Famous Lakes Around Mumbai: महाराष्ट्र का मुंबई शहर सपनों की नगरी के नाम से दुनिया भर में फेमस है। मुंबई अपने ग्लैमर, नाईट लाइफ और आकर्षण जीवनशैली के लिए भी दुनिया भर में फेमस है।
मुंबई एक ऐसा शहर है जहां मानसून में घूमने के लिए हजारों लोग पहुंचते हैं। मानसून में खासकर मरीन ड्राइव का नजारा ही अलग होता है। यहां स्थित समुद्री तटों पर भी काफी भारी संख्या में सैलानी घूमने पहुंचते हैं।
लेकिन मुंबई का सिर्फ मरीन ड्राइव या समुद्र तट ही नहीं, बल्कि यहां स्थित झीलें भी हसीन हो जाती हैं। मुंबई के आसपास में स्थित इन झीलों के किनारे हजारों लोग मौज-मस्ती करने पहुंचते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको मुंबई और मुंबई के आसपास में स्थित कुछ ऐसी हसीन झीलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां मानसून में घूमने के बाद समुद्री तट को भी भूल जाएंगे।
मानसून के समय मुंबई में स्थित किसी हसीन और खूबसूरत झील के किनारे घूमने की बात होती है, तो सबसे पहले पवई झील का नाम जरूर शामिल रहता है। यह एक कृत्रिम झील है।
मुंबई के अंधेरी और विक्रोली के बीच में स्थित यह खूबसूरत झील मानसून के समय एक साथ कई हसीन दृश्यों को प्रस्तुत करती है। पिछले कुछ वर्षों से यह झील स्थानीय और अन्य सैलानियों के बीच भी काफी लोकप्रिय हो चुकी है। मानसून के समय इस झील के किनारे हजारों लोग मौसम का लुत्फ उठाते हुए नजर आ जाएंगे। आपको बता दें कि कई वर्षों से इसे काफी विकसित भी किया गया है।
इसे भी पढ़ें: मानसून में भोपाल की इन हसीन जगहों पर आप भी पार्टनर संग एक बार जरूर पहुंचें
मुंबई के बोरीवली नेशनल पार्क में स्थित विहार झील एक बेहद ही खूबसूरत और मनमोहक स्थान है। पार्क में स्थित होने के चलते यहां सैलानी भी घूमने और पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते रहते हैं। (पुणे के बीच छिपे हैं ये अद्भुत स्थान)
मानसून के समय बोरीवली पार्क के साथ-साथ विहार झील की खूबसूरती देखने के लिए हर दिन हजारों पर्यटक पहुंचते हैं। झील के आसपास मौजूद पेड़-पौधे भी आपके मन में हरियाली भर देंगे। मानसून के समय यह झील पानी से भर जाती है। आपको बता दें कि यह मुंबई के लिए काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि कई जगहों पर इस झील का पानी सप्लाई होता है।
यह विडियो भी देखें
मुंबई से लगभग 25 किमी की दूरी पर मौजूद तुलसी झील एक मनमोहक झील होने के साथ-साथ एक हसीन जगह भी है। इस खूबसूरत झील को ताजे और मीठे पानी का झील भी कहा जाता है। साल्सेट द्वीप में स्थित में स्थित तुलसी झील के आसपास दो और भी छोटी झील मौजूद है। (मुंबई में घूमने की जगहें)
पेड़-पौधों और छोटे-बड़े पहाड़ों के बीच में स्थित तुलसी झील कई लुभावने दृश्यों को भी प्रस्तुत करती है। मानसून के समय इस झील खूबसूरती चरम पर होती है। इस झील की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम आसपास मौजूद छोटे-बड़े पहाड़ भी करते हैं।
इसे भी पढ़ें: मानसून में राजस्थान की ये खूबसूरत झीलें मन मोह लेंगी आपका
मुंबई के ठाणे में मौजूद मोडक/मोदक सागर झील खूबसूरत और एक लोकप्रिय झील है। मानसून के समय इस झील की खूबसूरती देखने लायक होती है। मानसून में यह झील जन पानी से भर जाती है, तो आसपास हजारों लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं। यहां एक डैम का भी निर्माण किया गया है जो सैलानियों को काफी आकर्षित करता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।