राचीन गुफाएं भी मौजूद हैं।
रम्भा लेक (Rambha Lake Ganjam, Odisha)

रम्भा लेक गंजाम जिले का सबसे चर्चित और सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। यह बंगाल की खाड़ी के पास मौजूद मनमोहक झील है। कहा जाता है कि इस झील के बीचो-बीच एक टापू मौजूद है।
रम्भा लेक बोटिंग के लिए काफी फेमस है। बोटिंग के माध्यम से लेक के बीच में मौजूद टापू को एक्सप्लोर किया जा सकता है। इस टापू पर सालों साल हरियाली देखी जा सकती है। टापू के कुछ हिस्से को पार्क में तब्दील किया गया है।
इसे भी पढ़ें: Rajasthan Travel: राजस्थान की इन घाटियों को एक्सप्लोर नहीं किया तो फिर अधूरा है सफर
गंजाम कैसे पहुंचें? (How To Reach Ganjam, Odisha)
गंजाम पहुंचना बहुत ही आसान है। सबसे पास में बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। यह गंजाम से 155 किलोमीटर दूर है।
गंजाम के सबसे पास में छत्रपुर रेलवे स्टेशन है। देश के कई प्रमुख शहरों से गंजाम के लिए नियमित ट्रेनें हैं।
अगर आप सड़क मार्ग से जाना चाहते हैं, तो भुवनेश्वर से यह NH-16 पर 150 किलोमीटर की दूर है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-insta
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।