दिल्ली वाले शामली के आसपास स्थित इन शानदार हिल स्टेशन को बनाएं वीकेंड डेस्टिनेशन

Best places near shamli: घूमना-फिरना लगभग हर किसी को पसंद होता है। इसलिए जब भी किसी को थोड़ा बहुत समय मिलाता है, वो अपनी पसंदीदा जगह घूमने के लिए निकल जाते हैं।
दिल्ली से कुछ ही दूरी पर मौजूद शामली एक छोटी, लेकिन काफी चर्चित जगह है। शामली शहर से कई लोग दिल्ली और दिल्ली एनसीआर में काम करने के लिए भी आते रहते हैं।
दिल्ली और दिल्ली एनसीआर के लोग भी वीकेंड में शामली और आसपास के इलाकों को एक्सप्लोर करने के लिए पहुंचते रहते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको शामली के आसपास स्थित कुछ ऐसे शानदार और मनमोहक हिल स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ एक्सप्लोर कर सकते हैं।
ऋषिकेश (Rishikesh tourism places)

उत्तराखंड के सबसे खूबसूरत और सबसे अधिक घूमे जाने वाले हिल स्टेशन का जिक्र होता है, तो ऋषिकेश का नाम जरूर शामिल रहता है। यह खूबसूरत शहर पूरी दुनिया में योग नगरी के नाम से भी प्रसिद्ध है।
गंगा नदी के किनारे मौजूद यह हिल स्टेशन कई चीजों के लिए आकर्षित करता है। पर्यटक यहां की हसीन वादियों में सुकून का पल बिताने के साथ-साथ गंगा नदी में रिवर राफ्टिंग जैसी बेहतरीन एडवेंचर एक्टिविटीज भी कर सकते हैं। ऋषिकेश में आप राम झूला, त्रिवेणी घाट, वशिष्ट गुफा और शिवपुरी जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर भी कर सकते हैं।
- दूरी- शामली से ऋषिकेश की दूरी करीब 138 किमी है।
इसे भी पढ़ें: Uttarakhand Travel: उत्तराखंड की सबसे खूबसूरत वैली में क्या आप घूमना पसंद करेंगे? मार्च में भी होती है यहां बर्फबारी
डोईवाला (Doiwala hill station)
समुद्र तल से करीब 1 हजार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर मौजूद डोईवाला एक छोटा, लेकिन बेहद ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल, देवदार के पेड़ और झील-झरने डोईवाला की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं।
डोईवाला प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां हिल स्टेशन शांत वातावरण के लिए भी प्रसिद्ध है। डोईवाला में आप ट्रेकिंग और हाईकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां कैम्पिंग भी कर सकते हैं।
- दूरी- शामली से डोईवाला की दूरी करीब 150 किमी है।
मसूरी (Mussoorie the queen of hills)

पहाड़ों की रानी के नाम से फेमस मसूरी शामली के आसपास घूमने के लिए सबसे बेहतरीन और शानदार हिल स्टेशन में से एक है। यहां देश के हर कोने से पर्यटक मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते हैं।
बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, बड़े-बड़े देवदार के पेड़ और झील-झरने इस हिल स्टेशन की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। मसूरी में आप केम्पटी फॉल्स, लण्ढोर, कंपनी गार्डन, दलाई हिल्स और झरीपानी फॉल्स जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यह हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में भी फेमस है।
- दूरी- शामली से मसूरी की दूरी करीब 167 किमी है।
इसे भी पढ़ें: मेरठ वाले बिजनौर के आसपास स्थित इन शानदार हिल स्टेशन को बनाएं ट्रैवल डेस्टिनेशन
लैंसडाउन (Why is Lansdowne famous)

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क से कुछ ही दूरी पर मौजूद लैंसडाउन एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। लैंसडाउन अपनी अद्भुत सुंदरता के साथ-साथ कई मनमोहक दृश्यों के लिए ही जाना जाता है।
समुद्र तल से करीब 2 हजार फीट की ऊंचाई पर मौजूद लैंसडाउन प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां आप सुकून से परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। लैंसडाउन में आप सेंट मैरी चर्च, टिप एन टॉप, भुल्ला झील, युद्ध स्मारक और तारकेश्वर महादेव मंदिर जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
- दूरी- शामली से लैंसडाउन की दूरी करीब 222 किमी है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-@insta,rishikesh
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।