हिमाचल प्रदेश में कहां करने जाते हैं लोग डेस्टिनेशन वेडिंग, जानें

हिमाचल प्रदेश अभी तक जहां रोमांटिक हनीमून स्पॉट के लिए जाना जाता था, इसे अब बेस्ट डेस्टिनेशन वेडिंग प्लेस के नाम से भी जाना जाने लगा है।
Updated:- 2024-11-30, 17:29 IST
best destination wedding places in himachal pradesh

भारत में शादियां सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि एक बड़े उत्सव की तरह मनाया जाता है। इसकी तैयारी कई महीनों पहले ही से शुरू हो जाती है। पिछले कुछ समय से कपल्स में डेस्टिनेशन वेडिंग का चलन तेजी से बढ़ा है। इसमें पति-पत्नी किसी दूर शहर या किसी खूबसूरत जगह पर जाकर अपना खास दिन मनाते हैं। भारत के प्रमुख शहर जैसे उदयपुर, गोवा औरजयपुर लोकप्रिय स्थल हैं। ये शहर अपनी खूबसूरती और शाही महलों के लिए जाने जाते हैं।

यहां पर होने वाली शादियों में कपल्स को बिलकुल राजा महाराजाओं जैसा अहसास होता है। लेकिन केवल यही नहीं बल्कि पहाड़ी क्षेत्र भी डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए खूब पसंद किए जा रहे हैं। आज के इस आर्टिकल हम आपको बताएंगे कि हिमाचल प्रदेश की किन जगहों पर लोग डेस्टिनेशन वेडिंग करना पसंद कर रहे हैं।

कसौली

best destination wedding places in himachal pradesh

हिमाचल प्रदेश राज्य के सोलन जिले में स्थित कसौली न केवल बेस्ट हिल स्टेशन है, बल्कि यह बेस्ट डेस्टिनेशन वेडिंग प्लेस के नाम से भी जाना जाने लगा है। यहां कई रिसॉर्ट और होटल हैं जो अच्छे बजट में डेस्टिनेशन वेडिंग ऑर्गेनाइज करवाते हैं। यहां आपकी शादी के हर फंक्शन को बेहद खास तरह से मनाया जाता है। चारों तरफ पहाड़ और बीच में शादी का मंडप वाकई एक सपने का अहसास करवाता है। 150 से 200 गेस्ट के साथ यहां शादी की अरेंजमेंट हो जाती है।

इसे भी पढ़ें- Destination Wedding in India: ठंड के मौसम में लग्जरी शादियों के लिए बेस्ट हैं भारत के ये 5 वेडिंग डेस्टिनेशन

शिमला सिटी

best destination wedding places himachal pradesh

जहां एक तरफ लोग हनीमून के लिए शिमला को बेस्ट जगह मानते हैं, वहीं अब यह जगह डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए भी पसंद की जाने लगी है। बर्फ के बीच शादी की सुंदर तस्वीरें वाकई आपके लिए यादगार होगी। हर साल शादियों की सीजन में आपको होटल और रिसॉर्ट भरे हुए मिलेंगे। सबसे अच्छी बात यह है कि यहां पर सस्ते और महंगे दोनों होटल और रिसॉर्ट मिल जाएंगे। आप अपने बजट के हिसाब से इसका चयन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- जयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग करने पर कितना आएगा खर्च, जानें

धर्मशाला

destination wedding places in himachal pradesh

डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए धर्मशाला भी सबसे पसंदीदा जगह में से एक बनता जा रहा है। यहां भले ही रिसॉर्ट और होटल आपको ज्यादा नहीं मिलेंगे। लेकिन शादियों के सीजन में यहां बुकिंग के लिए पहले ही जगह बुक करवानी पड़ती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यहां लगभग जगहें भर जाती हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, Wikipedia

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।