Honeymoon Places: जून में हनीमून के लिए बेस्ट हैं देश की ये रोमांटिक जगहें, आप भी प्लान बनाएं

Best honeymoon places in june: जून साल का एक ऐसा महीना होता है, जब देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ती है। तपती गर्मी से लोग इस कदर परेशान होने लगते हैं कि हर कोई ठंडी हवाओं के बीच में घूमने का प्लान बनाते हैं।
जून साल एक ऐसा महीना भी होता है, जब देश के कई हिस्सों में शादी-विवाह का भी माहौल रहता है। शादी के बंधन में बंधने के बाद हर कपल्स हनीमून के लिए खूबसूरत, रोमांटिक और ठंडी जगहों की तलाश करने लगते हैं।
अगर आप भी जून की तपती गर्मी से दूर ठंडी और रोमांटिक जगहों पर यादगार हनीमून मनाना चाहते हैं, तो फिर हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप भी पहुंच सकते हैं।
डलहौजी (Dalhousie Tourism places)

समुद्र तल से करीब 6 हजार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर स्थित डलहौजी हिमाचल प्रदेश की सबसे खूबसूरत और रोमांटिक जगहों में से एक है। अपनी खूबसूरती के चलते डलहौजी टॉप हनीमून डेस्टिनेशन में शामिल रहता है।
डलहौजी एक शांत हिल स्टेशन है, जहां आप पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। जून की तपती गर्मी में भी यहां का तापमान 15°C से 25°C के बीच रहता है। डलहौजी में आप भारत का मिनी स्विट्जरलैंड 'खज्जियार' जैसी शानदार जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां आप एडवेंचर एक्टिविटी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Long Weekend: जून में 1 दिन की छुट्टी लेकर पूरे 4 दिन घूमने का लुत्फ उठाएं, इन जगहों पर पहुंचें
कूर्ग (Coorg tourist places)

कूर्ग कर्नाटक में स्थित दक्षिण भारत का एक लोकप्रिय और रोमांटिक हिल स्टेशन है। यह हिल स्टेशन आकर्षक पर्यटन स्थल और खूबसूरत वादियों के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है। इस जगह की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि इसे भारत के स्कॉटलैंड के नाम से भी जाना जाता है।
कूर्ग अपनी खूबसूरती के साथ-साथ एक बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन के रूप भी जाना जाता है। जून के महीने में यहां का मौसम भी एकदम सुहावना रहता है, इसलिए यह कई कपल्स हनीमून मनाने के लिए पहुंचते रहते हैं। यहां बहुत खर्च में यादगार हनीमून माना सकते हैं। कूर्ग में आप पार्टनर के साथ एबी फॉल्स, ताडियनडामल पीक और इरुपु फॉल्स जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
गंगटोक (Gangtok is famous for)

नॉर्थ ईस्ट इंडिया में हनीमून मनाने की बात होती है, तो गंगटोक शहर का नाम जरूर शामिल रहता है। गंगटोक सिक्किम का सबसे बड़ा शहर होने के साथ-साथ एक रोमांटिक डेस्टिनेशन के रूप में भी जाना जाता है।
समुद्र तल से करीब 1 हजार से अधिक मीटर की ऊंचाई पर मौजूद गंगटोक प्राकृतिक और बादलों से लिपटी हुई एक मनमोहक हिल स्टेशन है। इस जगह की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां हर महीने हजारों कपल्स हनीमून मनाने के लिए पहुंचते हैं। गंगटोक में आप नाथुला पास, ताशी व्यू पॉइंट, कंचनजंगा व्यू पॉइंट और सेवेन सिस्टर्स वाटरफॉल जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Miyar Valley: वो वैली जो हिमाचल और लद्दाख के हृदय तक लेकर जाती है, आप भी पहुंचे
लक्षद्वीप (Lakshadweep island)

अगर आप जून में समुद्र के किनारे हनीमून मनाने का प्लान बना रहे हैं, तो गोवा नहीं, बल्कि आपको लक्षद्वीप पहुंच जाना चाहिए। लक्षद्वीप देश का एक केंद्र शासित प्रदेश होने के साथ-साथ एक टॉप हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में भी जाना जाता है।
लक्षद्वीप की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां कई विदेशी कपल्स भी हनीमून मनाने के लिए पहुंचते हैं। यहां आप पार्टनर के साथ समुद्र किनारे यादगार और हसीन पल बिता सकते हैं। लक्षद्वीप में आप मिनिकॉय द्वीप, अगत्ती द्वीप और बांगरम द्वीप जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर करने के साथ यहां आप शानदार पार्टी भी एन्जॉय कर सकते हैं।
इन जगहों पर भी पहुंचें
जून में हनीमून मनाने के लिए आप देश के अन्य कई जगहों को डेस्टिनेशन पॉइंट बना सकते हैं। इसके लिए आप शिमला, कुल्लू-मनाली, धर्मशाला, नैनीताल, मसूरी, मुन्नार, शिलांग और मेघालय भी जा सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-freepik,route_breakers
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।